Breaking News Today: बिहार के सदाकत आश्रम में राहुल गांधी की मौजूदगी में आपस में भिड़े कांग्रेसी

Breaking News Today LIVE: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर के तीन दिवसीय दौरे पर हैं, जहां वे विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। दूसरी ओर, राहुल गांधी बिहार के बेगूसराय में 'पलायन रोको, नौकरी दो' यात्रा में शामिल हुए। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने वक्फ संशोधन कानून को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है, राजस्थान के बाड़मेर में तापमान 46 डिग्री तक पहुंच गया है।

Breaking News Today LIVE

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
Apr 07, 2025, 5:12 PM IST

'ममता बनर्जी को बंगाल से चले जाना चाहिए'

West Bengal: भाजयुमो (भारतीय जनता युवा मोर्चा) के एक सदस्य का कहना है, "ममता बनर्जी को बंगाल से चले जाना चाहिए। वह बंगाल के युवाओं के भविष्य के साथ क्यों खेल रही हैं? भाजपा बंगाल के युवाओं के भविष्य के लिए ममता बनर्जी के खिलाफ लड़ती रहेगी..."
Apr 07, 2025, 4:46 PM IST

चिड़ियाघर के जीवों को गर्मी से राहत दिलाने की कोशिश

Uttar Pradesh: लखनऊ चिड़ियाघर में जानवरों को बढ़ती गर्मी से राहत दिलाने के लिए कूलर, स्प्रिंकलर और मैट लगाए गए।
Apr 07, 2025, 4:18 PM IST

रोजगार और पलायन पर ध्यान भटकाती है बीजेपी - पवन खेड़ा

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) बैठक पर कहा, "गुजरात ने हमेशा रास्ता दिखाया है - सरदार वल्लभभाई पटेल और महात्मा गांधी ने उस समय राष्ट्र और कांग्रेस को दिशा दी थी जब देश पर अंधकार के बादल छाए थे। आज फिर से कांग्रेस को गुजरात से प्रेरणा लेने का समय है। मैं निश्चित रूप से कह सकता हूं कि इस सम्मेलन में हुई चर्चाओं से जो प्रस्ताव निकलेंगे, वे देश की राजनीति की दिशा बदल देंगे।" बिहार में राहुल गांधी के 'पलायन रोको यात्रा' में शामिल होने पर उन्होंने कहा, "बीजेपी पलायन और रोजगार जैसे मुद्दों पर कैसे जवाब देती है? असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए विवाद खड़े कर देती है। चाहे राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा हो, भारत जोड़ो न्याय यात्रा हो या बिहार में पलायन रोको यात्रा, इन सभी यात्राओं का उद्देश्य असली मुद्दों पर देश का ध्यान वापस लाना है।"
Apr 07, 2025, 4:16 PM IST

Petrol Price: महंगा होगा पेट्रोल और डीजल

Petrol Price: महंगा होगा पेट्रोल और डीजल, सरकार ने 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ाई एक्साइज ड्यूटी
Apr 07, 2025, 4:15 PM IST

फर्जी दस्तावेजों पर डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर

फर्जी डॉक्टर मामले पर दमोह एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी ने कहा, "यह एफआईआर मिशन अस्पताल के डॉ. नरेंद्र जॉन कैम् के खिलाफ दर्ज की गई है। उनके दस्तावेज फर्जी पाए गए हैं। एफआईआर धोखाधड़ी और जालसाजी के तहत दर्ज की गई है। उनके द्वारा की गई लापरवाही को लेकर अलग से मामला दर्ज किया जाएगा। हमारी पुलिस टीम डॉक्टर की तलाश में जुटी हुई है।"
Apr 07, 2025, 4:15 PM IST

बिहार में आपस में भिड़े कांग्रेसी

बिहार के सदाकत आश्रम में राहुल गांधी की मौजूदगी में आपस में भिड़े कांग्रेसी
Apr 07, 2025, 2:39 PM IST

Premanand Maharaj के आश्रम से अचानक आया ये बड़ा संदेश

Premanand Maharaj के आश्रम से अचानक आया ये बड़ा संदेश, भक्त हुए परेशान, जानिए पूरा मामला
Apr 07, 2025, 1:52 PM IST

Tariffs Impact on Apple: भारत बना iPhone का बड़ा एक्सपोर्ट सेंटर

Tariffs Impact on Apple: भारत बना iPhone का बड़ा एक्सपोर्ट सेंटर, टैरिफ से पहले खेला गेम! जानें फायदा?
Apr 07, 2025, 12:22 PM IST

