दिल्ली में UPSC कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में जलभराव से 3 की मौत, दो लोग हिरासत में, पढ़ें 5 बड़े अपडेट

दिल्ली पुलिस ने राजेंद्र नगर में स्थित कोचिंग में दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां आईएएस की कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भर जाने की वजह से तीन लोगों की मौत हो गई है। इस मामले की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

दिल्ली पुलिस का कहना है कि दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर कोचिंग सेंटर की घटना में कोचिंग सेंटर के मालिक और समन्वयक की पहचान अभिषेक गुप्ता और देशपाल सिंह के रूप में हुई है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

delhi coaching cetre

पुलिस उपायुक्त सेंट्रल एम हर्षवर्धन ने कहा कि हमने एक आपराधिक मामला दर्ज किया है। हमारी फोरेंसिक टीमें यहां हैं। फोरेंसिक साक्ष्य एकत्र करने की प्रक्रिया चल रही है।

पुलिस का बयान

इस मामले की विस्तृत और निष्पक्ष जांच के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। हम इस मामले में एक मजबूत केस दर्ज करने और सच्चाई का पता लगाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। अब तक दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।

छात्रों में गुस्सा

इस घटना के बाद छात्रों ने घटनास्थल पर दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। डीसीपी सेंट्रल एम हर्षवर्धन ने छात्रों से विरोध प्रदर्शन न करने का आग्रह किया है ताकि इससे बचाव कार्य में बाधा ना ना आए।

राहत-बचाव कार्य जारी

राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) ने अब तक तीन शव बरामद किए हैं। बेसमेंट से पानी निकालने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। डीसीपी हर्षवर्धन ने कहा कि तलाशी अभियान का एक अंतिम दौर बाकी है।

कुछ फंसे हुए छात्रों को बचा लिया गया है और उनमें से तीन को अस्पताल भेज दिया गया है। तीन शवों के अलावा, 13 से 14 अन्य को बचा लिया गया है और ये सभी लोग ठीक हैं।

विपक्ष हमलावर

इस घटना को लेकर दिल्ली भाजपा प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा ने आप सरकार को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में कथित भ्रष्टाचार की जांच की मांग की। उन्होंने सवाल उठाया कि नालियों की सफाई क्यों नहीं की गई। अरविंद केजरीवाल के प्रशासन से जवाबदेही तय की जानी चाहिए।

आप का भ्रष्टाचार!

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल, आतिशी और उनकी सरकार के भ्रष्टाचार की जांच होनी चाहिए। दिल्ली नगर निगम के भ्रष्टाचार की जांच होनी चाहिए। इस बात की जांच होनी चाहिए कि नालियों की सफाई क्यों नहीं की गई। क्या आप सरकार इसकी जांच का आदेश देगी?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+