LIVE: पुणे एयरपोर्ट का बदलेगा नाम, तुकाराम महाराज के नाम से नई पहचान

Breaking News LIVE: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज पुंछ में जनसभा को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने जमकर भाजपा पर वार किया। उन्होंने कश्मीरवासियों से वादा किया कि वो उन्हें उनकी पहचान वापस करेंगे।

Breaking News LIVE

उन्होंने कहा कि आपसे आपका लोकतांत्रिक अधिकार छीन लिया गया है... इसलिए हमारी पहली मांग है कि एक बार फिर आपको राज्य का दर्जा दिया जाए। पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
Sep 23, 2024, 6:32 PM IST

तिरुपति लड्डू विवाद पर स्वास्थ्य मंत्रालय का एक्शन

तिरुपति लड्डू विवाद: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने घी सप्लाई करने वाली एक कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। मंत्रालय को 4 कंपनियों से सैंपल मिले थे, जिनमें से एक कंपनी का सैंपल क्वालिटी टेस्ट में फेल हो गया, जिससे मिलावट की बात सामने आई।
Sep 23, 2024, 6:31 PM IST

पुणे एयरपोर्ट का बदलेगा नाम

महाराष्ट्र कैबिनेट ने पुणे के लोहेगांव हवाई अड्डे के नाम परिवर्तन को मंजूरी दी, अब इसका नाम जगद्गुरु संत तुकाराम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा होगा: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे
Sep 23, 2024, 5:27 PM IST

छत्तीसगढ़: बिजली गिरने से 6 बच्चों समेत 8 लोगों की मौत

छत्तीसगढ़: राजनांदगांव में बिजली गिरने से 6 बच्चों समेत 8 लोगों की मौत हो गई। राजनांदगांव कलेक्टर संजय अग्रवाल ने बताया, "जोरातराई गांव में बारिश के दौरान बिजली गिरी, जिसके कारण स्कूल से वापस आ रहे छात्र और कुछ लोग एक पेड़ के नीचे छिप गए। इसी दौरान बिजली गिरने से 6 बच्चों समेत 8 लोगों की मौत हो गई। अधिकारी मौके पर पहुंचे और सभी को अस्पताल पहुंचाया। एक व्यक्ति घायल हो गया।"
Sep 23, 2024, 5:26 PM IST

भारत में MPOX क्लेड 1 का पहला आया मामला

भारत में MPOX क्लेड 1 का पहला मामला सामने आया है, जो पिछले सप्ताह केरल के मलप्पुरम में रिपोर्ट किया गया था। मरीज 38 वर्षीय व्यक्ति है जो यूएई से आया था, यह वह स्ट्रेन है जिसके बाद WHO ने सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया: आधिकारिक सूत्र
Sep 23, 2024, 4:48 PM IST

हरियाणा में भारी बहुमत से कांग्रेस की सरकार बन रही-दीपेंद्र हुड्डा

झज्जर, हरियाणा: कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, "लोगों ने बदलाव का मन लिया है, हरियाणा में भारी बहुमत से कांग्रेस की सरकार बन रही है... भाजपा ने हरियाणा की पूरी तरह अनदेखी की... यह चुनाव भूपेन्द्र सिंह हुड्डा और उदय भान के नेतृत्व में पार्टी लड़ रही है और चुनाव के बाद हाईकमान विधायकों की राय जानने के बाद फैसला करता है... हमारा सबका लक्ष्य भाजपा को सत्ता से बाहर कर कांग्रेस की सरकार बनाना है... आम आदमी पार्टी का हरियाणा में ज्यादा कुछ है नहीं... कांग्रेस के सारे नेता एकजुट हैं, आपको एक मंच पर भी दिखेंगे और सभी प्रचार भी करेंगे..."
Sep 23, 2024, 4:47 PM IST

यमुनानगर में अमित शाह ने की रैली

जगाधरी, यमुनानगर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "एक समय था जब हरियाणा में एक सरकार आती थी तो भ्रष्टाचार बढ़ता था और जब दूसरी सरकार आती थी तो गुंडागर्दी बढ़ती थी। हमने भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी दोनों को खत्म करने का काम किया है। हमने 10 साल में इतनी नौकरियां दीं, क्या आपको कहीं खर्ची या पर्ची देना पड़ा? कांग्रेस की सरकार में नौकरियां बांटने का काम कांग्रेस के दलाल करते थे, भाजपा की सरकार में डाकिया घर आकर नियुक्ति पत्र दे जाता है।"
Sep 23, 2024, 4:00 PM IST

श्रीनगर में राहुल गांधी की रैली

श्रीनगर, जम्मू और कश्मीर: लोकसभा में विपक्ष के नेता व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए कहा, "हम चाहते हैं कि आपको जल्द से जल्द अपना राज्य का दर्जा वापस मिले... हम सबसे पहले भाजपा पर आपका राज्य का दर्जा वापस देने के लिए दबाव डालेंगे, अगर वे आपको यह नहीं देते हैं तो मैं आपको गारंटी देता हूं कि हम आपको आपका राज्य का दर्जा वापस देंगे क्योंकि यह आपका अधिकार है, आपका लोकतांत्रिक अधिकार है और आपको इसे उन्हें देना होगा।"
Sep 23, 2024, 3:59 PM IST

राहुल गांधी को जितेंद्र सिंह का जवाब

कठुआ, जम्मू-कश्मीर: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर कहा, "यह सवाल आपको उनसे पूछना चाहिए कि जब वे श्रीनगर जाते हैं और बर्फ के गोले बनाकर अपनी बहन के साथ खेलते हैं, लाल चौक जाकर आइसक्रीम खाते हैं तो क्या यह संभव था जब केंद्र और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी? यह उनकी फैलाई हुई नफरत का नतीजा था कि 30 सालों तक जम्मू-कश्मीर को आतंक के साये को झेलना पड़ा। आज प्रधानमंत्री मोदी ने माहौल बदला है, स्थिति सामान्य की है। यह नफरत की आड़ में जो 30 वर्ष राजनीति करते रहे उससे PM मोदी ने मुक्ति दिलाई है।"
Sep 23, 2024, 3:01 PM IST

कांग्रेस ने हमेशा दलित नेताओं का अपमान किया..

