TS Inter Results 2025: आज जारी होंगे तेलंगाना इंटर फर्स्ट-सेकंड ईयर के रिजल्ट, किस वेबसाइट से करें चेक?
Telangana TS Inter Results 2025: लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। तेलंगाना के इंटरमीडिएट फर्स्ट और सेकेंड ईयर के छात्र आज अपना रिजल्ट देख सकेंगे। तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन (TSBIE), विजयवाड़ा द्वारा 22 अप्रैल को दोपहर 12 बजे रिजल्ट घोषित किया जाएगा।
इस बार रिजल्ट की घोषणा एक खास मौके की तरह की जाएगी, जहां उपमुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्का और परिवहन व पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री पोनम प्रभाकर खुद मौजूद रहेंगे। रिजल्ट की घोषणा हैदराबाद में बोर्ड कार्यालय से की जाएगी और इसके बाद छात्र तुरंत आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर अपना स्कोर देख सकेंगे।

कहां और कैसे देखें रिजल्ट? (TS Inter Result: Where to Check?)
तेलंगाना इंटर बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए छात्र अपना रिजल्ट इन वेबसाइट्स पर देख सकते हैं:
- tsbie.cgg.gov.in
- tgbie.cgg.gov.in
रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना हॉल टिकट नंबर दर्ज करना होगा।
ये भी पढ़ें: बोर्ड एग्जाम में पास होने के लिए अजब-गजब तिगड़म! किसी ने दिया प्यार का हवाल, किसी ने कॉपी में रख दी रिश्वत
कब हुई थी परीक्षा?
तेलंगाना इंटर की थ्योरी परीक्षाएं इस साल 5 मार्च से 25 मार्च तक आयोजित की गई थीं। इन परीक्षाओं में जनरल और वोकेशनल दोनों स्ट्रीम्स के कुल 9,96,971 छात्रों ने हिस्सा लिया था।
2024 का रिजल्ट कैसा रहा?
पिछले साल यानी 2024 में करीब 9,81,000 छात्रों ने परीक्षा दी थी। सेकेंड ईयर में 64.19% छात्र पास हुए थे, जबकि फर्स्ट ईयर में 60.01% का पास प्रतिशत रहा था। सबसे शानदार प्रदर्शन मुलुगु जिले का रहा था।
पास होने के लिए कितने अंक चाहिए?
छात्रों को हर विषय में कम से कम 35 अंक लाना जरूरी है। अगर कोई छात्र किसी एक या एक से अधिक विषयों में फेल हो जाता है, तो उसे सप्लीमेंट्री परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा।
सप्लीमेंट्री एग्जाम की तारीख भी जल्द
TSBIE के अनुसार, रिजल्ट के साथ-साथ सप्लीमेंट्री परीक्षा की तारीखों का भी ऐलान किया जा सकता है ताकि फेल हुए छात्र समय पर दोबारा परीक्षा की तैयारी कर सकें।
ये भी पढ़ें: UP Board Result 2025: कब आएगा यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट? इंतजार में बैठे छात्र चेक करें लेटेस्ट अपडेट!












Click it and Unblock the Notifications