Breaking News LIVE: जम्मू कश्मीर में कांग्रेस कैंडिडेट्स की और लिस्ट जारी, 19 नाम शामिल

Breaking News LIVE: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने अमेरिका के डलास में टेक्सास यूनिवर्सिटी में छात्रों से बातचीत की और इस दौरान उन्होंने भाजपा और आरएसस पर जमकर निशाना साधा।

आपको बता दें कि राहुल गांधी रविवार को अमेरिका पहुंचे थे और 10 सितंबर तक वो वहां रहेंगे तो वहीं दूसरी ओर सूरत में गणेश पंडाल पर पथराव की घटना सामने आई है, जिसमें 6 लोग अरेस्ट भी हुए हैं।

Breaking News LIVE

पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
Sep 10, 2024, 12:07 AM IST

जम्मू कश्मीर चुनाव के लिए कांग्रेस की और लिस्ट जारी

कांग्रेस ने जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में पार्टी ने 19 कैंडिडेट्स को मौका दिया है।
Sep 09, 2024, 8:17 PM IST

हरियाणा: राज्य मानाधिकार चयन समिति की बैठक स्थगित होने पर ECI से शिकायत

भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने हरियाणा में विधानसभा चुनाव पूरा होने तक हरियाणा राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष, सदस्य (न्यायिक) और सदस्य (गैर-न्यायिक) की नियुक्ति के लिए चयन समिति की बैठक स्थगित कर दी है। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इसको लेकर ECI से शिकायत की है: चुनाव आयोग
Sep 09, 2024, 6:56 PM IST

एमपॉक्स के एक मामले की पुष्टि

भारत में एमपॉक्स के एक मामले की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि यह डब्ल्यूएचओ द्वारा घोषित सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल का हिस्सा नहीं है।
Sep 09, 2024, 6:24 PM IST

सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा

जिंद (हरियाणा): सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा, "आम आदमी पार्टी भी भ्रष्टाचार के दलदल में फंस गई है, कांग्रेस भी भ्रष्टाचार के दलदल में है दोनों ही प्रदेश का भला कर सकती है, न देश का और न ही आम आदमी का भला कर सकती है। यह आम आदमी की पार्टी नहीं है, यह अकेले आदमी की पार्टी है ये भ्रष्टाचार के कारण जेलों के अंदर हैं। यही हालात कांग्रेस की है।"
Sep 09, 2024, 6:23 PM IST

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा

दिल्ली: HP इंडिया और पैडगेट इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड के बीच समझौता ज्ञापन पर केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, "आज HP इंडिया और पैडगेट इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड के बीच समझौता ज्ञापन हुआ है इसके तहत भारत में HP के लैपटॉप, पर्सनल कंप्यूटर, ऑल इन वन्स ये सब बनेंगे। तमिलनाडु में ये फैक्ट्री सेटअप होगी बहुत जल्दी और आगामी फरवरी के महीने से इसमें उत्पादन शुरू हो जाएगा। शरुआत में 1000 से ज्यादा युवाओं को इसमें रोजगार मिलेगा। जैसे-जैसे उत्पादन बढ़ेंगे वैसे-वैसे इसमें रोजगार और बढ़ेंगे।"
Sep 09, 2024, 4:55 PM IST

AAP नेता संजय सिंह ने कहा

दिल्ली: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 पर AAP नेता संजय सिंह ने कहा, "हमारा मकसद है कि 10 साल से जो हरियाणा में बीजेपी का कुशासन चल रहा है जिस तरह से वहां पर किसानों और युवाओं के साथ अन्याय हुआ, बेरोजगारी एक बहुत बड़ी समस्या है। उस कुशासन को कैसे हटाना है ये हमारी प्राथमिकता है और इसके लिए हम काम करेंगे। हमने अपनी पहली सूची जारी कर दी है दूसरी भी जल्द करेंगे। हम लोग मजबूती से चुनाव लड़ेंगे और बीजेपी बुरी तरह से हारेगी ये आप लिखकर रख लीजिए।'
Sep 09, 2024, 3:51 PM IST

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा

मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल: कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, 'नियमों के मुताबिक राज्य के राज्यपाल को राज्य सरकार, खासकर मुख्यमंत्री से समय-समय पर बात करने का अधिकार है। बंगाल की मुख्यमंत्री को खुद राज्यपाल को बंगाल के हालात से अवगत कराना चाहिए।'
Sep 09, 2024, 3:50 PM IST

Haryana Polls: AAP ने 20 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए, देखें लिस्ट

