Live: हरियाणा के झज्जर में 3.1 तीव्रता का भूकंप आया

Breaking News Live Updates : पीएम मोदी आज से 2 दिन के गुजरात दौरे पर हैं, उन्होंने आज मेहसाणा में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया है। तो वहीं केरल के एर्नाकुलम सीरियल ब्लास्ट में गंभीर रूप से जख्मी 3 घायलों की मौत हो गई है। जबकि अभी भी कई की हालत गंभीर बनी हुई है। तो वहीं आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में रविवार को हुई ट्रेन दुर्घटना में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है।

 Live Update

जबकि दिल्ली की आबोहवा काफी खराब है और आज भी यहां पर AQI 300 के पार चला गया है। पढ़िए देश, दुनिया, सिनेमा, खेल और व्यापार जगत से जुड़ी हर बड़ी खबर का ताजा अपडेट।

LIVE Feed
Oct 30, 2023, 11:11 PM IST

आम आदमी पार्टी को खत्म करना चाहती है बीजेपी: आतिशी

बीजेपी आप और सरकार द्वारा पंजाब और दिल्ली में किए जा रहे काम से डरी हुई है। इसलिए, वे आप नेताओं को झूठे मामलों में फंसाने और भेजने की कोशिश कर रहे हैं।" उन्हें जेल भेजो। वे पार्टी खत्म करना चाहते हैं: सीएम अरविंद केजरीवाल को ईडी के समन पर आतिशी
Oct 30, 2023, 11:08 PM IST

पश्चिम बंगाल के मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक को अस्पताल से छुट्टी

पश्चिम बंगाल के मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक को 27 अक्टूबर, 2023 को अपोलो अस्पताल, कोलकाता में भर्ती कराया गया था। आज उनकी ग्रीवा रीढ़ की स्थिति का आकलन करने के लिए एक स्पाइन सर्जन और एक न्यूरोसर्जन द्वारा उनकी जांच भी की गई। एक व्यापक समीक्षा एक मनोचिकित्सक सहित डॉक्टरों की एक टीम ने मरीज की स्थिति की जांच की, जिसने राय दी कि उसे छुट्टी दी जा सकती है: मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक के हेल्थ को लेकर अपोलो अस्पताल बुलेटिन
Oct 30, 2023, 10:40 PM IST

3.1 तीव्रता का भूकंप आया

आज रात 9:53 बजे हरियाणा के झज्जर में रिक्टर पैमाने पर 3.1 तीव्रता का भूकंप आया: राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र
Oct 30, 2023, 9:10 PM IST

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव आज शाम बीआरएस सांसद कोथा प्रभाकर रेड्डी से मिलने के लिए सिकंदराबाद के यशोदा अस्पताल पहुंचे।
Oct 30, 2023, 8:15 PM IST

आसनसोल में आग

पश्चिम बंगाल: आसनसोल में एक मोटरसाइकिल शोरूम में भीषण आग लग गई। शोरूम से 12 से ज्यादा कर्मचारियों को सुरक्षित बचाया गया। मौके पर दमकल की 3 गाड़ियां मौजूद हैं। किसी के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है।
Oct 30, 2023, 8:15 PM IST

सांसद सुप्रिया सुले के बयान पर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा, "उनके(प्रकाश सोलंके) घर पर हमला हुआ और आग लगा दी गई जो गलत हुआ... शिंदे कमेटी की रिपोर्ट जल्द ही आएगी... जरांगे पाटिल बोल रहे हैं कि हम शांति से आंदोलन कर रहे हैं लेकिन किसी के घर पर इस तरह का हमला करना बिलकुल ठीक नहीं है। सुप्रिया सुले के आरोप में तथ्य नहीं है। सरकार फेल हो गई है ये बोलना ठीक नहीं है। जब उनकी और कांग्रेस की सरकार थी तब से ये मांग उठी लेकिन तब कोई निर्णय नहीं लिया गया।
Oct 30, 2023, 6:42 PM IST

घर के अंदर मिली मलयालम एक्ट्रेस रंजूषा मेनन की लाश

35 साल की मलयालम एक्ट्रेस रंजूषा मेनन का निधन, मौत से पहले इंस्टाग्राम पर किया था ये आखिरी पोस्ट
Oct 30, 2023, 6:40 PM IST

इंजमाम-उल-हक ने अपने पद से दिया इस्तीफा

वर्ल्ड कप के बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ सेलेक्टर इंजमाम-उल-हक ने अपने पद से दिया इस्तीफा
Oct 30, 2023, 6:39 PM IST
महाराष्ट्र

ये बोलना ठीक नहीं है...

