'बचपन से लोग काली...' अर्पिता खान को रंग और वजन के लिए करते हैं ट्रोल, आयुष शर्मा ने दिया करारा जवाब
Aayush Sharma On Arpita Khan: बॉलीवुड एक्टर आयुष शर्मा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'रुस्लान' को लेकर काफी चर्चा में हैं। एक्टर की ये फिल्म 26 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं दूसरी तरफ आयुष फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं।
आयुष शर्मा और उनकी पत्नी अर्पिता खान अक्सर ट्रोलर्स के निशाने पर रहते हैं। वहीं अर्पिता को अक्सर उनके रंग और बढ़ते वजन को लेकर ट्रोल किया जाता है। अब हाल ही में आयुष शर्मा ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया और कहा कि उन्हें इन सबसे कोई फर्क नहीं पड़ता।

आयुष शर्मा ने सिद्धार्थ कानन संग बातचीत के दौरान कहा कि, 'उनके खुद के शब्द हैं, मुझे बोलती हैं कि मुझे बचपन से लोग काली काली कहते आ रहे हैं। मुझे इन सबसे कुछ भी फर्क नहीं पड़ता है। जिसे जो बोलना है वह बोलते रहें। उनका यही एटीट्यूड है वो सही में तारीफ के काबिल है।'
आयुष शर्मा ने आगे कहा कि, 'कई लोग उनके रंग के बारे में कहते हैं और ये मुझे बहुत हंसी का टॉपिक लगता है। हिंदुस्तान की जो ज्यादा तर जनता है, उनका रंग क्या है? सब गोरे हैं? मैं हिमाचल से हूं इसलिए मेरा रंग गोरा है और अगर किसी का भी रंग डार्क है या फिर वह सांवले रंग का हैं तो इसमें गलत क्या है? आखिर क्यों लोग किसी के स्किन कलर के पीछे हाथ धोकर पीछे पड़ जाते हैं?'
आयुष शर्मा ने कहा कि, 'हम लोग अमेरिका में बोलते हैं कि ब्लैक लाइव्स मैटर लेकिन यहां लोग उसी का मजाक उड़ाते हैं। उनका जो रंग है वो है आपको नहीं देखना मत देखिए किसी ने आपको रोका तो नहीं है ना। ये भी आता है मुझे कि तुम जिम जाते हो इसको जिम क्यों नहीं ले जाते? ये उसका मन है वो जाए या ना जाए वो जैसा मर्जी चाहे।' बता दें कि, आयुष शर्मा अपनी फिल्म रुसलान को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। इस फिल्म का ट्रेलर फैंस को काफी पसंद आया था। अब 26 अप्रैल को रिलीज होने जा रही उनकी फिल्म को देखना होगा कि कैसा रिस्पॉन्स मिलता है।












Click it and Unblock the Notifications