LIVE: दिल्ली में MCD का बड़ा एक्शन, 13 संस्थान के बेसमेंट किए गए सील

Breaking News LIVE UPDATES: PM मोदी ने आज देशवासियों से 'मन की बात' की , आज कार्यक्रम का 112वां एपिसोड आयोजित था, जिसमें उन्होंने बहुत सारे मुद्दों पर बात की।

तो वहीं दूसरी ओर कांवड़ यात्रा आज दिल्ली से गुजरेगी जिसके कारण कई रास्ते बंद हैं। यहां पढ़ें देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरें , पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

Breaking Live

LIVE Feed
Jul 28, 2024, 11:02 PM IST

दिल्ली एमसीडी ने सील किए तीन संस्थानों के बेसमेंट

दिल्ली में ओल्ड राजेंद्र नगर के आईएएस कोचिंग संस्थान में पानी भरने और तीन स्टूडेंट्स की मौत की घटना की जांच जारी है। इस बीच दिल्ली नगर निगम ने रविवार को बड़ा एक्शन लिया। जिसके तहत सिविल सेवा के तीन कोचिंग संस्थान सील किए गए हैं।
Jul 28, 2024, 10:55 PM IST

जम्मू कश्मीर में कुपवाड़ा के कामराज फॉरेस्ट में आग

कुपवाड़ा डिविजन के कंपार्टमेंट 81 एनएच मनीगाह फॉरेस्ट कामराज फॉरेस्ट में आग लग गई। बाद में वन फ्रंटलाइन स्टाफ, एफपीएफ और स्थानीय लोगों ने इसे बुझाया।
Jul 28, 2024, 10:47 PM IST

दिल्ली कोचिंग सेंटर हादसा: एमसीडी तेज की जांच

दिल्ली कोचिंग सेंटर में छात्रों की मौत के मामले की जांच जारी है। एमसीडी के एडिशनल कमिश्नर तारिक थॉमस ने एक बयान में कहा कि कार्रवाई शुरू की गई है। तीन बेसमेंट को बंद कर दिया गया है। सरकार के निर्देश में जांच की जा रही है।
Jul 28, 2024, 8:59 PM IST

न्याय के लिए छात्रों का कैंडल मार्च

दिल्ली में हुए कोचिंग हादसे के बाद छात्रों का प्रदर्शन तेज हो गया है। युवा कैंडल मार्च निकाल रहे हैं।
न्याय के लिए छात्रों का कैंडल मार्च
Jul 28, 2024, 8:28 PM IST

प्रदर्शनकारियों छात्रों को पुलिस ने हटाया

ओल्ड राजेंदर नगर की घटना पर दिल्ली पुलिस ने बताया कि कोचिंग के बेसमेंट में पानी भरने की घटना के बाद प्रदर्शनकारी छात्रों ने सड़कें जाम कर दीं। कुछ छात्रों ने करोल बाग मेट्रो स्टेशन के पास पूसा रोड के दोनों कैरिजवे जाम कर दिए। डीसीपी सेंट्रल और डीएम सेंट्रल ने उनसे बार-बार मुख्य सड़क को जाम ना करने का अनुरोध किया। चूंकि उन्होंने एक घंटे बाद भी मुख्य सड़क को खाली करने से इनकार कर दिया, इसलिए लोगों की भारी असुविधा और आस-पास के अस्पतालों को देखते हुए उन्हें वहां से हटा दिया गया।
Jul 28, 2024, 8:26 PM IST

सड़कों पर युवा शक्ति

दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में पढ़ने वाले युवा अब घटना के बाद सड़कों पर उतर आए हैं।
सड़कों पर युवा शक्ति
Jul 28, 2024, 8:24 PM IST

दिल्ली में छात्रों का प्रदर्शन हो रहा तेज

दिल्ली: डूबने से जान गंवाने वाले छात्रों को लेकर ओल्ड राजेंद्र नगर में लोग कैंडल जलाकर मार्च निकाल रहे हैं।
दिल्ली में छात्रों का प्रदर्शन हो रहा तेज
Jul 28, 2024, 8:22 PM IST

दिल्ली में छात्रों के विरोध की तस्वीर

ओल्ड राजेंद्र नगर में कोचिंग सेंटर में पानी भरने के बाद हुई तीन छात्रों की मौत के बाद छात्र आंदोलन कर रहे हैं।
दिल्ली में छात्रों के विरोध की तस्वीर
Jul 28, 2024, 8:20 PM IST

छात्रों ने कैंडल लगातार किया विरोध

दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में पानी भरने से हुई तीन छात्रों की मौत के बाद युवाओं में भारी आक्रोश है। छात्रों ने घटना के विरोध में कैंडल जलाकर विरोध किया।
छात्रों ने कैंडल लगातार किया विरोध
Jul 28, 2024, 7:33 PM IST

ओल्ड राजेंद्र नगर में गुस्साएं छात्रों ने क्या कहा?

