LIVE UPDATES : 'अगर वो मंगलसूत्र का महत्व समझते तो ऐसी बातें न कहते', PM मोदी को प्रियंका ने घेरा

Breaking News Live Updates in Hindi: लोकसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर इस वक्त में देश में सियासी पारा हाई है। पीएम मोदी ने मंगलवार को राजस्थान के टोंक में जनसभा को संबोधित किया। पीएम ने हनुमान जयंती की शुभकामनाएं दीं और कांग्रेस पर जमकर प्रहार बोला। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के राज में हनुमान चालीसा भी पढ़ना गुनाह हो गया। अब हनुमान चालीसा भी गाएंगे और राम नवमी भी मनेगी, ये बीजेपी की GURANTEE है।

Breaking News Live Updates Today

अगर मौसम की बात करें तो इस वक्त देश के कई हिस्सों में भीषण गर्म पड़ रही है तो वहीं उत्तर भारत के कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। पढ़िए देश, दुनिया, सिनेमा, खेल और व्यापार जगत से जुड़ी हर बड़ी खबर का ताजा अपडेट।

LIVE Feed
Apr 23, 2024, 9:15 PM IST

'अगर वो मंगलसूत्र का महत्व समझते तो ऐसी बातें न कहते'

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि अगर मोदी जी 'मंगलसूत्र' का महत्व समझते तो ऐसी बातें नहीं कहते...जब नोटबंदी हुई तो उन्होंने महिलाओं की बचत छीन ली...किसानों के समय'' विरोध प्रदर्शन में 600 किसानों की जान चली गई, क्या मोदी जी ने उन विधवाओं के 'मंगलसूत्र' के बारे में सोचा? जब मणिपुर में एक महिला को नग्न कर घुमाया गया, तब मोदी जी चुप थे, क्या उन्होंने उनके 'मंगलसूत्र' के बारे में सोचा? आज वोट के लिए वह महिलाओं से ऐसी बातें कह रहे हैं, उन्हें डरा रहे हैं ताकि वे डरकर वोट करें।
Apr 23, 2024, 6:11 PM IST

दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, गरजे बादल, चली आंधी

राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में बारिश के कारण दिल्ली के मौसम में बदलाव का अनुभव हो रहा है। गुरुग्राम के कुछ हिस्सों में भी आंधी के बाद बारिश की बूंदों ने गर्मी से राहत दी।
Apr 23, 2024, 5:04 PM IST

बंगाल में हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में ना हो चुनाव: हाई कोर्ट

पश्चिम बंगाल: रामनवमी के दिन मुर्शिदाबाद जिले में हुई हिंसा को लेकर कलकत्ता हाई कोर्ट में दायर याचिका पर कोर्ट ने राज्य सरकार से हलफनामे के रूप में रिपोर्ट दाखिल करने को कहा। अदालत ने चुनाव आयोग से मौजूदा स्थिति को देखते हुए बरहामपुर निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव स्थगित करने को भी कहा है। इस मामले की एनआईए जांच की मांग करते हुए याचिका दायर की गई थी।
Apr 23, 2024, 3:51 PM IST

बिहार के कटिहार में बोले नीतीश कुमार

बिहार के ​कटिहार में सीएम नीतीश कुमार ने जेडीयू प्रत्याशी दुलाल चंद्र गोस्वामी के समर्थन में एक सार्वजनिक रैली में कहा, "मैं आपसे वोट मांगने आया हूं। मैं चाहता हूं कि हम 40 सीटें जीतें और हम देश में 400 सीटें जीतेंगे। नरेंद्र मोदी फिर प्रधानमंत्री बनेंगे, देश आगे बढ़ेगा, बाकी लोगों ने आज तक कोई काम नहीं किया, सिर्फ पैसा कमाने में लगे रहेंगे।''
Apr 23, 2024, 3:50 PM IST

