LIVE: तेल अवीव के आसमान में रॉकेट रोके जाने के दौरान जोरदार विस्फोट की आई आवाज

Breaking News Live Updates : इजराइल में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए भारत सरकार ऑपरेशन अजय चला रही है। इस ऑपरेशन के तहत 212 भारतीय नागरिकों को इजराइल से दिल्ली लेकर पहला विमान आज दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा तो वहीं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X ने 100 से ज्यादा हमास समर्थित अकाउंट हटा दिए हैं।, उसने कहा कि 'आंतंक की कोई जगह नहीं है।'

 Live Updates

जबकि दिल्ली में आज मौसम शुष्क रहेगा तो वहीं सपा मुखिया अखिलेश यादव ने ने कहा कि सभी विपक्षी दलों ने साथ रहने का मन बना लिया है और आने वाले चुनाव में भाजपा को जनता सबक सिखाएगी।

पढ़िए देश, दुनिया, सिनेमा, खेल और व्यापार जगत से जुड़ी हर बड़ी खबर का ताजा अपडेट।

LIVE Feed
Oct 14, 2023, 5:59 AM IST

बेबुनियाद आरोपों पर टिप्पणी करना जरूरी नहीं समझता

शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे के बयान पर महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने कहा कि मैं बेबुनियाद आरोपों पर टिप्पणी करना जरूरी नहीं समझता।
Oct 14, 2023, 5:28 AM IST

लैब में रिएक्टर में विस्फोट

तेलंगाना के संगारेड्डी जिले के बोल्लाराम औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार की रात बड़ा हादसा हो गया। हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Oct 14, 2023, 4:08 AM IST

सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा चेन्नई पहुंचीं

कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा चेन्नई पहुंचीं। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और अन्य पार्टी नेताओं ने उनका स्वागत किया। वे कल चेन्नई में डीएमके महिला अधिकार सम्मेलन में हिस्सा लेंगी।
Oct 14, 2023, 3:37 AM IST

दूसरी फ्लाइट इजराइल के तेल अवीव से रवाना

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट कर कहा कि ऑपरेशन अजय के तहत भारतीय नागरिकों को लेकर दूसरी फ्लाइट इजराइल के तेल अवीव से रवाना हो गई। दूसरी बैच में कुल 235 भारतीय नागरिक सवार हैं।
Oct 14, 2023, 1:32 AM IST

जोरदार विस्फोट की आई आवाज

इज़राइल-हमास युद्ध के बीच तेल अवीव के आसमान पर रॉकेट रोके जाने के दौरान जोरदार विस्फोट की आवाज सुनी गई।
Oct 14, 2023, 1:19 AM IST

चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के छात्रों का जोरदार स्वागत

एशियाई खेलों में भाग लेने वाले और पदक जीतने वाले चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के छात्रों का हांगझू में एशियाई खेल 2023 से लौटने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के चांसलर सतनाम सिंह संधू ने उनके प्रदर्शन की सराहना की।
Oct 14, 2023, 12:35 AM IST

प्रियंका गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज

एमपी में प्रियंका गांधी के 'चुनावी वादे' को लेकर बीजेपी ने चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई।
Oct 13, 2023, 10:51 PM IST

KCR पर भरोसा मत करो

तेलंगाना कांग्रेस के अध्यक्ष रेवंत रेड्डी का कहना है कि कुछ टिकटों को अंतिम रूप दे दिया गया है। कुछ टिकट लंबित हैं, जबकि कुछ को पैनल में भेज दिया गया है। केसीआर घोटालेबाजों का परिवार है और उन्हें कांग्रेस के बारे में कुछ भी कहने का कोई अधिकार नहीं है। लोग चाहे वे कुछ भी कहें, उन पर भरोसा मत करो और इसका परिणाम तेलंगाना में देखा जाएगा।
Oct 13, 2023, 8:12 PM IST

चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने इजराइल पर हमास के हमले को जायज ठहराया। उन्होंने कहा कि फिलिस्तीनियों के साथ नाइंसाफी हुई है। जिसका नतीजा है इजराइल पर हमला।
Oct 13, 2023, 7:02 PM IST

श्रीनगर-कुपवाड़ा हाईवे पर टला बड़ा IED हमला

श्रीनगर-कुपवाड़ा हाईवे पर हंदवाड़ा के पास आज एक बड़ा IED हमला टल गया। लंगाईट के पास एक सतर्क रोड ओपनिंग पार्टी ने तीन 10-किलोग्राम एलपीजी सिलेंडरों से जुड़ा एक उच्च शक्ति वाला आईईडी देखा। आईईडी को कुपवाड़ा को श्रीनगर से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगाया गया था। लगभग 1000 नागरिक वाहन और 200 रक्षा वाहन उस स्थान को पार कर गए जहां IED लगाया गया था। आईईडी का पता क्षेत्र में मौजूद एक वायु रक्षा इकाई के कॉलम द्वारा लगाया गया।
Oct 13, 2023, 5:37 PM IST