Haryana Polls: हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट जारी की है। जिसमें 20 कैंडिडेट्स के नाम शामिल हैं। आप की लिस्ट जिन सीटों के लिए जारी की गई गई है, उसमें कलायत, नारायन गढ, घुरुंडा समेत कई प्रमुख सीटें शामिल हैं।
Sep 09, 2024, 3:47 PM IST

महंत नृत्य गोपाल दास अस्पताल में भर्ती

उत्तर प्रदेश: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास को लखनऊ के मेदांता अस्पताल के ICU वार्ड में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों की एक टीम उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर नज़र रख रही है।
Sep 09, 2024, 2:29 PM IST

J&K Elections: निर्दलीय उम्मीदवारों ने कैसे उड़ा दी है NC नेता उमर अब्दुल्ला की नींद?

Jammu Kashmir Chunav: जम्मू और कश्मीर में इस बार निर्दलीय उम्मीदवारों और छोटी-छोटी पार्टियों के प्रत्याशियों की भरमार लगी है। अप्रत्याशित रूप से निर्दलीय प्रत्याशियों और अनजान दलों को देखकर नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी नेताओं की बौखलाहट बढ़ती जा रही है। अब्दुल्ला तो इसका ठीकरा भारतीय जनता पार्टी पर फोड़ने लगे हैं।
Sep 09, 2024, 2:28 PM IST

सीएम ममता बनर्जी ने कहा

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा, ''हम सीआईएसएफ की सभी जरूरतों को पूरा कर रहे हैं। यह सब केंद्र सरकार और कुछ वामपंथी पार्टियों द्वारा रची गई साजिश है। वे इस साजिश में शामिल हैं। हम आपको किसी भी चीज़ के लिए नहीं रोक रहे हैं''कई नियम हैं जैसे अगर आप हर दिन सड़कों पर इकट्ठा होते हैं, तो लोगों को परेशानी होती है, कई घरों में बुजुर्ग लोग होते हैं, उन्हें माइक की वजह से सोने में परेशानी होगी, इसलिए प्रदूषण के नियम हैं कंट्रोल बोर्ड का कहना है कि रात 10 बजे के बाद माइक नहीं बजना चाहिए या एक निश्चित सीमा से ज्यादा शोर नहीं होना चाहिए, लेकिन पिछले 1 महीने से हमने ये सब बंद कर दिया है, हम अनुरोध करेंगे कि अब सभी प्रदर्शनकारी अपने काम पर लौट आएं दुर्गा पूजा के लिए आएं, मामला हमारे हाथ में नहीं बल्कि सीबीआई के हाथ में है।''
Sep 09, 2024, 2:26 PM IST

सत शर्मा को जम्मू-कश्मीर भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया

सत शर्मा को जम्मू-कश्मीर भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया। डॉ. निर्मल सिंह को प्रदेश चुनाव प्रचार समिति का अध्यक्ष, सुखनंदन चौधरी को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। कविंदर गुप्ता को राज्य चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष बनाया गया।
Sep 09, 2024, 1:34 PM IST

रेलवे ने स्वीकार किया विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया का इस्तीफा

Haryana Assembly Elections 2024: भारतीय रेलवे ने पूर्व पहलवान बजरंग पुनिया और विनेश फोगट के इस्तीफे स्वीकार कर लिए हैं। दोनों एथलीट हाल ही में राजनीति में करियर बनाने के लिए अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं। वे अब कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। विनेश को जुलाना विधानसभा सीट से टिकट मिला है और बजरंग को किसान कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
Sep 09, 2024, 12:47 PM IST

Rahul Vs BJP: 'गलतफहमी फैला रहे', राहुल के 'RSS महिलाओं को आगे बढ़ने का अवसर नहीं देते' बयान पर गिरिराज

Rahul Gandhi Targeted BJP-RSS: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी इन दिनों अपने अमेरिका दौरे पर हैं। इस यात्रा के दौरान, राहुल गांधी ने 8 सितंबर को टेक्सास में एक सभा को संबोधित करते हुए बीजेपी और आरएसएस पर तीखे हमले किए। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी और आरएसएस महिलाओं को आगे बढ़ने का अवसर नहीं देते।
Sep 09, 2024, 11:58 AM IST

GST परिषद की 54वीं बैठक जारी

दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में GST परिषद की 54वीं बैठक चल रही है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बैठक की अध्यक्षता कर रही हैं।
Sep 09, 2024, 11:57 AM IST

पीएम मोदी और क्राउन प्रिंस शेख खालिद की बैठक

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने हैदराबाद हाउस में बैठक की।
Sep 09, 2024, 11:56 AM IST

Diplomacy: अबू धाबी के क्राउन प्रिंस का दिल्ली दौरा, जानिए भारत कैसे शुरू कर रहा सेकंड जेनरेशन डिप्लोमेसी?

