AFG vs AUS: टी20 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा उलटफेर! ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अफगानों का बदला पूरा, 21 रन से जीता मैच
AUS vs AFG: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप, 2024 का सुपर 8 मैच अफ़ग़ानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। राशिद खान की अगुवाई वाली टीम ने निर्धारित '20' ओवर में 148/6 का स्कोर बनाया। ग्लेन मैक्सवेल की तेज पारी ने इतिहास को दोहराने का भरपूर प्रयास किया, लेकिन दुर्भाग्य से सफल नहीं हो सके। अफगानिस्तान ने ये मैच 21 रन से जीत लिया।
गुलबदीन नायब के घातक स्पेल ने दिलाई जीत
गुलबदीन नायब के घातक स्पेल ने अफगानिस्तान को टी 20 विश्व कप 2024 के सुपर 8 मैच में ऑस्ट्रेलिया पर 21 रन से ऐतिहासिक जीत दिलाई। अफगानिस्तान की ओर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने 49 गेंदों पर 60 रन की बड़ी पारी खेली, जबकि इब्राहिम जादरान ने 48 गेंद पर 51 रन बनाए। इन दो बल्लेबाजों के बाद अफगानिस्तान का कोई भी खिलाड़ी 20 रन का आंकड़ा भी नहीं छू सका।

गुलबदीन और नवीन चटकाए सात विकेट
हालांकि, अफगान के गेंदबाजों ने अपने दम पर ये मैच जिताने में अहम भूमिका निभाई। गुलबदीन नैब (4/20) और नवीन-उल-हक (3/20) ने आपस में सात विकेट साझा किए, जिससे अफ़गानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 21 रनों से हराकर मौजूदा T20 विश्व कप में अपना स्थान बनाए रखा।
ग्लेन मैक्सवेल ने फिर से दिखाया दम
ग्लेन मैक्सवेल ने अफगानिस्तान के खिलाफ उसी अंदाज में बल्लेबाजी करने का प्रयास किया जैसी उन्होंने आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में की, इस मैच में मैक्सवेल ने डबल सेंचुरी जड़कर इतिहास रच दिया था। पहले अफगानिस्तान की जीत तय लग रही थी, लेकिन मैक्सवेल ने काउंटर अटैकिंग बल्लेबाजी की और मैच का रुख पलट दिया।
इतिहास नहीं दोहरा सके मैक्सवेल
मैक्सलेव ने एक बार फिर टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में दम दिखाने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो सके।गुलबदीन नैब की गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल ने अपना विकेट गंवा दिया। मैक्सवेल 41 गेंदों में 59 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
अफगानों के 149 रनों का पीछा करते हुए,ऑस्ट्रेलिया ने शुरुआती विकेट गंवा दिए, इससे पहले ग्लेन मैक्सवेल बचाव में आए और अफगान गेंदबाजों पर हावी हो गए। मैक्सवेल ने 41 गेंदों पर 59 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया को खेल में वापस ला दिया। हालांकि, अफगान गेंदबाजों ने शानदार वापसी की और ऑस्ट्रेलिया को 127 रनों पर समेट दिया और रोमांचक जीत दर्ज की।
ये भी पढ़ें- सानिया मिर्जा से शादी की अफवाह के बीच मोहम्मद शमी ने दी गुड न्यूज, सामने आई वापसी की तारीख!
अफ़ग़ानिस्तान (प्लेइंग इलेवन): रहमानुल्लाह गुरबाज(विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, गुलबदीन नैब, अजमतुल्लाह ओमरज़ाई, मोहम्मद नबी, करीम जनत, नांगेयालिया खरोटे, राशिद खान(कप्तान), नूर अहमद, नवीन-उल-हक़, फजलहक फारूकी।
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): ट्रैविस हेड, डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श(कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड(विकेटकीपर), पैट कमिंस, एश्टन एगर, एडम जम्पा, जोश हेजलवुड












Click it and Unblock the Notifications