Delhi Pollution : दिल्ली की हवा हुई बेहद खराब, जानिए कब बदलेंगे हालात?

Delhi Pollution : दिल्ली में पर्याप्त रूप से सर्दी शुरू भी नहीं हुई है कि यहां पर प्रदूषण ने अभी से ही विकराल रूप धारण कर लिया है। गुरुवार को दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति काफी खराब हो गई है। यहां के AQI का लेवल 300 के पार पहुंच गया था।

Delhi Pollution

तो वहीं दिल्ली में आज, 13 अक्टूबर को सुबह 8 बजे के वक्त औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 237 दर्ज किया गया, जो कि बहुत खराब श्रेणी में आता है।

कल AQI 'खराब' श्रेणी में था

वायु गुणवत्ता सूचकांक के खराब श्रेणी में पहुंचने पर आईएमडी के पर्यावरण निगरानी एवं अनुसंधान प्रमुख विजय कुमार सोनी ने कहा कि कोई शक नहीं कि 'कल, AQI 'खराब' श्रेणी में था। आज, AQI 237 है, जो 'खराब' श्रेणी में आता है।

15 अक्टूबर के बाद यहां बारिश की आशंका

यह कल तक इसी श्रेणी में रहेगा। लेकिन 15 अक्टूबर के बाद यहां बारिश की आशंका है, जिसकी वजह से यहां के हालात में सुधार होगा। आपको बता दें कि दिल्ली में मानसून की विदाई के बाद ये तीसरी बार है, जब दिल्ली का प्रदूषण इस स्तर पर खराब हुआ है।

क्या है मापन?

  • जीरो से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
  • 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
  • 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
  • 201 से 300 के बीच 'खराब',
  • 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
  • 401 से 500 के बीच एक्यूआई 'गंभीर'

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 227 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 302 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 315 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 296 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -259 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 219 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली - 225 AQI

दिल्ली में क्या है प्रदूषण का कारण?

आपको बता दें कि राजधानी दिल्ली में प्रदूषण के दो मुख्य कारण हैं, पहला है हवा की काफी खराब क्वालिटी और दूसरा है वाहनों का प्रदूषण और जब मौसम ड्राई होता है तो हालात बिगड़ जाते हैं और इस बार भी वैसा ही हो रहा है। मौसम के शुष्क होते ही दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा है। इसके अलावा पड़ोसी राज्यों की ओर से पराली जलाने की वजह से भी दिल्ली में प्रदूषण रेट हाई रहता है, हालांकि पराली जलाना प्रतिबंधित है लेकिन इसके बावजूद कुछ स्थानों पर लोग इसे जलाते हैं, जिसके कारण समस्या बढ़ जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+