तमिलनाडु: तस्मैक घोटाले पर हंगामा, AIADMK के 13 विधायक निलंबित

तस्मैक (TASMAC) घोटाले के खिलाफ प्लेकार्ड लेकर विधानसभा सत्र में पहुंचे एआईएडीएमके (AIADMK) के 13 विधायकों को एक दिन के लिए निलंबित कर दिया गया। विधानसभा अध्यक्ष द्वारा बोलने की अनुमति न दिए जाने पर एआईएडीएमके विधायकों को सदन से बाहर कर दिया गया। हालांकि, एआईएडीएमके विधायक सेंगोट्टैयन इरोड में कपड़ा उद्योग से जुड़े एक मांग प्रस्ताव पर बोलने के लिए विधानसभा में बैठे रहे।
Apr 07, 2025, 11:52 AM IST

'पलायन रोको, नौकरी दो' रैली में राहुल गांधी शामिल

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बेगूसराय में एनएसयूआई (NSUI) के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार की 'पलायन रोको, नौकरी दो' रैली में शामिल हुए।
Apr 07, 2025, 11:21 AM IST

वक्फ कानून पर जम्मू-कश्मीर विधानसभा में हंगामा

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में उस समय जोरदार हंगामा हुआ जब विधानसभा अध्यक्ष ने वक्फ संशोधन कानून पर स्थगन प्रस्ताव की अनुमति देने से इनकार कर दिया। विधानसभा अध्यक्ष अब्दुल रहीम राठर ने कहा, "नियमों के अनुसार, कोई भी मामला जो न्यायालय में लंबित (सब-जूडिस) हो, उसे स्थगन प्रस्ताव के माध्यम से नहीं उठाया जा सकता। चूंकि यह मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है और इसकी प्रति मुझे प्राप्त हो गई है, इसलिए नियम स्पष्ट रूप से कहता है कि इस पर स्थगन प्रस्ताव के माध्यम से चर्चा नहीं हो सकती।"
Apr 07, 2025, 11:19 AM IST

वक्फ कानून पर हंगामा, जम्मू-कश्मीर विधानसभा 15 मिनट के लिए स्थगित

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में वक्फ संशोधन कानून को लेकर नेशनल कांफ्रेंस (NC) के विधायकों ने स्थगन प्रस्ताव की अनुमति न मिलने पर जोरदार हंगामा किया। विधानसभा अध्यक्ष अब्दुल रहीम राठर ने कहा, "मैंने नियमों को देखा है और नियम 58 के अनुसार, कोई भी मामला जो न्यायालय में लंबित (सब-जूडिस) है, उसे स्थगन प्रस्ताव के माध्यम से नहीं उठाया जा सकता। चूंकि यह मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है और इसकी प्रति मुझे प्राप्त हो गई है, इसलिए नियम के तहत इस पर चर्चा संभव नहीं है।" इसके बाद सदन को 15 मिनट के लिए स्थगित कर दिया गया।
Apr 07, 2025, 10:25 AM IST

Jasprit Bumrah आरसीबी के खिलाफ खेलेंगे या नहीं?

Jasprit Bumrah आरसीबी के खिलाफ खेलेंगे या नहीं? मुंबई इंडियंस के हेड कोच ने मैच से पहले दिया अपडेट
Apr 07, 2025, 9:18 AM IST

चेन्नई में TVH बिल्डर्स के ठिकानों पर ED की छापेमारी

चेन्नई में ट्रू वैल्यू होम्स (TVH) बिल्डर्स के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी जारी है। सूत्रों के अनुसार, TVH का राज्य मंत्री केएन नेहरू से कथित संबंध बताया जा रहा है। आज सुबह से ही कई स्थानों पर तलाशी अभियान शुरू हुआ है।
Apr 07, 2025, 9:15 AM IST

Today Weather Update: दिल्ली समेत 10 राज्यों में लू और उमस का कहर!

Today Weather Update: दिल्ली समेत 10 राज्यों में लू और उमस का कहर! जानें कहां हो सकती है बारिश?
Apr 07, 2025, 9:14 AM IST

आखिर क्यों ट्रंप ने टैरिफ नीति पर कहा?

Trump Tariff Market Effect: 'दवा जैसी कड़वी लेकिन है जरूरी', आखिर क्यों ट्रंप ने टैरिफ नीति पर कहा?
Apr 07, 2025, 7:46 AM IST

क्फ कानून के खिलाफ मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने वक्फ संशोधन कानून को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।
Apr 07, 2025, 7:45 AM IST

अमित शाह का आज जम्मू-कश्मीर दौरा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर के तीन दिवसीय दौरे पर हैं, जहां वे विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+