Nowshera Terrorists Attack: जम्मू-कश्मीर के नौशेरा में आतंकी घुसपैठ, सेना ने दो को किया ढेर
Nowshera Terrorists Attack: जम्मू-कश्मीर के नौशेरा के जनरल एरिया लाम में सेना के जवानों का आतंकवादियों से सामना हो गया। तडातड गोलियों की बौछार हुई। जवाबी कार्रवाई में सेना के जवानों ने दो आतंकवादी मारे गए। जिससे युद्ध जैसी स्थिति पैदा हो गई।
बताया जा रहा है कि आतंकी घुसपैठ की कोशिश में थे। जिसे भारतीय जवानों ने नाकाम की दिया। पूरी घटना 8 सितंबर और 9 सितंबर की दरम्यानी देर रात की है।

ऑपरेशन 'कांची'
भारतीय सेना ने सोमवार को बताया कि जम्मू-कश्मीर के नौशेरा के जनरल एरिया लाम में 08-09 सितंबर 24 की दरम्यानी रात को दो आतंकवादी मारे गए। संभावित घुसपैठ के प्रयास के संबंध में खुफिया एजेंसियों और जम्मू-कश्मीर पुलिस से मिली जानकारी के आधार पर भारतीय सेना ने घुसपैठ विरोधी अभियान शुरू किया। भारतीय सेना ने इस ऑपरेशन को कांची नाम दिया।
भारतीय सेना ने एक्स न्यूज चैनल पर एक पोस्ट में कहा कि दो आतंकवादियों को मार गिराया गया है और बड़ी मात्रा में युद्ध सामग्री बरामद की गई है। इसमें आगे कहा गया, "ऑपरेशन प्रगति पर है।"












Click it and Unblock the Notifications