Aaj Ka Mausam: दिल्ली में भीषण गर्मी, पारा पहुंचा 41.3 डिग्री, जानिए कब होगी बारिश?
Aaj Ka Mausam: दिल्लीवासी भयंकर गर्मी का सामना कर रहे हैं, लोगों की तरह वैज्ञानिक भी हैरान हैं, उन्हें समझ में नहीं आ रहा कि गर्मी का अभी ये हाल है तो मई-जून में क्या होगा? तब तो स्थिति और भी ज्यादा खराब होगी। आपको बता दें कि पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने और सतही हवाएं वीक होने की वजह से सोमवार को दिल्ली का पारा 41.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो कि सामान्य से 3.6 डिग्री अधिक है।
ये दिल्ली में इस मौसम का सबसे ज़्यादा तापमान है। केवल गर्मी ही नहीं बल्कि तापमान बढ़ने से वायु गुणवत्ता फिर से "ख़राब" श्रेणी में पहुंच गई। यहां कल AQI 220 दर्ज किया गया है।

इस वक्त बाजारों में कूलर और एसी की डिमांड बहुत ज्यादा हो गई है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि 'आज पूरे दिन आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हवा की गति 10 -20 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच रहेगी।'
दिल्ली में गर्मी चरम पर, लोगों का बाहर निकलना मुश्किल
अधिकतम तापमान आज भी 38-40 के बीच में ही रहने वाला है तो वहीं न्यूनतम तापमान 24-26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने सभी से गर्मी से बचने की अपील की है और बताई गई गाइडलाइंस को फॉलो करने को कहा है।
गुरुवार की शाम से बदलेगा मौसम: IMD
आईएमडी ने कहा है कि एक पश्चिमी विक्षोभ के आसार नजर आ रहे हैं, गुरुवार की शाम से यहां के मौसम में तब्दीली देखी जाएगी और बरसात हो सकती है। फिलहाल आज और कल लोगों को गर्मी का सामना करना ही पड़ेगा।
उत्तर भारत में गर्मी का विकराल रूप दिखने लगा है
जहां दिल्ली का ये हाल है वहीं दूसरी ओर उत्तर भारत के अन्य राज्यों में अभी से ही गर्मी बढ़ गई है। यूपी, बिहार, पंजाब, राजस्थान, झारखंड सभी जगहों पर गर्मी का विकराल रूप नजर आने लग गया है। राजस्थान के कई जिलों में पारा 40 पार चल रहा है और कई स्थानों पर हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है और लोगों को सेहत के प्रति सचेत रहने को कहा गया है।
असम, मणिपुर, सिक्किम में आज बरसात होने के आसर हैं
तो वहीं पूर्वोत्तर में आज बारिश हो सकती है क्योंकि यहां साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनता दिख रहा है, जिसकी वजह से असम, मणिपुर, सिक्किम में आज बरसात होने के आसार हैं, जबकि हिमाचल, कश्मीर और उत्तराखंड में आज बारिश हो सकती है।
आंध्रा और तेलंगाना में गर्मी चरम पर, हीटवेव का अलर्ट जारी
साउथ जोन की बात करें तो कर्नाटक में मौसम शुष्क है, तो वहीं तमिलनाडु और केरल में मौसम ड्राई रहेगा, जबकि आंध्रा और तेलंगाना में गर्मी चरम पर है, कई स्थानों पर हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। तो वहीं आज ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड में भी हल्की बारिश होने की आशंका है इसके लिए अलर्ट जारी किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications