Tariffs Impact on Apple: भारत बना iPhone का बड़ा एक्सपोर्ट सेंटर, टैरिफ से पहले खेला गेम! जानें फायदा?
Tariffs Impact on Apple: Apple ने हाल ही में भारत से iPhone का जो एक्सपोर्ट किया है, उसने सबको चौंका दिया है। मार्च 2025 में Apple के विक्रेताओं ने लगभग 20,000 करोड़ रुपये के iPhones बाहर भेजे, जो पिछले साल के मुकाबले लगभग दोगुना है। ज़्यादातर iPhones अमेरिका भेजे गए हैं। ये सब अचानक नहीं हुआ है-इसके पीछे ट्रंप सरकार की नई टैरिफ पॉलिसी है, जो 9 अप्रैल से लागू होने जा रही है।
दरअसल, अमेरिका ने चीन समेत कई देशों से आयात पर भारी टैक्स यानी टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। Apple को पहले से इस बात की भनक थी, इसलिए उसने समय रहते स्टॉक बढ़ा लिया। इसीलिए मार्च में भारत से एक्सपोर्ट अचानक उछल गया। आइए विस्तार से समझें कैसे भारत iPhone का बड़ा मैन्युफैक्चरिंग हब?

क्यों बढ़ा iPhone एक्सपोर्ट?
अमेरिका में 9 अप्रैल से इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर भारी टैक्स लगने वाला है। इसी वजह से Apple ने पहले से ज्यादा iPhones भारत से अमेरिका, भेजे ताकि वहां पहले से स्टॉक बना लिया जाए। पिछले साल मार्च में जहां एक्सपोर्ट 11,000 करोड़ रुपये था, वहीं इस बार यह 20,000 करोड़ तक पहुंच गया।
भारत बना iPhone का बड़ा एक्सपोर्ट सेंटर
Apple ने फाइनेंशियल ईयर 2025 की शुरुआत में ही भारत से करीब 1.5 लाख करोड़ रुपये के iPhone एक्सपोर्ट कर दिए, जबकि पिछले पूरे साल (FY24) में यह आंकड़ा 85,000 करोड़ था। इसका मतलब है - भारत iPhone का बड़ा मैन्युफैक्चरिंग हब बनता जा रहा है।
कौन-कौन से प्लांट्स बना रहे हैं iPhone?
भारत में Apple के तीन बड़े प्लांट हैं - Foxconn, Tata Electronics और Pegatron। इनमें से Foxconn सबसे आगे है, जो करीब 51% iPhones बना रहा है।
iPhone की कीमतें बढ़ सकती हैं $2000 से ऊपर!
अगर डोनाल्ड ट्रंप के नए टैरिफ पूरी तरह लागू हो गए, तो अमेरिका में iPhone की कीमतें बहुत बढ़ सकती हैं। अभी एक iPhone 16 Pro Max की कीमत जहां $1,599 है, वह बढ़कर $2,300 यानी करीब ₹1.9 लाख तक पहुंच सकती है।
ऐसा क्यों होगा?
क्योंकि iPhone में इस्तेमाल होने वाले ज़्यादातर पार्ट्स जैसे प्रोसेसर, कैमरा, डिस्प्ले - अमेरिका के बाहर से आते हैं। इन पर भी अब टैक्स लगेगा। ऊपर से, अगर ये फोन अमेरिका में असेंबल होंगे, तो मजदूरी यानी लेबर कॉस्ट भी बहुत ज्यादा होगी।
Apple को पहले क्यों नहीं लगता था टैक्स?
जब डोनाल्ड ट्रंप पहले राष्ट्रपति थे, तब उन्होंने Apple को टैक्स से छूट दे दी थी। लेकिन, इस बार ऐसा नहीं हुआ है। इसलिए Apple के लिए ये बड़ा झटका हो सकता है।
क्या इससे भारत को फायदा हो सकता है?
बिलकुल! भारत का टैक्स रेट चीन और वियतनाम के मुकाबले कम है। चीन पर 54% टैक्स लगेगा, जबकि भारत पर सिर्फ 26%। इसका मतलब है - Apple भारत में और ज्यादा iPhones बनवा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications