Weather Updates Live: ईटानगर में बादल फटा, घरों और वाहनों को भारी नुकसान

Weather Updates Live: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में प्री-मानसून की बारिश और पश्चिमी विक्षोभ के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। जिससे लोगों को तपती गर्मी से बड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग का कहना है अगले 24 घंटे के दौरान दिल्ली में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।

उधर, केरल व तमिलनाडु के कई जिलों में भारी से भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है, तो राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार में आगामी दो दिन के लिए तेज अंधड़ व मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

Weather Updates Live

बिहार के बाद मानसून ने मध्य प्रदेश में भी दस्तक दे दी है। पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
Jun 23, 2024, 3:03 PM IST

अयोध्या रेलवे स्टेशन की बाउंड्री वॉल झेल ना सकी पहली फुहार

बारिश की पहली फुहार ने खोली अयोध्या रेलवे स्टेशन पर निर्माण पोल, बाउंड्री वॉल धराशाई, क्या बोले अयोध्यावासी?
Jun 23, 2024, 2:32 PM IST

ईटानगर में बादल फटने से बाढ़ जैसी स्थिति बन गई

ईटानगर में बादल फटने से बाढ़ जैसी स्थिति बन गई। भारी बारिश से घरों और वाहनों को भारी नुकसान हुआ।
Jun 23, 2024, 1:54 PM IST

मौसम का बदला मिजाज, IMD ने जारी किया बारिश का रेड अलर्ट

राहत की बारिश! मौसम का बदला मिजाज, लोगों ने ली सुकून की सांस, IMD ने इन राज्यों में जारी किया रेड अलर्ट
Jun 23, 2024, 1:53 PM IST

राजस्थान में 27 जून के आसपास मानसून एंट्री कर सकता है

यूपी, बिहार राजस्थान में 27 जून के आसपास मानसून एंट्री कर सकता है-मौसम विभाग
Jun 23, 2024, 1:51 PM IST

मध्य प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने आज मध्य प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई है, वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण प्रदेश में इस वक्त बारिश हो रही है जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
Jun 23, 2024, 11:50 AM IST

मुंबई में 24 जून तक बारिश जारी रहेगी-IMD

मुंबई में 24 जून तक बारिश जारी रहेगी। आज शाम 6.32 बजे 1.96 मीटर की हाई टाइड के भी आसार हैं-मौसम विभाग
Jun 23, 2024, 11:02 AM IST

Bihar Weather: बिहार में कब होगी बारिश, जानिए पूरा हाल

Bihar Weather: बिहार में कब होगी बारिश, मौसम की मार से लोग परेशान, जानिए अपने ज़िले का हाल
Jun 23, 2024, 11:01 AM IST

मुंबई शहर के कई हिस्सों में बारिश हो रही है

मुंबई शहर के कई हिस्सों में बारिश हो रही है।मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के 20 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
Jun 23, 2024, 9:04 AM IST

राजस्थान के इन जिलों में होगी भारी बारिश

आज अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, डुंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाईमाधोपुर, सीकर, सिरोही, टोंक, उदयपुर, बीकानेर, चूरू, जालोर, जोधपुर, नागौर और पाली में बरसात होगी।
Jun 22, 2024, 6:46 PM IST

दिल्ली में कब होगी मानसून की बारिश

दिल्ली में मानसून सामान्यतः 30 जून के आस पास प्रवेश करता है। हालांकि, कई बार मानसून को लेकर लंबा इंतजार करना पड़ा है। इस बार मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में 27 जून के आस पास मानसून दस्तक दे सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+