LIVE: पटना पहुंच रही CBI की टीम, जल्द UGC NET Paper Leak मामले की हाथ में लेगी जांच

Breaking News Live Updates: भीषण गर्मी के बीच दिल्ली पानी के लिए तरस रही है, इस समस्या को लेकर दिल्ली के उपराज्यपाल से आज AAP नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल मिला भी है तो वहीं जलमंत्री आतिशी का अनशन आज भी जारी है।

Breaking News 23 June 2024

अगर देश के मौसम की बात करें तो पूरे उत्तर भारत में गर्मी का तांडव जारी है, कई राज्यों में पारा 45 पार ही चल रहा है दिल्ली, यूपी, पंजाब समेत कई राज्यों में आज बारिश होने के आसार हैं, यहां पढ़ें देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरें , पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
Jun 23, 2024, 11:25 PM IST

इंग्लैंड पहुंची सेमीफाइनल में

सुपर 8 मुकाबले में यूएसए की टीम को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करने वाली इंग्लैंड पहली टीम बन गई है।
Jun 23, 2024, 9:59 PM IST

जल्द पटना पहुंचेगी सीबीआई

नीट-यूजी की परीक्षा में हुई गड़बड़ी की जांच अब सीबीआई को सौंप दी गई है। इस मामले में पटना में हुई गड़बड़ी की जांच के लिए जल्द ही बिहार पहुंचेगी टीम, यहां बिहार सरकार इस मामले से जुड़े दस्तावेज सीबीआई को सौंपेगी।
Jun 23, 2024, 9:40 PM IST

सपा संसदीय दल की बैठक कल

समाजवादी पार्टी की संसदीय बैठक कल दिल्ली में होगी। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव करेंगे।
Jun 23, 2024, 9:38 PM IST

बेंगलुरु: सूरज रेवन्ना विशेष अदालत में पेश हुए

जद (एस) एमएलसी और एचडी रेवन्ना के बेटे, सूरज रेवन्ना को एक विशेष अदालत के न्यायाधीश के सामने पेश करने के लिए न्यायिक ब्लॉक में लाया गया। सूरज रेवन्ना के खिलाफ कल होलेनरसीपुरा ग्रामीण थाने में आईपीसी की धारा 377, 342, 506 के तहत एफआईआर दर्ज की गई। शिकायतकर्ता चेतन ने आरोप लगाया है कि सूरज रेवन्ना ने 16 जून को उसका यौन उत्पीड़न किया
Jun 23, 2024, 9:25 PM IST

यूजीसी नेट पेपर लीक: जल्द सीबीआई टीम पहुंचेगी पटना

बिहार सरकार 5 मई को हुई नीट यूजी परीक्षा में गड़बड़ी से जुड़ा मामला सीबीआई को सौंपेगी। उम्मीद है कि सीबीआई की टीम जल्द ही पटना आकर मामले की जांच अपने हाथ में ले लेगी। आर्थिक अपराध इकाई मामले के सभी अद्यतन रिकॉर्ड सीबीआई को सौंपेगी: ईओयू के डीआइजी नैय्यर हसनैन खान
Jun 23, 2024, 7:11 PM IST

NEET UG 2024 की दोबारा कराई गई परीक्षा में 1563 में से कुल 813 उम्मीदवार आज उपस्थित हुए: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी
Jun 23, 2024, 6:37 PM IST

केजरीवाल की जमानत पर रोक के बाद AAP ने दायर की याचिका

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा उनकी जमानत पर लगाई गई रोक को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। अरविंद केजरीवाल के वकीलों ने कल सुबह सुनवाई की अपील की है: आम आदमी पार्टी
Jun 23, 2024, 6:35 PM IST

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने एनईईटी यूजी परीक्षा विवाद पर केंद्र के निर्णय का स्वागत किया है। आईएमए ने एक बयान जारी कर पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बधाई दी।
Jun 23, 2024, 6:34 PM IST

NEET परीक्षा को लेकर केंद्र के निर्णय पर IMA ने दी बधाई

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने एनईईटी यूजी परीक्षा विवाद पर केंद्र के निर्णय का स्वागत किया है। आईएमए ने एक बयान जारी कर पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बधाई दी।
Jun 23, 2024, 5:27 PM IST

छत्तीसगढ़: IED विस्फोट में 2 जवान शहीद

छत्तीसगढ़: सुकमा जिले के जगरगुंडा पुलिस थाने के अंतर्गत सिलगेर और टेकुलागुडेम के बीच नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED विस्फोट में CRPF कोबरा 201 बटालियन के 2 जवान शहीद हो गए: पुलिस
Jun 23, 2024, 4:52 PM IST

सूरज रेवन्ना को सीआईडी ​​ऑफिस लेकर गए

हासन, कर्नाटक: जेडी(एस) एमएलसी और एचडी रेवन्ना के बेटे सूरज रेवन्ना को हसन पुलिस स्टेशन से बेंगलुरु में सीआईडी ​​कार्यालय ले जाया गया। कल होलेनरसिपुरा ग्रामीण थाने में सूरज रेवन्ना के खिलाफ आईपीसी की धारा 377, 342, 506 के तहत एफआईआर दर्ज की गई। शिकायतकर्ता चेतन ने आरोप लगाया है कि सूरज रेवन्ना ने 16 जून को उसका यौन उत्पीड़न किया।
Jun 23, 2024, 4:51 PM IST

