दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी का अनशन तीसरे दिन भी जारी, वीडियों संदेश जारी करके कही यह बात
Delhi News: देश की राजधानी दिल्ली में जल संकट के बीच राज्य की जल मंत्री आतिशी अनशन कर रही हैं। अपने अनशन के तीसरे दिन उन्होंने अपने संदेश में कहा कि जब तक हरियाणा दिल्ली के लिए और पानी नहीं छोड़ता, तब तक वह अपना अनशन जारी रखेंगी।
आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेत्री और दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने रविवार को अपने अनशन के तीसरे दिन एक वीडियो संदेश जारी करते हुए दिल्ली में जल संकट असली कारण बताया है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया है कि यह जल संकट किस तरह खत्म हो सकता है। मंत्री आतिशी ने कहा, हथिनी कुंड में पानी भरा हुआ है, किंतु हरियाणा सरकार ने दिल्ली को पानी छोड़ने वाले गेट बंद कर दिए हैं। जब तक यह गेट नहीं खोले जाते उनका अनशन चलता रहेगा।

सोशल मीडिया पर वीडियो संदेशजारीकरके आतिशी ने कहा कि आज मेरे अनिश्चितकालीन अनशन का तीसरा दिन है। मैं धरने पर इसलिए बैठी हूं क्योंकि दिल्ली में पानी का भारी संकट है। उन्होंने आगे कहा की दिल्ली के पास अपना पानी नहीं है। हमारे लिए सारा पानी पड़ोसी राज्यों से आता है। दिल्ली में कुल पानी 1005 एमजीडी है, जिसमें से 613 एमजीडी (मिलियन गैलन प्रतिदिन) हरियाणा से आता है, किंतु पिछले 3 हफ्तों में हरियाणा ने इसमें कमी कर दी है। वह दिल्ली को पानी नहीं दे रहे हैं। हरियाणा की भाजपा सरकार कहती है कि उनके पास पानी नहीं है।
आप नेत्री आतिशी ने आगे कहा कि कुछ लोग कल हथनी कुंड बैराज पर गए और दिखाया कि हथनी कुंड बैराज में पानी है, किंतु जिस गेट से दिल्ली के लिए पानी छोड़ा जाता है, उसको बंद कर दिया गया है। आप नेत्री ने कहा की मेरी हरियाणा सरकार से हाथ जोड़कर अपील है कि वह हथनी कुंड बैराज का गेट खोलकर दिल्ली वालों को उनके हिस्से का पानी दें। आतिशी ने कहा, जब तक यह गेट नहीं खुलता और जब तक दिल्ली के लोगों को उनके हक का पानी नहीं मिलता, वह अनशन जारी रखेंगी।












Click it and Unblock the Notifications