Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Breaking News: पहलगाम में बड़ा आतंकी हमला, पर्यटकों पर चलाई गोली

Breaking News LIVE Updates: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने बेकसूर पर्यटकों को अपना गोली का निशाना बनाया। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार इस हमले में एक की मौत हुई है, जबकि 12 लोग घायल बताएं जा रहे है।

इधर, घटना के बाद सऊदी अरब के दौरे पर गए पीएम मोदी ने फोन पर गृहमंत्री अमित शाह से बात की। जिसके बाद अमित शाह श्रीनगर के लिए रवाना हो गए हैं। फिलहाल मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका है।

पहलगाम अटैक से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

Breaking News LIVE Updates

LIVE Feed
Apr 22, 2025, 8:12 PM IST

हेल्पलाइन नंबर किए जारी

अनंतनाग पुलिस ने पर्यटकों के लिए हेल्प डेस्क स्थापित किया। अनंतनाग पुलिस ने पर्यटकों के लिए एक हेल्प डेस्क की घोषणा की है । हेल्प डेस्क के संपर्क विवरण इस प्रकार हैं: 9596777669 01932225870 9419051940 (व्हाट्सएप)
Apr 22, 2025, 7:38 PM IST

अमित शाह श्रीनगर के लिए रवाना

दिल्ली: पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकवादी हमले के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा श्रीनगर के लिए रवाना हुए।
Apr 22, 2025, 7:35 PM IST

कब और कैसे हुआ पर्यटकों पर हमला?

Pahalgam Terrorist Attack: कब-कैसे हुआ पर्यटकों पर हमला? वर्दी में आए थे आतंकी, 'मुस्लिम हो?' पूछकर मारी गोली
Apr 22, 2025, 7:01 PM IST

पीएम मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले की की कड़ी निंदा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए ट्वीट किया, "पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा करता हूं। जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। प्रभावितों को हर संभव सहायता दी जा रही है। इस नृशंस हमले के पीछे जो भी हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा! उनका घिनौना एजेंडा कभी सफल नहीं होगा। आतंकवाद से लड़ने की हमारी प्रतिबद्धता अटल है और और भी मजबूत होगी।"
Apr 22, 2025, 6:59 PM IST

पहलगाम हमले पर गृहमंत्री शाह का बड़ा बयान

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले पर कहा, "मैंने प्रधानमंत्री मोदी को घटना की जानकारी दी और संबंधित अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की। श्रीनगर जाकर सभी एजेंसियों के साथ तत्काल सुरक्षा समीक्षा बैठक करूंगा।"
Apr 22, 2025, 6:58 PM IST

पहलगाम हमले पर सिंगापुर उच्चायुक्त ने पीड़ित परिवारों के प्रति जताया दुख

भारत में सिंगापुर के उच्चायोग ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले की निंदा करते हुए ट्वीट किया, "पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों पर हुए निंदनीय हमले की खबर से सदमे में हैं। हमारी संवेदनाएं घायलों और मृतकों के परिवारों के साथ हैं।
Apr 22, 2025, 6:56 PM IST

पहलगाम आतंकी हमले पर गुजरात गृहमंत्री ने कहा

गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने पहलगाम आतंकी हमले पर बताया कि "इस मामले में अब तक प्राप्त सभी जानकारियां, विशेष रूप से गुजरातियों से संबंधित, गृह विभाग द्वारा केंद्रीय गृह मंत्रालय के समन्वय से संकलित की गई हैं ताकि पीड़ितों के परिजनों को तत्काल सहायता मिल सके। हम कुछ समय में इस मामले पर आधिकारिक जानकारी देंगे।"
Apr 22, 2025, 6:55 PM IST

विदेश मंत्री जयशंकर ने पीड़ित परिवारों के प्रति जताया संवेदना

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए ट्वीट किया, "पहलगाम में हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले की निंदा करता हूं। पीड़ित परिवारों के प्रति हमारी संवेदनाएं हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।"
Apr 22, 2025, 6:41 PM IST

पहलगाम आतंकी हमले पर बोले पीएम मोदी

'दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा', पहलगाम आतंकी हमले पर बोले पीएम मोदी
Apr 22, 2025, 4:45 PM IST

