Bhojpuri Movie: पवन सिंह की रियल और रील लाइफ पर बनी भोजपुरी फिल्म 'पॉवर स्टार', फर्स्ट लुक आउट

Pawan Singh New Bhojpuri Film: भोजपुरी सिनेमा में बदलते समय के साथ कंटेंट भी बदलने लगा है। यहां पहले जो फूहड़ता थी वो धीरे-धीरे खत्म हो रही है। वहीं अब दर्शकों को ध्यान में रखते हुए फिल्मों का निर्माण हो रहा। कई फिल्मों ने भोजपुरी सिनेमा का मान सम्मान बढ़ाया है।

भोजपुरी इंडस्ट्री की कई फिल्में देश से लेकर विदेश तक धूम मचा रही है। इसी क्रम में भोजपुरी इंडस्ट्री के कामयाब अभिनेताओं में शुमार पवन सिंह की बायोपिक भी बन चुकी है। 'पॉवर स्टार' नाम से फिल्म बनाई गई है, जिसमें खुद पवन सिंह ने अपने रियल और रील लाइफ किरदार को जिया है।

first look of Power Star Bhojpuri film based on real and reel life of Actress Pawan Singh News Hindi

इस फिल्म फर्स्ट लुक आज टाइम्स म्यूजिक भोजपुरी के ऑफिसियल इंस्टाग्राम एकाउंट से रिलीज कर दिया गया है। जिसमें 'पॉवर स्टार' का पॉवर देखते ही बन रहा है। इस फिल्म में पवन सिंह के साथ भोजपुरी सिनेमा जगत ही दिग्गज अभिनेत्री मधु शर्मा नजर आने वाली हैं।

पवन सिंह और मधु शर्मा की जोड़ी जब जब रुपहले पर्दे पर आई है, तो इसने गर्दा ही उड़ा दिया है। फिल्म के इस फर्स्ट लुक में पवन सिंह गजब के अवतार में नजर आ रहे हैं। जिसमें वह एकदम गंभीर मुद्रा में खड़े हुए हैं। महरून कलर की टी शार्ट और ब्लू रंग की जीन्स पहनी हुई है।

अपने इस लुक में वह दुश्मनों से दो दो हाथ करने को तैयार खड़े हैं। वहीं पोस्टर के बैक ग्राउंड को फुल टू एक्शन पैक बनाया गया है। जैसा कि पवन सिंह की पर्सनेलिटी को सूट करता है। ओवर आल फिल्म के फर्स्ट लुक ने ये बता दिया है कि इस फिल्म में दर्शकों को पवन सिंह के सभी घटनाक्रम देखने को मिलेंगे।

फर्स्ट लुक को लेकर पवन सिंह के फैंस की प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई है। कई यूजर्स ने ये पूछा है कि इस फिल्म का ट्रेलर कब आएगा। वही दूसरे यूजर ने लिखा है जियो पावर स्टार, वही एक और यूजर ने लिखा पावर स्टार पवन भाइया जिंदाबाद। इसी बहुत सी प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई है कि फिल्म का सांग, ट्रेलर, टीजर और फिल्म कब रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+