यूजी नीट मामले में 6 आरोपियों की मेडिकल जांच

बिहार: यूजी नीट मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिन्हें मेडिकल जांच के बाद पटना के एलएनजेपी अस्पताल से ले जाया गया। बिहार पुलिस ने आरोपियों को 21 जून को झारखंड के देवघर से गिरफ्तार किया।
Jun 23, 2024, 3:31 PM IST

NEET पेपर लीक मामले में FIR

CBI ने NEET प्रवेश परीक्षा में कथित पेपर लीक मामले में FIR दर्ज की: CBI सूत्र
Jun 23, 2024, 3:17 PM IST

मोतिहारी में निर्माणाधीन ब्रिज गिरा

बिहार के मोतिहारी जिले में एक पुल (Motihari Bridge Collapse) भरभराकर धराशाई हो गया, आपको बता दें कि एक हफ्ते में ये तीसरे पुल की घटनाा है इससे पहले सिवान (Siwan Bridge Collapse) और अररिया (Araria Bridge Collapse) में भी पुल गिरा था।
Jun 23, 2024, 2:42 PM IST

जम्मू-कश्मीर के उरी में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ

जम्मू-कश्मीर के उरी में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ, एक आतंकवादी मारा गया।
Jun 23, 2024, 2:15 PM IST

इंदौर-देर रात बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या

Indore News: इंदौर-देर रात बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के करीबी थे मोनू कल्याणे
Jun 23, 2024, 2:15 PM IST

देवोलीना ने अरमान और उनकी दोनों पत्नियों की लगाई लताड़

देवोलीना भट्टाचार्जी ने अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियों की लगाई लताड़, कहा- 'मुझे घिन आती है'
Jun 23, 2024, 2:13 PM IST

Parliament Session: संसद की सुरक्षा में 2500 CISF जवान तैनात

सोमवार से शुरू हो रहा संसद का सत्र, CISF के 2500 जवान सुरक्षा में तैनात, बिना पास स्कैन किए कैसे होगी एंट्री?
Jun 23, 2024, 2:12 PM IST

आकाश आनंद फिर से उत्तराधिकारी

मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को फिर घोषित किया उत्तराधिकारी, राष्ट्रीय संयोजक का पद भी बहाल।
Jun 23, 2024, 1:17 PM IST

बजरंग पुनिया निलंबित

ओलंपिक पदक विजेता पहलवान बजरंग पुनिया को राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी ने डोपिंग रोधी नियम के उल्लंघन के लिए निलंबित कर दिया है।
Jun 23, 2024, 1:14 PM IST

SCO शिखर सम्मेलन में भाग नहीं लेंगे PM मोदी

कजाकिस्तान में होने वाले SCO शिखर सम्मेलन में भाग नहीं लेंगे PM मोदी, विदेश मंत्री करेंगे प्रतिनिधित्व।
Jun 23, 2024, 12:57 PM IST

दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी का अनशन तीसरे दिन भी जारी

दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी का अनशन तीसरे दिन भी जारी, वीडियों संदेश जारी करके कही यह बात
Jun 23, 2024, 12:56 PM IST

पवन सिंह की रियल और रील लाइफ पर बनी फिल्म पॉवर स्टार'

Bhojpuri Movie: पवन सिंह की रियल और रील लाइफ पर बनी भोजपुरी फिल्म 'पॉवर स्टार', फर्स्ट लुक आउट
Jun 23, 2024, 12:54 PM IST

हिमाचल प्रदेश में आया भूकंप

हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में रविवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.4 मापी गई है, हालांकि जान-माल का नुकसान नहीं है।
Jun 23, 2024, 12:52 PM IST

IMD ने जारी किया बारिश का रेड अलर्ट

मौसम का बदला मिजाज, IMD ने जारी किया बारिश का रेड अलर्ट
Jun 23, 2024, 12:18 PM IST

बसपा प्रमुख मायावती ने की बैठक

बसपा प्रमुख मायावती ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक ली, इस मीटिंग का उद्देश्य लोकसभा चुनाव में पार्टी को मिली हार की समीक्षा करना था।
Jun 23, 2024, 10:55 AM IST

मैं इस अनशन पर इसीलिए बैठी हूं ...

मैं इस अनशन पर इसीलिए बैठी हूं क्योंकि दिल्ली में पानी का बहुत संकट है, दिल्ली में अपना पानी नहीं है। दिल्ली का सारा पानी पड़ोसी राज्यों से आता है और वो जानबूझकर पानी ने दे रहे- दिल्ली जल मंत्री आतिशी
Jun 23, 2024, 9:35 AM IST

टी20 वर्ल्ड कप: अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 21 रनों से हराया

AFG vs AUS: टी20 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा उलटफेर! ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अफगानों का बदला पूरा, 21 रन से जीता मैच
Jun 23, 2024, 8:56 AM IST

Live: दिल्ली में कब होगी मानसून की बारिश, IMD ने बताई तारीख

Weather Updates Live: दिल्ली में कब होगी मानसून की बारिश, मौसम विभाग ने बता दी तारीख
Jun 23, 2024, 8:56 AM IST

Gold Price: सोना-चांदी खरीदने से पहले जान लें आज का ताजा भाव

Gold Price Today: शादियों के सीजन से पहले सोने-चांदी की कीमत में तेजी, खरीदने से पहले जान लें ताजा भाव
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+