Vikas Sethi: 48 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाले विकास ने की थीं दो शादियां, जानिए अनकही बातें
Vikas Sethi unknown facts: मशहूर अभिनेता विकास सेठी के अकस्मात निधन से टीवी और बॉलीवुड में शोक की लहर है। लोगों को भरोसा नहीं हो रहा कि विकास अब इस दुनिया में नहीं हैं। मात्र 48 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाले विकास सेठी इस तरह से दुनिया से जाएंगे ये किसी ने नहीं सोचा था।
वो अपने पीछे अपनी पत्नी जाहन्वी और दो जुड़वा बच्चों को छोड़ गए हैं।आपको बता दें कि एक्टर का शनिवार देर रात नासिक में निधन हो गया, बताया जा रहा है कि उन्हें नींद में ही दिल का दौरा पड़ा और इसी वजह से वो अगले दिन सुबह उठे ही नहीं।

मूलरूप से चंडीगढ़ के रहने वाले विकास सेठी ने बहुत कम वक्त में टीवी की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई थी, हालांकि कहा जा रहा है कि वो पिछले कुछ वक्त से आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे और डिप्रेशन में थे लेकिन इस बारे में उनके परिवार या दोस्तों की ओर से कोई बयान अभी तक नहीं आया है।
एक्टर विकास सेठी ने दो शादियां की थी..
मालूम हो कि विकास सेठी ने दो शादियां की थी। उनकी पहली पत्नी का अमिता था, जो कि पेशे से एयर होस्टेस थीं। खास बात ये थी उसके साथ उन्होंने डांस रियलिटी शो 'नच बलिए 3' में हिस्सा भी लिया था लेकिन कुछ वक्त बाद दोनों की राहें अलग हो गईं, इस तलाक की वजह आज तक किसी को पता नहीं था, इस शाादी से दोनों को कोई संतान नहीं थी।
जाहन्नवी से एक्टर को जुड़वा बेटे, वो विकास की दूसरी पत्नी
तो वहीं इसके बाद विकास की लाइफ में जाह्नवी की एंट्री हुई , जाह्नवी की भी ये दूसरी शादी थी, जो कि मेंटल हेल्थ दुरुस्त रखने के लिए NGO चलाती हैं। एक पार्टी में एक कॉमन दोस्त के जरिए दोनों की मुलाकात हुई थी। जाहन्वी से मिलने के बाद विकास को लगा था कि इन्हें अपनी मां से मिलवाया जा सकता है।
साल 2018 में हुई थी शादी, 2021 में माता-पिता बने
इसके बाद दोनों की मुलाकात हुई और मां की हरी झंडी मिलते ही साल 2018 में जाह्नवी और विकास की शादी हो गई और इस कपल को साल 2021 में जुड़वा बेटे हुए। दोनों एक खुशहाल जिंदगी व्यतीत कर रहे थे कि मौत ने दोनों को हमेशा के लिए अलग कर दिया।

'कभी खुशी कभी गम' थी विकास की पहली फिल्म
विकास ने अपने करियर की शुरुआत बॉलीवुड से की थी, उनकी पहली फिल्म करण जौहर की मेगाहिट फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' थी। हालांकि इसके बाद भी उन्होंने कई फिल्मों में काम किया लेकिन सफलता नहीं मिली और इसके बाद उन्होंने टीवी का रूख किया, जहां उनकी किस्मत चमक गई।
विकास के निधन की खबर में फैंस का दिल तोड़ दिया है
उन्होंने 'क्योंकि सास भी कभी बहू', सौटी जिंदगी की', 'कहीं तो होगा' और 'ससुराल सिमर का' जैसे कई शोज में अहम रोल निभाए हैं। उनके निधन की खबर में फैंस का दिल तोड़ दिया है, वो सदमे में हैं। तो वहीं बहुत सारे लोगों ने सोशल मीडिया पर अपना दुख प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।












Click it and Unblock the Notifications