BRO ने पहली बार महिला सैन्य अधिकारी को सड़क निर्माण कंपनी की जिम्मेदारी दी, जानें कौन हैं मेजर आइना
BRO ने पहली बार महिला सैन्य अधिकारी को सड़क निर्माण कंपनी की जिम्मेदारी दी, जानें कौन हैं मेजर आइना
नई दिल्ली, 19 सितंबर: सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने पहली बार सड़क निर्माण कंपनी (आरसीसी) की कमान एक महिला सैन्य अधिकारी को सौंपी है। रक्षा मंत्रालय ने रविवार को कहा कि सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने उत्तराखंड में अपनी 75 सड़क निर्माण कंपनी (आरसीसी) के लिए पहली बार एक महिला सैन्य अधिकारी को ऑफिसर कमांडिंग नियुक्त किया है। बीआरओ ने पिछले कुछ वर्षों में अधिकारियों से लेकर वाणिज्यिक पायलट लाइसेंस धारकों के स्तर तक कई महिलाओं को अपने बल में शामिल किया है।

30 अगस्त 2021 को प्रोजेक्ट भारतीय सेना में 9 साल ड्यूटी के बाद मेजर आइना राणा को हिमालयी क्षेत्र स्थित भारत-चीन सीमा पर रोड कनेक्टिविटी की जिम्मेदारी दी गई है। मेजर आइना सड़क निर्माण कंपनी की कमान संभालने वाली पहली भारतीय सेना इंजीनियर अधिकारी हैं। इसकी जिम्मेदारी अब तक सिर्फ पुरुष अधिकारियों को मिलती थी।
इतना ही नहीं मेजर आइना के अधीन तीनों प्लाटून कमांडरों, कैप्टन अंजना, एईई (सिव) भावना जोशी, और एईई (सिव) विष्णुमाया के ने मिलकर पहली महिला आरसीसी बनीं। बीआरओ की योजना चार ऐसे सभी महिला नेतृत्व वाले आरसीसी बनाने की है, जिनमें से हर उत्तर पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्रों में दो-दो हैं।
रक्षा मंत्रालय ने अपने बयान में कहा है कि बीआरओ ने 30 अगस्त को फिर से इतिहास रच दिया है। जब प्रोजेक्ट शिवालिक के लिए उत्तराखंड में चमोली जिले के पीपलकोटी में 75 रोड कंस्ट्रक्शन कंपनी (आरसीसी) के ऑफिसर कमांडिंग के रूप में मेजर आइना को कार्यभार दिया गया। मेजर आइना एक सड़क निर्माण कंपनी की कमान संभालने वाली पहली भारतीय सेना इंजीनियर अधिकारी हैं।''
जानिए कौन हैं मेजर आइना?
मेजर आइना की पोस्टिंग उत्तराखंड के जोशीमठ के पास पीपलकोठी में हुई है। इससे पहले मेजर आइना उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में तैनात रह चुकी हैं। मेजर आइना तवाघाट सेक्टर के अग्रिम क्षेत्र में तैनात होने वाली भी पहली महिला सैन्य अधिकारी है। मेजर आइना मूल रूप से हिमाचल के मंडी की रहने वाली हैं। लेकिन पिछले 40 सालों से वह और उनका परिवार पठानकोट में रहता है। मेजर आइा भारतीन सेना में जाने वाली अपने परिवार की पहली सदस्य हैं। हालांकि मेजर आइना के पति भी सेना में हैं और उनका नाम मेजर अनूप कुमार यादव है। मेजर आइना के ससुराल में पति के अलावा कई लोग सेना में हैं।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications