ओडिशा 10वीं सप्लीमेंट्री परीक्षाओं का रिजल्ट जारी, bseodisha.ac.in पर इस तरह करें चेक

ओडिशा बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (BSE) ने 10वीं के सप्लीमेंट्री परीक्षाओं का रिजल्ट घोषित कर दिया। रिजल्ट सोमवार को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.ac.in पर जारी किया गया।

नई दिल्ली। ओडिशा बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (BSE) ने 10वीं के सप्लीमेंट्री परीक्षाओं का रिजल्ट घोषित कर दिया। रिजल्ट सोमवार को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.ac.in पर जारी किया गया। छात्र/छात्राएं इस वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इन परीक्षाओं का आयोजन 22 जून से कराया गया था।

Results

ओडिशा की 10वीं बोर्ड की परीक्षाओं का रिजल्ट 7 मई को घोषित किया गया था। शिक्षा मंत्री बद्री नारायण पात्रा ने रिजल्ट की घोषणा की थी। इस साल ओडिशा 10वीं बोर्ड में करीब 5.90 लाख छात्र/छात्राएं बैठे थे। परीक्षाएं 2,818 केंद्रों में आयोजित कराई गई थी।

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने क्यों आईएससी टॉपर को ट्विटर पर कहा शुक्रिया, जानिये

ओडिशा का 10वीं का रिजल्ट 76.23 फीसदी था। वहीं ओपन स्कूल का रिजल्ट 41.93 प्रतिशत रहा था। 36 स्कूलों ने 10वीं में सबसे खराब परफॉर्म किया था, इन स्कूलों का रिजल्ट 0 था। इस रिजल्ट के बाद सप्लीमेंट्री परीक्षाएं 22 जून से शुरू हुई थी। परीक्षा में बैठने वाले छात्र/छात्राएं इस तरह से अपना रिजल्ट देख सकते हैं-

* बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.ac.in पर जाएं।

* रिजल्ट के टैब पर क्लिक करें।

* 'Result of HSC supplementary examination 2018' पर क्लिक करें।

* अपना नाम और रोल नंबर डालकर लॉग-इन करें।

* अपना रिजल्ट देखने के बाद उसका प्रिंटआउट निकलवा लें।

ये भी पढ़ें: 55 साल की उम्र में भाजपा विधायक ने उठाया कलम, बेटियों ने किया पढ़ने के लिए प्रोत्साहित

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+