वनइंडिया की टीम ओल्ड राजेंद्र नगर पहुंची, जहां एक कोचिंग सेंटर में पानी भरने के बाद तीन छात्रों की मौत हो गई। इस घटना से बाद से ही छात्रों में गुस्सा है।
Jul 28, 2024, 7:08 PM IST

कोचिंग घटना के बाद आरोपियों को कोर्ट लेकर पहुंची पुलिस

ओल्ड राजेंद्र नगर की घटना के बाद दिल्ली पुलिस राजेंद्र नगर थाने से दोनों आरोपियों को कोर्ट लेकर पहुंची। बता दें कि कल एक कोचिंग सेंटर में बेसमेंट में पानी भर जाने से तीन छात्रों की मौत हो गई।
Jul 28, 2024, 7:06 PM IST

एचडी कुमारस्वामी की नाक से अचानक आया खून

कर्नाटक: केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी को बेंगलुरु में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाग लेने के दौरान नाक से खून बहने के बाद अस्पताल ले जाया गया।
Jul 28, 2024, 7:05 PM IST

माता प्रसाद पांडेय की पहली प्रतिक्रिया

यूपी विधानसभा में विपक्ष का नेता नियुक्त किए जाने पर समाजवादी पार्टी के नेता माता प्रसाद पांडेय ने कहा, "मैं विधानसभा में इस सरकार द्वारा उपेक्षित वंचित लोगों के मुद्दों को उठाने की पूरी कोशिश करूंगा। हम सभी मुद्दों को उठाएंगे चाहे वो बिजली का मामला हो, कानून व्यवस्था का मामला हो या फिर शासन-प्रशासन का। यह 5 दिन का सत्र है। अब हमने अनुरोध किया था कि सत्र को 5 दिन और बढ़ा दिया जाए। अब सरकार तय करती है कि यह कितने दिन का होगा? हम इसे आगे भी जारी रखने की कोशिश करेंगे ताकि सभी समस्याओं पर चर्चा हो सके।"
Jul 28, 2024, 5:04 PM IST

मुंबई में चित्रा सिनेमा हॉल में लगी आग

महाराष्ट्र: मुंबई के दादर इलाके में चित्रा सिनेमा हॉल में आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग मौके पर पहुंचा। घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग सिनेमा हॉल की कैंटीन में लगी थी। सुरक्षा कारणों से थिएटर को खाली करा लिया गया है।
Jul 28, 2024, 5:02 PM IST

एबीवीपी का विरोध प्रदर्शन

एबीवीपी ने ओल्ड राजेंद्र नगर में एक कोचिंग संस्थान के बेसमेंट में पानी भर जाने से तीन छात्रों की मौत के विरोध में दिल्ली की मेयर शेली ओबेरॉय के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।
Jul 28, 2024, 3:51 PM IST

छात्रों को पुलिस ने हिरासत में लिया

दिल्ली के करोल बाग मेट्रो स्टेशन पर भारी पुलिस बल तैनात। ओल्ड राजेंद्र नगर में कल एक कोचिंग संस्थान के बेसमेंट में पानी भर जाने से हुई 3 छात्रों की मौत के विरोध में प्रदर्शन करने के लिए एकत्र हुए छात्रों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
Jul 28, 2024, 2:54 PM IST

माता प्रसाद पांडेय बने नेता प्रतिपक्ष

यूपी विधानसभा के सत्र से पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने वरिष्ठ नेता माता प्रसाद पांडेय के नाम पर नेता प्रतिपक्ष के रूप में मुहर लगाई है।
Jul 28, 2024, 2:49 PM IST

श्रेया यादव का शव आरएमएल अस्पताल पहुंचा

दिल्ली कोचिंग सेंटर हादसा: तीन मृतक छात्राओं में से एक श्रेया यादव का शव पोस्टमार्टम के बाद आरएमएल अस्पताल से ले जाया गया। कल एक कोचिंग संस्थान के बेसमेंट में पानी भर जाने से तीन छात्राओं की मौत हो गई थी।
Jul 28, 2024, 1:52 PM IST

दोषियों को सजा दी जाएगी...

