Premanand Maharaj के आश्रम से अचानक आया ये बड़ा संदेश, भक्त हुए परेशान, जानिए पूरा मामला
Premanand Maharaj News: तकनीक के इस दौर में अब साधु-संत भी डिजिटल धोखाधड़ी का शिकार हो रहे हैं। कुछ शरारती तत्वों ने AI के जरिये वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज की आवाज की नकल कर झूठे प्रवचन वाले वीडियो बना डाले।

इसके लेकर प्रेमानंद महाराज के श्रीराधा केलिकुंज आश्रम ने भक्तों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। आश्रम प्रबंधन ने बताया है कि कुछ अज्ञात लोगों द्वारा AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) तकनीक का दुरुपयोग कर महाराज की आवाज की नकल कर झूठे प्रवचन और भ्रम फैलाया जा रहा है। इन गलत वीडियोज को सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जा रहा है, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत होने और समाज में अशांति फैलने का खतरा पैदा हो गया है।
AI तकनीक से बनाए जा रहे हैं फर्जी वीडियो (Premanand Maharaj AI Fake Videos)
आजकल AI तकनीक की मदद से कई सार्वजनिक हस्तियों, धार्मिक नेताओं और मशहूर लोगों की आवाज और छवि का गलत तरीके से उपयोग किया जा रहा है। इसी तरह कुछ लोगों द्वारा महाराज की वाणी को AI के जरिए बदलकर भड़काऊ और गलत संदेश फैलाए जा रहे हैं। आश्रम की ओर से स्पष्ट किया गया है कि महाराज का इन फर्जी वीडियोज से कोई संबंध नहीं है।
आश्रम ने जारी की एडवाइजरी
इस गंभीर मामले को देखते हुए आश्रम प्रबंधन ने एक आधिकारिक सूचना जारी कर सभी भक्तों और आम जनता को सचेत किया है। एडवाइजरी में कहा गया है कि कुछ लोग AI टेक्नोलॉजी का दुरुपयोग कर पूज्य महाराज जी के उपदेशों को तोड़-मरोड़कर पेश कर रहे हैं, जोकि पूर्णतः गलत और अनैतिक है। ऐसी फर्जी सामग्री को न बनाएं, न शेयर करें और न ही उस पर विश्वास करें।
साथ ही, आश्रम ने भक्तों से अनुरोध किया है कि महाराज जी के असली प्रवचनों और शिक्षाओं को ही सही स्रोतों से सुनें और प्रसारित करें। किसी भी संदिग्ध वीडियो या ऑडियो की सूचना तुरंत आश्रम को दें, ताकि कानूनी कार्रवाई की जा सके।
AI के दुरुपयोग पर कड़ी कार्रवाई की मांग
इस घटना ने एक बार फिर AI तकनीक के दुरुपयोग पर चिंता बढ़ा दी है। धार्मिक नेताओं और सार्वजनिक हस्तियों की नकल कर भ्रम फैलाने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी प्रावधानों की आवश्यकता है। आश्रम प्रबंधन ने साइबर क्राइम विभाग से संपर्क कर इस मामले में जल्द कार्रवाई की मांग की है। भक्तों से अपील की गई है कि वे सावधानी बरतें और केवल आश्रम के आधिकारिक चैनलों से ही महाराज जी के प्रवचन सुनें व शेयर करें।












Click it and Unblock the Notifications