NCP(शरद पवार गुट) सांसद सुप्रिया सुले के बयान पर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि 'सरकार फेल हो गई है ये बोलना ठीक नहीं है। '
Oct 30, 2023, 6:38 PM IST
छत्तीसगढ़

40 दिन के मुख्यमंत्री

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा, "भूपेश बघेल को यह एहसास हो गया है कि वो केवल 40 दिन के मुख्यमंत्री हैं।"
Oct 30, 2023, 6:37 PM IST

कल तेलंगाना में चुनाव प्रचार करेंगी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा कल तेलंगाना में चुनाव प्रचार करेंगी।
Oct 30, 2023, 6:36 PM IST
दिल्ली

'मेरी माटी मेरा देश'

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, 'मेरी माटी मेरा देश आजादी के अमृत महोत्सव का अंतिम कार्यक्रम है।'
Oct 30, 2023, 3:00 PM IST
तेलंगाना

कोठा प्रभाकर रेड्डी पर हमला

बीआरएस सांसद कोठा प्रभाकर रेड्डी को सिद्दीपेट में उनके अभियान के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने पेट में चाकू मारा।
Oct 30, 2023, 2:44 PM IST
आंध्र प्रदेश

घायल मरीजों से मुलाकात

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने विजयनगरम सरकारी अस्पताल का दौरा किया।
Oct 30, 2023, 2:39 PM IST

केरल ब्लास्ट

सीएम पिनाराई विजयन ने घटनास्थल का मुआयना किया है।
Oct 30, 2023, 2:35 PM IST
महाराष्ट्र

सीएम शिंदे की लोगों से अपील

मराठा आरक्षण पर सीएम शिंदे की लोगों से अपील, अंतिम फैसला आने तक कोई कदम ना उठाए।
Oct 30, 2023, 1:54 PM IST

आंदोलनकारियों ने फूंका एनसीपी MLA का घर

मराठा आरक्षण आंदोलनकारियों ने फूंका एनसीपी MLA प्रकाश सोलंके का घर, वीडियो वायरल
Oct 30, 2023, 1:53 PM IST
गुजरात

मेहसाणा में कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

गुजरात को पीएम मोदी ने दी बड़ी सौगात, मेहसाणा में कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास
Oct 30, 2023, 1:51 PM IST
आंध्र प्रदेश

सीएम वाईएस जगन मोहन रेड्डी का बदला कार्यक्रम

सीएमओ की ओर से जानकारी दी गई है कि रेलवे अधिकारियों के अनुरोध पर आंध्र प्रदेश के सीएम वाईएस जगन मोहन रेड्डी ट्रेन दुर्घटनास्थल पर घटनास्थल का निरीक्षण करने के बजाय सीधे अस्पताल जाएंगे क्योंकि अगर सीएम मौके पर आएंगे तो ट्रैक बहाली के काम में देरी होने की आशंका है।
Oct 30, 2023, 1:14 PM IST
महाराष्ट्र

प्रकाश सोलंकी के आवास पर तोड़फोड़ और आगजनी

मराठा आरक्षण आंदोलनकारियों ने एनसीपी विधायक प्रकाश सोलंकी के आवास पर तोड़फोड़ की और आग लगा दी।
Oct 30, 2023, 1:07 PM IST

वीरभद्रनगर के बस डिपो पर लगी आग

बेंगलुरु के वीरभद्रनगर के बस डिपो में खड़ी निजी बसों में आग लग गई, घटना के कारण का पता लगाया जा रहा है।
Oct 30, 2023, 12:44 PM IST
छत्तीसगढ़

CM भूपेश बघेल ने किया नामांकन, छत्तीसगढ़ में 90 विधानसभा सीट हैं, जहां पर दो चरणों में वोट डाले जाएंगे। पहला मतदान 7 नवंबर को तो वहीं दूसरे चरण का मतदान 17 नवबंर को होगा।
Oct 30, 2023, 12:40 PM IST

सरकार की पोल खोल रही हैं

ट्रेनों का पलटना, दुर्घटनाग्रस्त होना, ये तमाम घटनाएं सरकार की पोल खोल रही हैं: सपा प्रमुख अखिलेश यादव।
Oct 30, 2023, 11:59 AM IST

हम कानूनी प्रक्रिया अपनाएं ...

भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार ने कहा कि सरकार की ओर से हर संभव प्रयास किया जा रहा है कि हम कानूनी प्रक्रिया अपनाएं और हमारे कर्मियों को राहत मिले।"
Oct 30, 2023, 11:56 AM IST

सोशल मीडिया पर हेट कैंपेन चलाया

कालामस्सेरी विस्फोट पर केरल के एलओपी और कांग्रेस नेता वीडी सतीसन ने कहा कि घटना के बाद सोशल मीडिया पर हेट कैंपेन चलाया गया है, हम चाहते हैं कि सरकार सोशल मीडिया पर चल रहे इस अभियान को रोके।
Oct 30, 2023, 11:43 AM IST

अंबाजी मंदिर में पूजा की

बनासकांठा, गुजरात: पीएम नरेंद्र मोदी ने अंबाजी मंदिर में पूजा की।
Oct 30, 2023, 11:40 AM IST
दिल्ली

ED दफ्तर पहुंचे अशोक गहलोत के बेटे

ED दफ्तर पहुंचे अशोक गहलोत के बेटे वैभव, FEMA मामले में होगी पूछताछ।
Oct 30, 2023, 11:25 AM IST
गुजरात

दो दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी

पीएम मोदी ने राज्य के अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान गुजरात के बनासकांठा में एक रोड शो किया।
Oct 30, 2023, 10:55 AM IST

मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज

मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका को सु्प्रीम कोर्ट ने किया खारिज
Oct 30, 2023, 10:44 AM IST
दिल्ली

सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज

सुप्रीम कोर्ट ने मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज की।
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+