India-Abu Dhabi Diplomacy: मोदी सरकार ने सत्ता में आने के बाद ही अरब देशों के साथ संबंधों को मजबूत बनाने पर ध्यान दिया है और उसी का नतीजा है, कि आज की तारीख में सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और कतर जैसे रसूखदार इस्लामिक देशों के साथ भारत के संबंध काफी मजबूत हो गये हैं।
Sep 09, 2024, 11:05 AM IST

जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में सर्च ऑपरेशन जारी

जम्मू-कश्मीर: भारतीय सेना द्वारा शुरू किए गए घुसपैठ विरोधी अभियान में, दो आतंकवादियों को मार गिराया गया और राजौरी जिले के लाम, नौशेरा के सामान्य क्षेत्र में बड़ी मात्रा में युद्ध जैसे सामान बरामद किए गए। सर्च ऑपरेशन जारी है।
Sep 09, 2024, 11:03 AM IST

टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी की याचिका खारिज

सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल के स्कूलों में कथित भर्ती अनियमितताओं से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय के समन को चुनौती देने वाली टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी और उनकी पत्नी की याचिका खारिज कर दी।
Sep 09, 2024, 10:58 AM IST

कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर केस में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू

सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता में सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या पर स्वत: संज्ञान याचिका पर सुनवाई शुरू की।
Sep 09, 2024, 10:55 AM IST

बीमा प्रीमियम पर मिल सकती है राहत

जीएसटी परिषद स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम पर व्यक्तियों, वरिष्ठ नागरिकों को बड़ी राहत दे सकती है।
Sep 09, 2024, 10:54 AM IST

राहुल गांधी ने US में PM मोदी-RSS पर क्या कहा?

Rahul Gandhi News: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी इन दिनों अमेरिका के दौरे पर हैं। नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद राहुल गांधी का ये पहला अमेरिकी दौरा है। राहुल गांधी ने टेक्सास में भारतीय समयानुसार 9 सितंबर की सुबह 2 कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ (RSS) पर तीखा हमला बोला।
Sep 09, 2024, 10:02 AM IST

राहुल गांधी पप्पू नहीं...

राहुल गांधी पप्पू नहीं, एक शिक्षित रणनीतिकार: पित्रोदा
Sep 09, 2024, 10:02 AM IST

सोने का आज क्या है भाव, जानें 22 कैरेट गोल्ड रेट

Gold Rate Today: सोने का आज क्या है भाव, महंगा हुआ या सस्ता, जानिए क्या है 22 कैरेट गोल्ड रेट
Sep 09, 2024, 10:02 AM IST

एक्टर विकास सेठी ने की थीं दो शादियां, जानिए अनकहीं बातें

Vikas Sethi: 48 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाले विकास ने की थीं दो शादियां, जानिए अनकही बातें
Sep 09, 2024, 10:00 AM IST

भारत के बाहर जाकर भारत को ही गाली दे रहे...

भारत की तारीफ करने के बजाय राहुल गांधी भारत के बाहर जाकर भारत को ही गाली दे रहे हैं:केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
Sep 09, 2024, 8:32 AM IST

प्रेम, सम्मान और विनम्रता...

मेरी भूमिका भारतीय राजनीति में प्रेम, सम्मान और विनम्रता लाना है: अमेरिका में राहुल गांधी
Sep 09, 2024, 8:31 AM IST

जम्मू-कश्मीर के नौशेरा में आतंकी घुसपैठ, दो ढेर

Nowshera Terrorists Attack: जम्मू-कश्मीर के नौशेरा में आतंकी घुसपैठ, सेना ने दो को किया ढेर
Sep 09, 2024, 8:31 AM IST

इन खिलाड़ियों पर लगाएं दांव होगी मोटी कमाई?

Dream11: इन खिलाड़ियों पर लगाएं दांव होगी मोटी कमाई? रातोंरात मालामाल होने का मौका!
Sep 09, 2024, 8:30 AM IST

भारत में IT उद्योग को AI के कारण चुनौतियां: राहुल गांधी

'भारत में आईटी उद्योग को AI के कारण गंभीर चुनौतियों का सामना करना होगा', टेक्सास यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+