Trump Tariff Market Effect: 'दवा जैसी कड़वी लेकिन है जरूरी', आखिर क्यों ट्रंप ने टैरिफ नीति पर कहा?
Trump tariff Market Effect: क्या आपने कभी कड़वी दवा पी है? वो स्वाद भले ही अच्छा न लगे, लेकिन फायदा जरूर करती है। कुछ ऐसा ही अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी कहा है। उन्होंने बताया कि टैरिफ (यानि टैक्स) लगाने का फैसला भले ही बाजार को हिला दे, लेकिन यह ज़रूरी इलाज है।
ट्रंप ने कहा, 'कभी-कभी कुछ ठीक करने के लिए दवा लेनी पड़ती है।' ये बयान तब आया जब अमेरिका समेत दुनियाभर के शेयर बाजार गिर रहे थे। इसकी वजह थी ट्रंप की नई टैरिफ पॉलिसी, जिसमें उन्होंने कई देशों पर भारी टैक्स लगाने का ऐलान किया।

What is Tariff: टैरिफ क्या है?
टैरिफ यानी किसी देश से आने वाले सामान पर लगाया गया टैक्स। ट्रंप ने कहा कि जब तक चीन के साथ व्यापार घाटा (यानि नुकसान) ठीक नहीं हो जाता, तब तक वह कोई समझौता नहीं करेंगे। उन्होंने चीन से आने वाले सामान पर 20% के अलावा 34% और टैक्स लगाने की बात कही।
बाजार पर असर क्या पड़ा?
ट्रंप के टैरिफ ऐलान के बाद अमेरिका के बाजारों में जबरदस्त गिरावट देखी गई। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज करीब 2231 अंक गिरा। नैस्डैक 5.8% लुढ़क गया और एसएंडपी 500 ने भी मार्च 2020 के बाद सबसे खराब हफ्ता देखा। इस वजह से बाजार से करीब 6.6 ट्रिलियन डॉलर यानी खरबों रुपये की पूंजी साफ हो गई।
दुनिया की प्रतिक्रिया और ट्रंप का रुख
चीन ने भी जवाबी कार्रवाई की और अमेरिका के उत्पादों पर 34% टैरिफ लगा दिया। इसके बावजूद ट्रंप अपने फैसले पर कायम हैं। उन्होंने कहा कि वे यूरोप और एशिया के नेताओं से बात कर रहे हैं और उनमें से कई समझौते के लिए तैयार हैं। लेकिन ट्रंप का साफ कहना है कि जब तक अमेरिका को नुकसान हो रहा है, वे समझौता नहीं करेंगे।
क्या भारत पर असर पड़ेगा?
अभी ट्रंप ने भारत पर टैरिफ बढ़ाने की घोषणा नहीं की है, लेकिन वैश्विक बाजारों में गिरावट का असर भारत पर भी दिख सकता है। शेयर बाजार, निवेश, और व्यापार पर इसका प्रभाव धीरे-धीरे सामने आ सकता है।












Click it and Unblock the Notifications