Today Weather Update: दिल्ली समेत 10 राज्यों में लू और उमस का कहर! जानें कहां हो सकती है बारिश?
Today Weather Update: गर्मी ने अब अपना असली रूप दिखाना शुरू कर दिया है। देश के कई हिस्सों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले कुछ दिन कम से कम 10 राज्यों में लू और उमस से लोगों को जूझना पड़ सकता है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, उत्तर भारत, पश्चिम और मध्य भारत के कई हिस्सों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर जा सकता है। वहीं, कुछ पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश भी देखने को मिल सकती है। फिलहाल उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में तेज गर्मी का प्रकोप शुरू हो चुका है।

मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 4 दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत और महाराष्ट्र में तापमान 2 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है। गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ में तो 7 अप्रैल तक भीषण लू की चेतावनी भी जारी कर दी गई है।
किन राज्यों में सबसे ज्यादा गर्मी और लू का असर?
- IMD के अनुसार, कम से कम 10 राज्यों में लू और तापमान में वृद्धि के संकेत हैं, जिनमें प्रमुख हैं...
- गुजरात: 10 अप्रैल तक हीटवेव, सौराष्ट्र और कच्छ में 7 अप्रैल तक भीषण लू।
- राजस्थान: 7 से 10 अप्रैल तक भीषण लू और हीटवेव की आशंका।
- दिल्ली: 7 और 8 अप्रैल को लू का असर, येलो अलर्ट जारी। अधिकतम तापमान 41°C तक पहुंचने की संभावना।
- हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब: 10 अप्रैल तक लू की चेतावनी।
- उत्तर प्रदेश (पश्चिम): 7 से 9 अप्रैल तक लू की स्थिति।
- मध्य प्रदेश: 8 से 10 अप्रैल तक हीटवेव।
- हिमाचल प्रदेश: 7 अप्रैल को लू की स्थिति संभव।
दिल्ली में गर्मी की मौजूदा स्थिति
रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 38.2°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.1°C अधिक था। रिज इलाका सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 39.3°C तक पहुंच गया। पीतमपुरा में न्यूनतम तापमान 23.8°C दर्ज किया गया - यह दिल्ली का सबसे गर्म रात का तापमान था। सोमवार से तीन दिन का येलो अलर्ट जारी किया गया है। अधिकतम तापमान 41°C और न्यूनतम तापमान 21°C के आसपास रह सकता है।
दिल्ली की हवा की गुणवत्ता भी खराब
रविवार को AQI 209 (खराब श्रेणी) रहा। शनिवार को यह 163 था, यानी 24 घंटे में 46 अंकों की वृद्धि हुई। NCR के अन्य शहरों में भी हवा की गुणवत्ता मध्यम से खराब श्रेणी में है।
कहां हो सकती है बारिश और राहत?
कुछ राज्यों में गर्मी से आंशिक राहत मिलने की संभावना है...
- केरल और माहे: 7 अप्रैल को बारिश की संभावना।
- कर्नाटक: 8 अप्रैल तक हल्की बारिश के आसार।
- बिहार: 9 अप्रैल को ओलावृष्टि की चेतावनी।
- जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट, मुजफ्फराबाद: 9 और 10 अप्रैल को हल्की से मध्यम बारिश संभव।
Uttar Pradesh Weather Update: उत्तर प्रदेश: भीषण गर्मी का केंद्र
- अप्रैल-जून में पूरे राज्य में सामान्य से अधिक तापमान रहने की संभावना।
- बुंदेलखंड क्षेत्र (झांसी, चित्रकूट आदि) भीषण गर्मी का केंद्र बन सकता है।
- दिन और रात - दोनों समय तापमान औसत से अधिक रहने की चेतावनी।
What is Heat Waves: हीटवेव क्या होती है?
मौसम विभाग के अनुसार, जब अधिकतम तापमान 40°C से ऊपर और सामान्य से 4.5°C से अधिक हो, तो इसे हीटवेव कहा जाता है। 6.5°C या उससे अधिक बढ़ जाए तो यह भीषण हीटवेव कहलाती है।
बचाव के लिए क्या करें?
- दिन के समय बाहर निकलने से बचें, खासकर दोपहर 12 से 3 बजे के बीच।
- ढीले, हल्के और सूती कपड़े पहनें।
- खूब पानी पिएं और हाइड्रेटेड रहें।
- बच्चों और बुजुर्गों का खास ध्यान रखें।
- गर्मी में तुरंत राहत के लिए छायादार स्थान, गीले कपड़े या स्प्रे का उपयोग करें।












Click it and Unblock the Notifications