कांग्रेस ने हमेशा दलित नेताओं का अपमान किया है, चाहे वह डॉ. अशोक तंवर हों या कुमारी शैलजा हो-हरियाणा के टोहाना में बोले अमित शाह।
Sep 23, 2024, 2:59 PM IST

'बहुत खुश हूं, मुझे यकीन नहीं हो रहा है'

'बहुत खुश हूं, मुझे यकीन नहीं हो रहा है...मेरी पहली कोई फिल्म ऑस्कर में गई है', फिल्म 'लापता लेडीज़' के ऑस्कर 2025 में दाखिल होने पर भाजपा सांसद रवि किशन ने कही ये बात।
Sep 23, 2024, 2:58 PM IST

राहुल गांधी ने आज पुंछ में जनसभा को संबोधित किया

ग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज पुंछ में कश्मीरवासियों से वादा किया कि वो उन्हें उनकी पहचान वापस करेंगे।
Sep 23, 2024, 2:16 PM IST

हरियाणा चुनाव कांग्रेस जीत रही है...

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, 'हरियाणा चुनाव कांग्रेस जीत रही है। कांग्रेस की एकतरफा जीत हो रही है, भाजपा का दोहरापन जनता के समझ में आ गया है।'
Sep 23, 2024, 2:13 PM IST

'ऑस्कर' की रेस में उतरी लापता लेडीज, जानें स्टारकास्ट

Laapata ladies for Oscar 2025: 'ऑस्कर' की रेस में उतरी लापता लेडीज, जानें फिल्म की स्टारकास्ट, फीस के बारे में
Sep 23, 2024, 2:12 PM IST

ऑस्कर में पहुंची किरण राव की 'लापता लेडीज'

Laapata Ladies: ऑस्कर में पहुंची किरण राव की 'लापता लेडीज', इस कैटेगरी में हुई सेलेक्ट
Sep 23, 2024, 1:11 PM IST

फिल्म 'लापता लेडीज़' को मिली ऑस्कर में एंट्री

आमिर खान की पूर्व पत्नी किरण राव की फिल्म 'लापता लेडीज़' को ऑस्कर 2025 में एंट्री मिली है। उन्हें बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज कैटेगरी के लिए चुना गया है।
Sep 23, 2024, 12:33 PM IST

"मैं इसकी निंदा करता हूं'

"मैं इसकी निंदा करता हूं...यह जांच का विषय है और जांच हो रही है...", तिरुपति लड्डू प्रसादम विवाद पर SBSP प्रमुख ओपी राजभर ने कहा
Sep 23, 2024, 9:27 AM IST

'मैं भारत के प्रति एक भरोसा देख रहा हूं- PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रौद्योगिकी कम्पनियों के प्रमुख मुख्य कार्यकारी अधिकारियों(CEO) के साथ राउंड टेबल बैठक की और कहा कि 'मैं भारत के प्रति एक भरोसा देख रहा हूं, यह हमें बेहद सुखद लग रहा।'
Sep 23, 2024, 9:15 AM IST

मुझे हमेशा लगता है कि यह अभी शुरू हुआ है...

मुझे हमेशा लगता है कि यह अभी शुरू हुआ है, अभी बहुत ऊंचा पहाड़ चढ़ना है, संगीत जगत में 30 साल पूरे होने पर गायक-संगीतकार शंकर महादेवन ने कहा।
Sep 23, 2024, 9:14 AM IST

फिलीस्तीन के राष्ट्रपति से मिले PM मोदी

बंधकों को आजादी, टू नेशन थ्योरी, गाजा में शांति के लिए PM मोदी ने फिलीस्तीनी राष्ट्रपति को क्या सॉल्यूशन बताए
Sep 23, 2024, 9:13 AM IST

किश्तवाड़ में मुठभेड़ जारी

सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच किश्तवाड़ में मुठभेड़ जारी है, यहां पर तीन से चार आतंकवादियों के होने की खबर है।
Sep 23, 2024, 9:11 AM IST

श्रीलंका के नए राष्ट्रपति ने पीएम मोदी को धन्यवाद दिया

श्रीलंका के राष्ट्रपति का चुनाव जीतने के बाद अनुरा कुमारा दिसानायके ने ट्वीट किया, 'प्रधानमंत्री मोदी आपके शब्दों और समर्थन के लिए धन्यवाद।'
Sep 23, 2024, 8:16 AM IST

दूसरे चरण में 25 सितंबर को वोटिंग होगी।

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे फेज के लिए प्रचार अभियान आज शाम खत्म हो रहा है, मालूम हो कि दूसरे चरण में 25 सितंबर को 26 सीटों के लिए वोटिंग होगी।
Sep 23, 2024, 8:15 AM IST

पुंछ और श्रीनगर में प्रचार करेंगे राहुल गांधी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज जम्मू-कश्मीर में दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे, जिसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+