35 साल की मलयालम एक्ट्रेस रंजूषा मेनन का निधन, मौत से पहले इंस्टाग्राम पर किया था ये आखिरी पोस्ट
Malayalam Actress Renjusha Menon: साउथ इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आ रही है। खबर है कि मलयालम फिल्म और टीवी एक्ट्रेस रंजूषा मेनन की मौत हो गई है। एक्ट्रेस अपने घर में मृत पाई गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 35 साल की एक्ट्रेस रंजूषा मेनन तिरुवनंतपुरम स्थित अपने फ्लैट पर पंखे से लटकती हुई मिली हैं। इस खबर को सुनने के बाद आम लोगों से लेकर साउथ इंडस्ट्री के सेलेब्स तक हैरान हो गए हैं। हालांकि उनकी मौत का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। रंजूषा का इतनी कम उम्र में इस दुनिया को अलविदा कहने से लोग सदमे में आ गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
फिल्मों और टीवी में काम करती थीं रंजूषा
आपको बता दें कि रंजूषा साउथ इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस थीं। उन्होंने कई फिल्मों और टीवी सीरियल्स में सपोर्टिंग रोल्स निभाए हैं। आखिरी बार उन्हें आनंदारागम में लीड रोल निभाते हुए देखा गया था। उन्होंने सिटकॉम वरण डॉक्टरानो में कॉमिक रोल निभाया था। लोग उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ करते थे।

रंजूषा का आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट
टीवी सीरियल्स के अलावा दिवंगत एक्ट्रेस रंजूषा मेनन सेलिब्रिटी कुकरी शो 'सेलिब्रीटी किचन मैजिक' में भी बतौर कंटेस्टेंट नजर आई थीं। इसके अलावा उन्हें मलयालम फिल्म सिटी ऑफ गॉड और मेरीकुंदोरु कुंजाडू में भी देखा गया था। फिल्मों और टीवी में एक्टिंग करने के अलावा एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव थीं। वह अपने को-एक्टर्स के साथ रील्स वीडियो बनाती रहती थीं। उन्होंने आखिरी बार गत 29 अक्टूबर 2023 को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक रील शेयर किया था। उसके बाद आज यानी 30 अक्टूबर को अचानक से उनकी मौत की खबर सामने आई है।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
खबर है कि रंजूषा मेनन पिछले कुछ समय से अपने पति और बच्चों के साथ श्रीकार्याट में किराए पर रह रही थीं। श्रीकार्यम पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक्ट्रेस के शव को पोस्टमार्टम के लिए तिरुवनंतपुरम मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद रंजूषा मेनन के रिश्तेदार और पैरेंट्स तिरुवनंतपुरम पहुंच गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications