Haryana Polls: गठबंधन चर्चाओं के बीच AAP ने दिखाए कांग्रेस को तेवर, 20 सीटों पर उम्मीदवार घोषित, देखें लिस्ट

Haryana Polls: हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट जारी की है। जिसमें 20 कैंडिडेट्स के नाम शामिल हैं। आप की लिस्ट जिन सीटों के लिए जारी की गई गई है, उसमें कलायत, नारायन गढ, घुरुंडा समेत कई प्रमुख सीटें शामिल हैं।

आम आदमी पार्टी ने सोमवार को कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने अपने प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा को कलायत सीट से चुनावी मैदान में मौका दिया है। जबकि भिवानी से पार्टी की वरिष्ठ नेत्री इंदु शर्मा को टिकट दिया गया है।

Aam Aadmi Party first list

जिन सीटों पर कांग्रेस ने उतारे उम्मीदवार, वहां भी AAP कैंडिडेट
आम आदमी पार्टी की पहली सूची में 11 ऐसी सीटें शामिल हैं, जहां पर कांग्रेस ने अपने कैंडिडेट पहले ही घोषित कर दिए हैं। इस सीटों में उचाना कलां से पवन फौजी, मेहम से विकास नेहरा, बादशाहपुर से बीर सिंह सरपंच, नारायणगढ से गुरपाल सिंह, समालखा से बिट्टू पहलवान, दाबवली से कुलदीप गदराना, रोहतक से बिजेंद्र हुड्डा, बहादुरगढ से कुलदीप चिकारा, बादली से रणबीर गुलिया, बेरी से सोनू अहलावत और महेन्द्रगढ से मनीष यादव को उतारा है।

यहां देखें पूरी लिस्ट-

कांग्रेस- आम आदमी पार्टी के बीच बातचीत विफल
आम आदमी पार्टी के कुछ नेताओं के हाल में दिए बयानों से ही इस बात के संकेत मिल रहे थे कि कांग्रेस के साथ पार्टी की सीटों पर सहमति नहीं बन पा रही है। हाल में पार्टी के दिग्गज नेता सतीश पाठक ने कहा था कि आम आदमी पार्टी हरियाणा की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। हालांकि उन्होंने तब कांग्रेस से साथ गठबंधन से इनकार भी नहीं किया था। पाठक ने कहा कि कांग्रेस से साथ वार्ता सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रही है। हालांकि जब आम आदमी पार्टी ने गठबंधन की घोषणा होने से पहले ही अपने कैंडिडेट घोषित कर दिए।

सुशील गुप्ता ने दिए थे स्पष्ट संकेत
AAP के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने आज ही ऐलान किया था कि कि अगर शाम तक कोई समझौता नहीं हुआ तो उनकी पार्टी सभी 90 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम जारी कर देगी, और हुआ भी यही। पार्टी ने दोपहर में अपने कैंडिडेट्स की पहली सूची 20 नामों के साथ जारी कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+