जम्मू-कश्मीर में सात महीने बाद ब्रॉडबैंड सेवाएं बहाल, 4G इंटरनेट पर फिलहाल रोक जारी

नई दिल्ली। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद-370 हटने के बाद से अब हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं। घाटी में लंबे समय से ब्रॉडबैंड सेवाओं पर लगी रोक को भी अब हटा लिया गया है, गुरुवार के जम्मू-कश्मीर में ब्रॉडबैंड सेवा को बहाल कर दिया गया है। इससे पहले जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने 4 मार्च को घाटी में लगे सोशल मीडिया पर लगे रोक को भी हटा दिया था। बता दें कि अभी प्री-पेड ग्राहकों को इंटरनेट सेवा इस्तेमाल करने के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा।

Broadband services have been restored in jammu and kashmir

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मिर से 5 अगस्त, 2019 को धारा- 370 हटा ली गई थी जिसके बाद वहां किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए प्रशासन ने इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगा दी थी। करीब 7 महीने बाद घाटी में फिर से इंटरनेट सेवाओं को बहाल किया गया है। बुधवार के सरकार ने केंद्र शासित प्रदेश में बगैर जरूरी वेबसाइटों की लिस्ट जारी किए इंटरनेट शुरू किया था। हालांकि अभी वहां के लोगों को 2जी सर्विस ही इस्तेमाल करने की इजाजत है। यह सेवा प्री-पेड सिम पर उपलब्ध नहीं होगी। इसके अलावा अब घाटी में फिक्स लाइन इंटरनेट सेवा भी अपलब्ध होगी।

इंटरनेट वीपीएन सेवा को प्रशासन ने किया बंद
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर प्रशासन ने वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क यानि वीपीएन को पूरी तरह से बंद कर दिया है, जिसका प्रयोग स्थानीय लोग सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने के लिए करते थे। कश्मीर के स्थानीय सोशल एक्टिविस्ट का कहना है कि यहां सिर्फ एयरटेल का एक वीपीएन काम कर रहा है। लेकिन यह हद से ज्यादा धीमा है। बता दें कि प्रशासन की ओर से यह कदम घाटी में इंटनेट सेवा बहाल किए जाने से पहले सुरक्षा के मद्देनजर लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+