मायावती ने भाजपा पर बोला हमला

बसपा प्रमुख मायावती ने यूपी के मेरठ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पिछली सरकारों की तरह बीजेपी की मौजूदा सरकार में भी गरीबी, बेरोजगारी और महंगाई बढ़ रही है। भ्रष्टाचार भी अभी खत्म नहीं हुआ है। हमारी सीमाएं पूरी तरह सुरक्षित नहीं हैं, यह बड़ी चिंता का विषय है। लोकसभा चुनाव में हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि कांग्रेस, भाजपा और उनकी सहयोगी पार्टियां केंद्र में सत्ता में न आएं।''
Apr 23, 2024, 2:50 PM IST

केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 7 मई तक बढ़ी

शराब नीति घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल और के कविता की न्यायिक हिरासत 7 मई तक बढ़ी।
Apr 23, 2024, 2:07 PM IST

पवन सिंह ने रोहतास में रोड शो किया

बिहार: भोजपुरी गायक और काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार पवन सिंह ने रोहतास में रोड शो किया।
Apr 23, 2024, 1:16 PM IST

आप सांसद संजय सिंह ने कहा

आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को वह इंसुलिन मिल गया है जिसकी हम मांग कर रहे थे। उन्हें पिछले 23 दिनों से इंसुलिन क्यों नहीं दिया गया? हमसे पूछा गया कि हमें क्यों लगा कि यह अरविंद केजरीवाल को मारने की साजिश है? दिल्ली की तिहाड़ जेल अरविंद केजरीवाल के लिए टॉर्चर सेल बन गई है। 24 घंटे उन्हें पीएमओ और एलजी की निगरानी में रखा जाता है।
Apr 23, 2024, 12:39 PM IST

​कांग्रेस पर बरसे पीएम मोदी

पीएम ने हनुमान जयंती की शुभकामनाएं दीं और कांग्रेस पर जमकर प्रहार बोला। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के राज में हनुमान चालीसा भी पढ़ना गुनाह हो गया। अब हनुमान चालीसा भी गाएंगे और राम नवमी भी मनेगी, ये बीजेपी की GURANTEE है।
Apr 23, 2024, 11:16 AM IST

टोंक-सवाई माधोपुर में बोले पीएम

राजस्थान के टोंक-सवाई माधोपुर में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि एकता राजस्थान की संपत्ति है। जब भी हम विभाजित हुए हैं तो दुश्मन ने इसका फायदा उठाया है। अब भी राजस्थान और इसके लोगों को विभाजित करने के प्रयास चल रहे हैं और राजस्थान को इससे सावधान रहने की जरूरत है। इन 10 वर्षों में आपने देखा है कि एक स्थिर और ईमानदार सरकार देश के विकास के लिए क्या कर सकती है।
Apr 23, 2024, 10:43 AM IST

पतंजलि केस की सुनवाई के लिए SC पहुंचे बाबा रामदेव

योग गुरु बाबा रामदेव पतंजलि आयुर्वेद के भ्रामक विज्ञापनों से संबंधित सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे।
Apr 23, 2024, 10:06 AM IST

बीजेपी एमएलसी केपी नंजुंदी ने अपने पद से इस्तीफा दिया

बीजेपी एमएलसी केपी नंजुंदी ने अपने पद से इस्तीफा दिया, लोकसभा चुनाव 2024 के बीच भाजपा के लिए बड़ा झटका है।
Apr 23, 2024, 9:07 AM IST

अर्पिता खान को ट्रोल करने वालों पर भड़के आयुष शर्मा

'बचपन से लोग काली... अर्पिता खान को रंग और वजन के लिए करते हैं ट्रोल, आयुष शर्मा ने दिया करारा जवाब
Apr 23, 2024, 9:05 AM IST

राजीव चंद्रशेखर चुनाव प्रचार के लिए ट्रेन से यात्रा की

केंद्रीय मंत्री व भाजपा उम्मीदवार राजीव चंद्रशेखर चुनाव प्रचार के लिए ट्रेन से यात्रा की।
Apr 23, 2024, 9:03 AM IST

केजरीवाल को पहली बार इन्सुलिन दी गई

ED की गिरफ्तारी के बाद तिहाड़ जेल में केजरीवाल को पहली बार इन्सुलिन दी गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+