Maharashtra: मराठा आरक्षण आंदोलनकारियों ने फूंका एनसीपी MLA प्रकाश सोलंके का घर, वीडियो वायरल

महाराष्‍ट्र में मराठा आरक्षण आंदोलनकारियों ने बीड स्थित महाराष्ट्र के राकांपा विधायक प्रकाश सोलंके के घर पर आग लगा दी।

महाराष्‍ट्र में मराठा आरक्षण प्रदर्शनकारियों का गुस्‍सा बढ़ता ही जा रहा है। अब आंदोलनकारियों ने महाराष्ट्र के राकांपा विधायक प्रकाश सोलंके का ही घर फूंक दिया है।

Maharashtra Maratha reservation protestors

विधायक प्रकाश सोलंके का महाराष्‍ट्र के बीड में घर है। मराठा आरक्षण प्रदर्शनकारियों ने हमला किया तब वे घर पर ही थे। मीडिया से बातचीत में विधायक प्रकाश सोलंके ने कहा कि जब हमला हुआ तब मैं अपने घर के अंदर था। सौभाग्य से, मेरे परिवार का कोई भी सदस्य या कर्मचारी घायल नहीं हुआ। हम सभी सुरक्षित हैं लेकिन एक आग के कारण संपत्ति का भारी नुकसान हुआ।"

एनसीपी विधायक प्रकाश सोलंके के बीड आवास पर हमले को लेकर महाराष्‍ट्र सीएम एकनाथ शिंदे का कहना है कि मनोज जरांगे पाटिल (मराठा आरक्षण कार्यकर्ता) को इस तथ्य पर ध्यान देना चाहिए कि यह विरोध क्या मोड़ ले रहा है। यह गलत दिशा में जा रहा है।

उल्‍लेखनीय है कि मराठा आरक्षण को लेकर सोमवार को शिंदे सरकार की अहम बैठक हुई, जिसमें बैठक संपन्न होने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि मराठा समुदाय को आरक्षण देने के लिए बनी जस्टिस शिंदे समिति ने अपनी पहली रिपोर्ट हमें सौंप दी है। समिति को दो महीने का विस्तार दिया गया है।

समिति से कहा गया है कि वो दो माह में अपनी रिपोर्ट सौंप दें। सुप्रीम कोर्ट मराठा आरक्षण के मुद्दे पर हमारी उपचारात्मक याचिका पर सुनवाई करने के लिए सहमत हो गया है। लोगों से मेरी अपील है कि वे कोई भी अतिवादी कदम न उठाएं। हम मराठा समुदाय को आरक्षण दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

महाराष्ट्र में इस साल अगस्त से जारी मराठा आरक्षण की मांग अब अक्‍टूबर में हिंसक हो गई है। आरक्षण की मांग कर रहे दर्जनों लोग सोमवार को बीड के माजलगांव में NCP अजीत पवार गुट के विधायक प्रकाश सोलंके के घर और दफ्तर पर पत्थरबाजी की। सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने यहां दर्जनों बाइक और कार में भी आग लगा दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+