अमेरिकी ऊर्जा भारत के परमाणु लक्ष्यों व AI महत्वाकांक्षाओं में करेगी मदद : अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा, "हम मानते हैं कि अमेरिकी ऊर्जा भारत के परमाणु ऊर्जा उत्पादन लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद कर सकती है, और यह बेहद महत्वपूर्ण है। साथ ही इसकी AI (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) महत्वाकांक्षाओं के लिए भी, क्योंकि जैसा कि अमेरिका अच्छी तरह जानता है, और मुझे पता है कि भारत भी जानता है, ऊर्जा सुरक्षा और ऊर्जा प्रभुत्व के बिना AI का कोई भविष्य नहीं है।"
Apr 22, 2025, 4:25 PM IST

पीएम मोदी ने सऊदी अरब पहुंचकर कहा- 'इस यात्रा से भारत-सऊदी दोस्ती और मजबूत होगी'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी अरब पहुंचकर कहा, "जेद्दा, सऊदी अरब पहुँच गया हूं। यह यात्रा भारत और सऊदी अरब के बीच दोस्ती को और मजबूत करेगी। आज और कल के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए उत्सुक हूं।"
Apr 22, 2025, 4:09 PM IST

अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस ने पीएम मोदी की तारीफ की - 'बच्चों की तरह मुझे भी पसंद हैं मोदी जी'

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में कहा, "हमारे बच्चों की तरह मुझे भी प्रधानमंत्री मोदी पसंद हैं। बच्चे चरित्र के मजबूत पैमाने होते हैं, और मैं भी पीएम मोदी को पसंद करता हूं। मुझे लगता है कि यह हमारे भविष्य के संबंधों की मजबूत नींव है..."
Apr 22, 2025, 3:24 PM IST

UPSC Civil Services Final Result 2024: यहां देखें टॉप 50 की लिस्ट

UPSC Civil Services Final Result 2024: प्रयागराज की शक्ति ने किया टॉप, यहां देखें टॉप 50 की लिस्ट
Apr 22, 2025, 3:23 PM IST

Shakti Dubey Topper UPSC CSE 2024: कौन हैं टॉपर शक्ति दुबे

Shakti Dubey Topper UPSC CSE 2024: कौन हैं टॉपर शक्ति दुबे, साल 2018 से कर रही थीं यूपीएससी की तैयारी
Apr 22, 2025, 3:22 PM IST

PM Modi Saudi Arabia Visit: आसमान में दिखा दोस्ती का संदेश

PM Modi Saudi Arabia Visit: आसमान में दिखा दोस्ती का संदेश, सऊदी फाइटर जेट्स ने दी पीएम मोदी को खास सलामी
Apr 22, 2025, 2:52 PM IST

गुजरात के अमरेली में प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट की मौत

गुजरात के अमरेली में शास्त्री नगर क्षेत्र में एक प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें पायलट की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंच गई।
Apr 22, 2025, 2:23 PM IST

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट घोषित, शक्ति दुबे बने टॉपर

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 के अंतिम परिणाम आज जारी कर दिए। शक्ति दुबे ने इस वर्ष प्रथम स्थान हासिल किया है।
Apr 22, 2025, 1:49 PM IST

सऊदी व्यवसायी ने कहा - 'भारत स्टार्टअप्स की रसोई'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सऊदी यात्रा के दौरान सऊदी व्यवसायी व वरिष्ठ सलाहकार इंजीनियर हानी कयाल ने कहा कि "भारत स्टार्टअप्स की रसोई है और हम भारत में सफल आइडियाज को सऊदी में लागू करने को लेकर बहुत उत्साहित हैं। हमारा टेक्नोलॉजी क्षेत्र में विशाल सहयोग है। भविष्य यहीं है।"
Apr 22, 2025, 1:47 PM IST

सऊदी वायुसेना के F-15 विमानों ने पीएम मोदी के विमान को दिया विशेष सम्मान

सऊदी वायुक्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विमान को रॉयल सऊदी वायुसेना के F-15 लड़ाकू विमानों ने एस्कॉर्ट किया। यह विशेष सम्मान का प्रतीक था, जो भारत-सऊदी संबंधों की मजबूती को दर्शाता है।
Apr 22, 2025, 1:46 PM IST

संसद के कानून न मानने वाले संविधान को नहीं मानते

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद की स्थिति पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जो मुख्यमंत्री, कांग्रेस और उनके सहयोगी दल संसद द्वारा बनाए गए कानूनों को मानने से इनकार करते हैं, वे देश के संविधान में विश्वास नहीं रखते। रिजिजू ने कहा, "हम 2014 में पहली बार मंत्री बने, हमने अपना पूरा जीवन विपक्ष में बैठकर काम किया, लेकिन कभी नहीं कहा कि हम संसद के कानून नहीं मानेंगे। इन लोगों की गतिविधियां देश को बहुत नुकसान पहुंचाएंगी।"
Apr 22, 2025, 12:57 PM IST

