MP Board Results: पंक्चर की दुकान चलाने वाले की बेटी ने 12वीं में किया टॉप, पढ़ें इसकी कहानी
ध्य प्रदेश की 10वीं और 12वीं के बोर्ड परिणाम जारी कर दिए गए हैं। इस बार प्रदेश में टॉप करने वालों में एक ऐसी लड़की भी है जो कठिन से कठिन हालात झेलते हुए इस मुकाम पर पहुंची है। 12वीं में टॉप करने वालों में शाहजहां खातून भी है, जिसके पिता पंक्चर की दुकान चलाते हैं।
भोपाल। मध्य प्रदेश की 10वीं और 12वीं के बोर्ड परिणाम जारी कर दिए गए हैं। इस बार प्रदेश में टॉप करने वालों में एक ऐसी लड़की भी है जो कठिन से कठिन हालात झेलते हुए इस मुकाम पर पहुंची है। 12वीं में टॉप करने वालों में शाहजहां खातून भी है, जिसके पिता पंक्चर की दुकान चलाते हैं। इन मुश्किल परिस्थितियों में भी शाहजहां ने पूरे मन से पढ़ाई की और 500 में से 476 अंक हासिल किए।

मध्य प्रदेश के कटनी जिले के छोटे से कस्बे करकेली की रहने वाली शाहजहां खातून ने आज अपने मां-बाप का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। भोपाल समाचार के मुताबिक शाहजहां के पिता मोहम्मद मुश्ताक पंक्चर की दुकान चलाते हैं और घर में आर्थिक परेशानियों के बावजूद उन्होंने पढ़ाई में कोई कसर नहीं छोड़ी। गणित संकाय की मेरिट लिस्ट में शाहजहां का 20वां स्थान है। शाहजहां कठिन परिस्थितियों में पढ़ाई कर के यहां तक पहुंची हैं।
उनके पिता मोहम्मद मुश्ताक पंक्चर की दुकान चलाते हैं। घर की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के बावजूद उन्होंने अपने तीनों बच्चों को उच्च तालीम दी। वो अपने बेटे को इंजीनियरिंग की पढ़ाई करवा रहे हैं। वहीं दूसरी बेटी नूरजहां भी जिले में टॉपर रह चुकी हैं। अब शाहजहां ने भी टॉप कर के अपने माता-पिता का नाम रोशन कर दिया है।
ये भी पढ़ें: MP Board Results: लड़कियों ने फिर मारी बाजी, 10वीं में अनामिका तो 12वीं में शिवानी ने किया टॉप












Click it and Unblock the Notifications