Dream11: इन खिलाड़ियों पर लगाएं दांव होगी मोटी कमाई? रातोंरात मालामाल होने का मौका!

HK vs KUW Dream11 Prediction: टी20 विश्व कप एशिया सब-रीजनल क्वालीफायर ए 2024 के 21वें मैच में हांगकांग और कुवैत की टीमें आमने-सामने होंगी। यह मैच बंगी के वाईएसडी-यूकेएम क्रिकेट ओवल में होने वाला है। यह मैच दोनों टीमों के लिए अहम है क्योंकि उनका लक्ष्य अंक तालिका में टॉप पर अपना दबदबा बनाए रखना है। ऐसे में दोनों टीमों की कोशिश इस मुकाबले को जीतने की होगी।

टॉप पर मौजूद है कुवैत

कुवैत वर्तमान में पांच मैचों में चार जीत और एक हार के साथ तालिका में शीर्ष पर है, जिसका नेट रन रेट +5.053 है। वे लगातार चार जीत हासिल करने के बाद पांच विकेट से हार का सामना कर इस मुकाबले के लिए उतरने वाले हैं। यहां मिलने वाली जीत से उनकी स्थिति टॉप पर मजबूत होगी। यूकेएम-वाईएसडी क्रिकेट ओवल बंगी में होने वाले इस मुकाबले पर फैंस की नजरें भी बनी हुई है।

T20 World Cup 1

हांगकांग के पास बड़ा मौका

हांगकांग पांच मैचों में चार जीत और एक हार के साथ दूसरे स्थान पर है, जिसके आठ अंक हैं। हाल ही में उन्हें अपने पहले चार मैच जीतने के बाद मलेशिया के खिलाफ 3 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में जीत से वे नेट रन रेट के आधार पर कुवैत को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष स्थान पर पहुंच जाएंगे।

ऐसा रहेगा मौसम

बंगी में यूकेएम-वाईएसडी क्रिकेट ओवल में मौसम उमस भरा रहने की उम्मीद है। जिसमें आर्द्रता का स्तर 97% रहने की उम्मीद है। दूसरी पारी के दौरान गेंदबाज खासकर तेज गेंदबाजों के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो सकती हैं।

जानें पिच रिपोर्ट

वाईएसडी-यूकेएम क्रिकेट ओवल की पिच बल्लेबाजों से ज़्यादा गेंदबाजों के अनुकूल है। पहली पारी का औसत स्कोर सिर्फ़ 116 रन है जबकि कुल औसत स्कोर 110 रन के आसपास है। टॉस जीतने वाले कप्तानों को लक्ष्य का आसानी से पीछा करने के लिए पहले गेंदबाजी करना चाहिए।

मैच की बेस्ट ड्रीम 11 टीम

कप्तान-ऐजाज खान
उपकप्तान-बिलाल ताहिर
विकेटकीपर-जीशान अली, उस्मान पटेल
बल्लेबाज-जे जे एटकिंसन, बाबर हयात, बिलाल ताहिर
ऑलराउंडर- ऐजाज खान, अदनान इदरीस, शिराज खान
गेंदबाज-इलियास अहमद, अनस खान, अतीक इकबाल

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

हांगकांग: जीशान अली (विकेटकीपर), जे जे एटकिंसन, बाबर हयात, निजाकत खान (सी), अंशुमन रथ, यासिम मुर्तजा, ऐजाज खान, एहसान खान, अनस खान, अतीक इकबाल, आयुष शुक्ला।

कुवैत: भावसार, उस्मान पटेल (विकेटकीपर), आर संदारुवान, बिलाल ताहिर, मुहम्मद उमर, क्लिंटो एंटो, असलम नफ़र (सी), अदनान इदरीस, शिराज खान, यासीन पटेल, इलियास अहमद।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+