आज से शुरू हो रहा संसद का सत्र, CISF के 2500 जवान सुरक्षा में तैनात, बिना पास स्कैन किए कैसे होगी एंट्री?

Parliament Security: बीजेपी नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के गठन के बाद पहला लोकसभा सत्र आज से और राज्यसभा सत्र गुरुवार 27 जून से शुरू हो रहा है। नए संसद भवन के सुरक्षा की बागडोर सीआईएसएफ को सौंपी गई है। यह पहली बार है जब संसद की सुरक्षा के लिए सीआईएसएफ की तैनाती की गई है।

हालांकि, सीआईएसएफ के पास संसद की सुरक्षा करने के लिए अभी तक लिखित आदेश नहीं आए हैं। इसके बावजूद सीआईएसएफ ही सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेगी।

Parliament session Lok Sabha Satr

संसद भवन में प्रवेश के दौरान सांसद और मंत्रियों की पहचान करने और उनके प्रोटोकॉल में कहीं कोई दिक्कत ना आए इसे लिए सीआईएसएफ और पार्लियामेंट सिक्योरिटी सर्विस के टॉप अधिकारियों द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

CISF के 2500 जवान को संसद भवन में किया गया तैनात

संसद भवन की सुरक्षा का जिम्मा उठा रही सीआईएसएफ सांसदों और मंत्रियों की पहचान करने का काम नहीं करेगी। यह जिम्मेदारी पहले की तरह पार्लियामेंट सिक्योरिटी सर्विस के अधिकारियों के ही पास रहेगी। फिलहाल संसद भवन की सुरक्षा में 2500 सीआईएसएफ जवानों की तैनाती की गई है। इनमें कमांडो भी शामिल हैं।

संसद भवन में सीआईएसएफ की तैनाती के बाद दिल्ली पुलिस और सीआरपीएफ को यहां से हटा लिया गया है। संसद सत्र के पहले दिन सुरक्षा में या प्रोटोकॉल में कहीं कोई चूक ना हो इस वजह से सीआईएसएफ और पार्लियामेंट सिक्योरिटी सर्विस के तमाम वरिष्ठ अधिकारी उन गेटों पर तैनात होंगे जहां से सांसद और मंत्री संसद के अंदर प्रवेश करेंगे।

नहीं किए जाएंगे सांसदों के 'पास' स्कैन

मिली जानकारी के अनुसार संसद भवन में प्रवेश करने से पहले किसी भी सांसद या मंत्री के पास को स्कैन नहीं किया जाएगा। पहले की तरह ही एंट्री गेट पर उन तमाम सुरक्षा अधिकारियों की तैनाती की जाएगी जो पहले भी नई सरकार बनने के बाद तमाम सांसदों और मंत्रियों की पहचान सुनिश्चित करने का काम कर चुके हैं। पहले की तरह ही ट्रैफिक व्यवस्था दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की जिम्मेदारी होगी जबकि थाना-कार्रवाई के मामले अभी भी दिल्ली पुलिस ही देखेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+