Jasprit Bumrah आरसीबी के खिलाफ खेलेंगे या नहीं? मुंबई इंडियंस के हेड कोच ने मैच से पहले दिया अपडेट
IPL 2025 में मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी को लेकर जो सबसे बड़ा सवाल फैंस के मन में था, उसका जवाब अब मिल चुका है। RCB के खिलाफ इस हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले एक बड़ी राहत की खबर आई है। मुंबई इंडियंस की टीम ने रविवार को एक स्पेशल वीडियो रिलीज़ किया, जिसमें दिखाया गया कि जसप्रीत बुमराह टीम से जुड़ चुके हैं।
वो बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में रिहैबिलिटेशन पूरी करके लौटे हैं और अब टीम के साथ ट्रेनिंग भी शुरू कर दी है।

मुंबई इंडियंस के हेड कोच माहेला जयवर्धने ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि, 'वो ट्रेनिंग कर रहे हैं और चयन के लिए उपलब्ध हैं। उन्होंने COE में अपना रिहैब पूरा कर लिया है। हम उन्हें आज की नेट बॉलिंग में देखेंगे, लेकिन फिलहाल सब कुछ ठीक है।'
क्यों अहम है बुमराह की वापसी?
मुंबई की गेंदबाजी अब तक इस सीजन में उतनी धारदार नहीं दिखी है। सिर्फ एक जीत के साथ टीम अंक तालिका में नीचे है। ऐसे में बुमराह की वापसी ना सिर्फ बॉलिंग अटैक को मजबूती देगी, बल्कि ड्रेसिंग रूम का आत्मविश्वास भी लौटाएगी।
मुंबई की गेंदबाज़ी अब तक (पहले 4 मैचों में):
- हर मैच में 170+ रन लुटाए
- LSG के खिलाफ 12 रन से मैच हारा - डिफेंस नहीं कर पाए
- डेथ ओवर्स में इकॉनमी रेट 11+ रहा
- पावरप्ले में सिर्फ 3 विकेट (चार मैचों में)
क्या आज दिखेगा बुमराह-बोल्ट का कमाल?
यानि मुंबई के पास विकेट लेने वाला X-Factor मिसिंग था और यही बुमराह की सबसे बड़ी कमी थी टीम में। वो ना सिर्फ विकेट निकालते हैं, बल्कि डेथ ओवर्स में रन भी रोकते हैं। अब जब ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह की जोड़ी फिर से एकसाथ मैदान पर उतरने को तैयार है, तो RCB के टॉप ऑर्डर को संभल कर रहना होगा।
मुंबई इंडियंस टीम: विल जैक, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), मिशेल सेंटनर, राज बावा, दीपक चाहर, अश्विनी कुमार, विग्नेश पुथुर, जसप्रित बुमरा, कॉर्बिन बॉश, रॉबिन मिंज, सत्यनारायण राजू, कर्ण शर्मा, रोहित शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, रीस टॉपले, मुजीब उर रहमान, कृष्णन श्रीजीत, अर्जुन तेंदुलकर, बेवन जैकब्स।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम: फिलिप साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, टिम डेविड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल, रसिख दार सलाम, सुयश शर्मा, मनोज भांडागे, जैकब बेथेल, स्वप्निल सिंह, अभिनंदन सिंह, रोमारियो शेफर्ड, लुंगी एनगिडी, नुवान तुषारा, मोहित राठी। स्वास्तिक चिकारा












Click it and Unblock the Notifications