Modi in Saudi: सऊदी में मोदी करने वाले हैं ये 4 बड़ी डीलें

Modi in Saudi: सऊदी में मोदी करने वाले हैं ये 4 बड़ी डीलें, क्राउन प्रिंस एमबीएस से होगी 'सीक्रेट मीटिंग'
Apr 22, 2025, 12:57 PM IST

'गुड डैडी' की तरह आमेर किले में बेटी को गोद में लेकर घूमे जेडी वेंस

JD Vance in Jaipur: 'गुड डैडी' की तरह आमेर किले में बेटी को गोद में लेकर घूमे जेडी वेंस, हाथियों ने किया वेलकम
Apr 22, 2025, 11:18 AM IST

एम्बर फोर्ट में अमेरिकी उपराष्ट्रपति का स्वागत किया

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उपमुख्यमंत्री दीया कुमार ने अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, द्वितीय महिला उषा वेंस और उनके बच्चों का जयपुर के एम्बर फोर्ट में स्वागत किया।
Apr 22, 2025, 11:17 AM IST

बारिश से चिनाब में उफान, सलाल बांध के गेट खोले

रियासी (जम्मू-कश्मीर): चिनाब नदी में ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों में लगातार बारिश के कारण पानी की अधिक आवक हुई है। इसके मद्देनजर सावधानी के तौर पर सलाल बांध के गेट खोल दिए गए हैं।
Apr 22, 2025, 11:10 AM IST

पटना में सूर्य किरण एयरोबेटिक टीम का दो-दिवसीय एयर शो

पटना (बिहार): भारतीय वायुसेना की प्रतिष्ठित सूर्य किरण एयरोबेटिक टीम ने जननायक गंगा पथ पर दो-दिवसीय हवाई प्रदर्शन का आयोजन किया। यह कार्यक्रम 22 और 23 अप्रैल को आयोजित किया जा रहा है। 22 अप्रैल (आज): प्रथम दिवस का प्रदर्शन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ 23 अप्रैल (कल): द्वितीय दिवस के कार्यक्रम को 'शौर्य दिवस' के रूप में मनाया जाएगा वायुसेना प्रवक्ता ने बताया, "इस आयोजन का उद्देश्य नागरिकों को वायुसेना के कौशल से परिचित कराना और देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देना है।"
Apr 22, 2025, 11:02 AM IST

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बाढ़ की स्थिति का निरीक्षण किया

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बाढ़ की स्थिति का निरीक्षण किया और पुनर्निर्माण कार्यों के संबंध में अधिकारियों से बात की
Apr 22, 2025, 10:10 AM IST

सऊदी अरब के लिए रवाना हुए पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सऊदी अरब की दो दिवसीय यात्रा पर रवाना हो गए है। अपनी यात्रा से पहले उन्होंने कहा कि 'जेद्दा, सऊदी अरब के लिए रवाना हो रहा हूँ, जहाँ मैं विभिन्न बैठकों और कार्यक्रमों में भाग लूँगा। भारत सऊदी अरब के साथ अपने ऐतिहासिक संबंधों को महत्व देता है। पिछले दशक में द्विपक्षीय संबंधों में उल्लेखनीय गति आई है। मैं सामरिक भागीदारी परिषद की दूसरी बैठक में भाग लेने के लिए उत्सुक हूँ। मैं वहाँ भारतीय समुदाय के साथ भी बातचीत करूँगा।'
Apr 22, 2025, 10:08 AM IST

चंद्रपुर में पारा पहुंचा 45 पार, बना देश का सबसे गर्म शहर

Weather Forecast: चंद्रपुर में पारा पहुंचा 45 पार, बना देश का सबसे गर्म शहर, मुंबई भी बेहाल, जानिए अपडेट
Apr 22, 2025, 8:49 AM IST

आज जारी होंगे तेलंगाना इंटर फर्स्ट-सेकंड ईयर के रिजल्ट

लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। तेलंगाना के इंटरमीडिएट फर्स्ट और सेकेंड ईयर के छात्र आज अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
Apr 22, 2025, 8:49 AM IST

दिल्ली में पारा पहुंचा 41.3 डिग्री, जानिए कब होगी बारिश?

Aaj Ka Mausam: दिल्ली में भीषण गर्मी, पारा पहुंचा 41.3 डिग्री, जानिए कब होगी बारिश?
READ MORE

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+