मेक्सिको सीनेट की प्रेसिडेंट ने PM मोदी को बांधी राखी

आज दिल्ली में P20 समिट में सीनेट मेक्सिको की अध्यक्ष एना लिलिया रिवेरा ने पीएम मोदी के हाथ पर राखी बांधी।
Oct 13, 2023, 3:47 PM IST

वीवो से जुड़े एक केस में चीनी नागरिक समेत 4 आरोपियों की पेशी

दिल्ली: वीवो मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी चीनी नागरिकों को पटियाला हाउस कोर्ट लाया गया। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पीएमएलए एक्ट के तहत चीनी मोबाइल कंपनी वीवो से जुड़े एक चीनी नागरिक समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
Oct 13, 2023, 3:19 PM IST

यह हमारे लिए दबाव वाला मैच नहीं

यह हमारे लिए दबाव वाला मैच नहीं, अतीत को भूल जाएं: बाबर आजम
Oct 13, 2023, 2:05 PM IST

1984 के दंगे

1984 के दंगे कोई भी सभ्य व्यक्ति नहीं भूल सकता-अमित शाह
Oct 13, 2023, 2:02 PM IST
मध्य प्रदेश

कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची

कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची नवरात्रि के पहले दिन जारी की जाएगी-रणदीप सुरजेवाला
Oct 13, 2023, 2:01 PM IST

विश्व कैडेट शतरंज चैंपियनशिप

इजराइल-हमास के बीच चल रहे संघर्ष के चलते अखिल भारतीय शतरंज महासंघ (एआईसीएफ) ने 14 से 23 अक्टूबर तक मिस्र के शर्म अल शेख में होने वाली विश्व कैडेट शतरंज चैंपियनशिप से हटने का फैसला किया।
Oct 13, 2023, 12:51 PM IST
मध्य प्रदेश

प्रियंका गांधी हो या राहुल गांधी हो झूठ के अलावा ...

भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि 'प्रियंका गांधी हो या राहुल गांधी हो झूठ के अलावा वे कुछ भी नहीं हैं।'
Oct 13, 2023, 12:49 PM IST

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू

NCP विधायक अयोग्यता मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू
Oct 13, 2023, 12:33 PM IST
दिल्ली

दिल्ली की हवा हुई बेहद खराब

Delhi Pollution : दिल्ली की हवा हुई बेहद खराब, जानिए कब बदलेंगे हालात?
Oct 13, 2023, 12:31 PM IST

चप्पे-चप्पे पर नजर

विश्वकप 2023 में भारत और पाकिस्तान मैच की भिड़ंत 14 अक्टूबर को अहमदाबाद में होने वाली है, जिसके लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है।
Oct 13, 2023, 11:55 AM IST

9वें जी20 संसदीय अध्यक्ष शिखर सम्मेलन में PM मोदी ने कहा कि 'अगले साल भारत में फिर एक बार आम चुनाव होने जा रहा है, मैं P20 शिखर सम्मेलन में आए आप सभी प्रतिनिधियों को अगले साल होने वाले आम चुनाव को देखने के लिए अग्रिम निमंत्रण देता हूं।'
Oct 13, 2023, 11:00 AM IST

दिल्ली हाईकोर्ट

शराब घोटाला: आप नेता संजय सिंह ने दिल्ली हाईकोर्ट में गिरफ्तारी और रिमांड को दी चुनौती।
Oct 13, 2023, 10:17 AM IST
दिल्ली

एयर क्वालिटी इंडेक्स 313 'बहुत खराब' श्रेणी

दिल्ली विश्वविद्यालय के पास एयर क्वालिटी इंडेक्स 313 'बहुत खराब' श्रेणी में है, और नोएडा (यूपी) में 212 'खराब' श्रेणी में है।
Oct 13, 2023, 10:16 AM IST
मध्य प्रदेश

भाजपा नेता सरताज सिंह की श्रद्धांजलि

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता सरताज सिंह के आवास पहुंचकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
Oct 13, 2023, 9:10 AM IST

Delhi ka Mausam: दमघोंटू हुई दिल्ली की हवा, AQI हुआ खराब

Delhi ka Mausam: दिल्ली में सुबह-शाम गिरने लगा पारा, दमघोंटू हुई यहां की हवा, AQI पहुंचा खराब श्रेणी में
Oct 13, 2023, 9:08 AM IST

अफगानिस्तान में 4.6 तीव्रता का भूकंप

अफगानिस्तान में 4.6 तीव्रता का भूकंप आया।
Oct 13, 2023, 7:51 AM IST

भारतीयों का स्वागत करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री

Operation Ajay: इजराइल से लौटे भारतीयों का स्वागत करने खुद पहुंचे केंद्रीय मंत्री
Oct 13, 2023, 7:50 AM IST

नेपाली छात्र

इजराइल से निकाले गए नेपाली छात्रों का पहले बैच काठमांडू पहुंचा।
Oct 13, 2023, 7:49 AM IST
दिल्ली

केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर

इजरायल से लौटे भारतीयों का केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने किया स्वागत।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+