Delhi ka Mausam: दिल्ली में सुबह-शाम गिरने लगा पारा, दमघोंटू हुई यहां की हवा, AQI पहुंचा खराब श्रेणी में

Delhi Weather Updates: देश की राजधानी दिल्ली में मौसम अब गुलाबी ठंडक वाला हो गया है और दिन-रात के तापमान में अंतर देखने को मिल रहा है। हालांकि दिन में धूप निकलने से लोगों को गर्मी झेलनी पड़ रही है लेकिन सर्द-गर्म के चक्कर में लोग सर्दी-जुकाम और बुखार की चपेट में आ गए हैं। आज सुबह यहां पर हल्की धुंध भी नजर आई लेकिन वो दिन चढ़ते ही गायब भी हो गई है।

Delhi ka Mausam

मौसम विभाग का अनुमान है कि आज भी यहां पर मौसम शुष्क रहेगा और बारिश के नगणय चांस है और इस महीने के अंत तक हल्की फुहार पड़ने के आसार है लेकिन अब यहां मौसम का हाल यही रहेगा। दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने का अनुमान है और लोगों को सेहत के प्रति सचेत रहने को कहा गया है।

कल यहां का AQI 200 के पार हो गया

मौसम शुष्क होने से दिल्ली में फिर से प्रदूषण का बसेरा हो गया है। कल यहां का AQI 200 के पार हो गया और आज भी यहां के कई इलाकों में AQI 300 के पार चल रहा है। यानी कि ये बहुत खराब' श्रेणी में पहुंच गया है। मानसून की वापसी के बाद पिछले छह सालों में ये पहली बार है जब हवा की हालत इतनी खराब हुई है यहां।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 227 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 301 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 311 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 299 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -253 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 212 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली - 229 AQI

अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहने के आसार है।

यहां पर होगी बारिश

दिल्ली का जहां ये हाल है वहीं दूसरी ओर कुछ राज्यों में बारिश होने के आसार है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, ओडिशा, महाराष्ट्र में मौसम ड्राई रहेगा तो वहीं हिमाचल-उत्तराखंड मे मौसम अभी से सर्द हो गया है। यहां पर आज भी हल्की बारिश की संभावना है।

बारिश का अलर्ट जारी किया गया है

तो वहीं दक्षिण में भारी बारिश की आशंका है। केरल, कर्नाटक, आंध्रा-तेलंगाना और तमिलनाडु में भारी बरसात हो सकती है जबकि पूर्वोत्तर में भी आज बरसात होगी और इसी वजह से असम, सिक्किम में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+