एलजी वीके सक्सेना ने कहा, "...मैंने डिवीजनल कमिश्नर को मंगलवार तक दुखद घटना के हर पहलू को कवर करते हुए एक रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। हालांकि प्रशासन की उदासीनता और कोचिंग संस्थानों को चलाने वालों की आपराधिक कदाचार के कारण खोए गए बहुमूल्य युवा जीवन को कुछ भी वापस नहीं ला सकता है, लेकिन जिन लोगों की जान चली गई, उनकी जिम्मेदारी तय की जाएगी और दोषियों को सजा दी जाएगी।"
Jul 28, 2024, 1:43 PM IST

"वापस जाओ"...

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ओल्ड राजिंदर नगर में उस जगह पहुंचे जहां छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों ने उनके खिलाफ प्रदर्शन किया और "वापस जाओ" के नारे लगाए।
Jul 28, 2024, 12:21 PM IST

कोचिंग हादसा: मालिक और समन्वयक गिरफ्तार

दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर कोचिंग सेंटर की घटना | कोचिंग सेंटर का मालिक और समन्वयक गिरफ्तार हुआ: दिल्ली पुलिस
Jul 28, 2024, 12:17 PM IST

जापान में हैं विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने जापान के टोक्यो में अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से मुलाकात की, देखें वहां की तस्वीरें।
Jul 28, 2024, 11:39 AM IST

15 अगस्त पर सेल्फी जरूर अपलोड करें- PM मोदी की अपील

पहले की तरह इस साल भी आप http://harghartiranga.com पर तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी जरूर अपलोड करेंगे और अपने सुझाव भी भेजें।
Jul 28, 2024, 11:37 AM IST

चराईदेव मैदाम को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों में शामिल किया गया

'मन की बात' के 112वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "असम के चराईदेव मैदाम को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों में शामिल किया जा रहा है। इस सूची में यह भारत का 43वाँ स्थल होगा, लेकिन पूर्वोत्तर का पहला स्थल... चराईदेव का मतलब है पहाड़ियों पर चमकता हुआ शहर। यह अहोम वंश की पहली राजधानी थी। अहोम वंश के लोग पारंपरिक रूप से अपने पूर्वजों के पार्थिव अवशेषों और अपने कीमती सामान को मोइडम में रखते थे।"
Jul 28, 2024, 11:36 AM IST

'चराईदेव मैदाम एक विश्व धरोहर स्थल है'

'मन की बात' के 112वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "चराईदेव मैदाम एक विश्व धरोहर स्थल है, यह अधिक पर्यटकों को आकर्षित करेगा। मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि इस स्थल को अपनी भविष्य की योजनाओं में शामिल करें। इस वर्ष 9 मार्च को मुझे महान अहोम योद्धा लाचित बोड़फुकन की सबसे ऊंची प्रतिमा का अनावरण करने का अवसर मिला।"
Jul 28, 2024, 11:32 AM IST

विश्व पटल पर तिरंगा लहराने का मौका-पीएम मोदी
Jul 28, 2024, 11:31 AM IST

#MyProductMyPride

आप भी अपने लोकल प्रोडक्ट्स को #MyProductMyPride के नाम से सोशल मीडिया पर पोस्ट करें।
Jul 28, 2024, 11:24 AM IST

मानस पोर्टल का जिक्र...

पीएम मोदी ने मन की बात में मानस पोर्टल का जिक्र किया और हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया,ये पोर्टल देश को ड्र्ग्स मुक्त करने के लिए जिक्र किया गया है।
Jul 28, 2024, 11:21 AM IST

खादी की बड़ी हुई बिक्री से महिलाओं का काफी फायदा हो रहा है

खादी की बड़ी हुई बिक्री से महिलाओं का काफी फायदा हो रहा है: पीएम मोदी
Jul 28, 2024, 11:21 AM IST

ओवरऑल टैली में हमारी टीम टॉप पांच में पहुंचने में सफल रही

अंतर्राष्ट्रीय गणित ओलंपियाड में 100 से ज्यादा देशों के युवाओं ने हिस्सा लिया और ओवरऑल टैली में हमारी टीम टॉप पांच में पहुंचने में सफल रही है-पीएम मोदी
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+