Breaking News LIVE: मुंबई लोकल ट्रेन का डिब्बा पटरी उतरा, कोई हताहत नहीं, रेस्क्यू जारी
Breaking News LIVE: पिछले 18 महीने से जेल में बंद सत्येंद्र जैन को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सशर्त जमानत दे दी है। जल्द ही सत्येंद्र जैन जेल से बाहर आ जाएंगे। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत मिलने के बाद दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येन्द्र जैन ने इसे सत्यमेव जयते बताया है।

तो वहीं हमास नेता याह्या सिनवार की मौत के बाद हिजबु्ल्लाह की ओर से कहा गया है कि वह इजराइल के खिलाफ युद्ध को नए सिरे से और बेहद आक्रामक तरीके से शुरू करेगा। देश-दुनिया की तमाम बड़ी अपडेट को जानने के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।
LIVE Feed
बहराइच हिंसा: मुख्य आरोपी अब्दुल हमीद को PWD का नोटिस
उत्तर प्रदेश: लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने अवैध निर्माण को लेकर बहराइच हिंसा मामले के मुख्य आरोपी अब्दुल हमीद को नोटिस जारी किया है। मामले में हमीद व चार अन्य लोगों को साथ न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। जबकि आरोपी मोहम्मद तालीम और मोहम्मद सरफराज कल पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल हो गए थे।
सलमान खान के आवास पर फायरिंग केस आरोपियों की याचिका खारिज
सलमान खान आवास फायरिंग मामला: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित घर पर फायरिंग के मामले में गिरफ्तार आरोपी विक्की गुप्ता की जमानत याचिका कोर्ट ने खारिज कर दी। मामले में सुनवाई कर रही मुंबई की विशेष मकोका अदालत ने ये आदेश दिया है।
केजरीवाल के कामों को रोकने के लिए किया था मुझे गिरफ्तार: सत्येंद्र जैन
तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद दिल्ली के पूर्व मंत्री और AAP नेता सत्येंद्र जैन ने कहा,"मुझे अरविंद केजरीवाल के कामों को रोकने के लिए गिरफ्तार किया गया था... उन कामों को रुकवाने के लिए गिरफ्तार किया गया था। अरविंद केजरीवाल बाहर आ चुके हैं, मनीष सिसोदिया बाहर है, संजय सिंह बाहर है और अब मैं भी बाहर आ गया हूं। अब हम सारे के सारे काम पूरे करके दिखाएंगे। अरविंद केजरीवाल ने सबसे वादा किया था कि यमुना नदी को साफ करके दिखाएंगे। केवल उस काम को रोकने के लिए मुझे अरेस्ट किया गया था। अब हम यमुना नदी को भी साफ करके दिखाएंगे और दिल्ली के लोगों के सारे कामों को करके दिखाएंगे।"
तिहाड़ से रिहा हुए सत्येंद्र जैन
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत मिलने के बाद आप नेता और दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन तिहाड़ जेल से रिहा।
भ्रष्टाचार के तमाम आरोपी पूरी तरह से वहीं: विजेंद्र गुप्ता
दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने AAP नेता सत्येंद्र जैन की जमानत पर कहा, "भ्रष्टाचार के तमाम आरोप पूरी तरह से वहीं हैं। उनको लेकर आपके पास कोई तर्क नहीं है। मामले पर कोई विरोधाभास नहीं है। भ्रष्टाचार हुआ है जिसके पुख्ता सबूत हैं इसलिए ये लोग 2 साल तक जेल में रहे हैं। 2 साल के बाद जमानत मिलती है और आप कहते हैं कि हमारे खिलाफ कुछ मिला नहीं है। इसका मतलब है कि आप एक और झूठ बोल रहे हैं।"
थोड़ी देर में तिहाड़ से रिहा होंगे सत्येंद्र जैन
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में AAP नेता और दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को जमानत दे दी। कुछ ही समय में AAP नेता सत्येंद्र जैन तिहाड़ जेल से रिहा होंगे। दिल्ली की मुख्यमंत्री अतिशी, AAP नेता मनीष सिसोदिया और संजय सिंह तिहाड़ जेल पहुंचे।
सत्येंद्र जैन को बेल मिलने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया
इनका कसूर क्या था? सत्येंद्र जैन को बेल मिलने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया
JDU नेता राजीव रंजन (ललन सिंह) ने कहा
पटना: झारखंड में सीटों के बंटवारे पर केंद्रीय मंत्री और JDU नेता राजीव रंजन (ललन सिंह) ने कहा, "हम गठबंधन में चुनाव लड़ रहे हैं। NDA अखंड है और रहेगा..." शराब त्रासदी पर तेजस्वी यादव के बयान पर उन्होंने कहा, "तेजस्वी यादव की बात को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए....न उनकी बात को, न उनके पिता की बात को।"
AAP नेता सत्येंद्र जैन को मिली जमानत
AAP नेता सत्येंद्र जैन को मिली जमानत, 18 महीने बाद आएंगे जेल से बाहर।
कौन हैं पूर्व खुफिया अधिकारी विकास यादव
कौन हैं पूर्व खुफिया अधिकारी विकास यादव, जिन्होंने बढ़ाई अमेरिका की दिक्कत, क्यों हो रही चर्चा
झारखंड चुनाव: कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा चुनाव?
झारखंड चुनाव: भाजपा-आजसू, JDU और LJP के बीच सीट शेयरिंग का फॉर्मूला फाइनल, कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा चुनाव?
https://hindi.oneindia.com/news/jharkhand/jharkhand-assembly-election-2024-nda-alliance-bjp-will-contest-68-seat-ajsu-10-jdu-2-and-ljp-1-seat-1130839.html?ref_source=OI-HI&ref_medium=Home-Page&ref_campaign=News-Cards
Yahya Sinwar: सामने आया आखिरी वक्त का ड्रोन Video
Yahya Sinwar: मरने से पहले सहमा हुआ दिखा हमास चीफ याह्या सिनवार, सामने आया आखिरी वक्त का ड्रोन Video
आतंकी पन्नू की हत्या की साजिश में पूर्व भारतीय अधिकारी शामिल, अमेरिका का संगीन आरोप
खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह की हत्या की साजिश में पूर्व भारतीय अधिकारी शामिल, अमेरिका का संगीन आरोप
31 अक्टूबर या 1 नवंबर, किस दिन मनाएं दीपावली?
31 अक्टूबर या 1 नवंबर, किस दिन मनाएं दीपावली, सामने आया जवाब
सलमान खान को फिर से मिली धमकी, ट्रैफिक पुलिस को भेजा मैसेज
सलमान खान को फिर से मिली धमकी, ट्रैफिक पुलिस को भेजा ऐसा मैसेज, मांगे गए इतने करोड़ रुपए
याह्या की मौत के बाद इजराइल को हिजबुल्लाह की खुली धमकी
'हम युद्ध और तेज करेंगे', याह्या सिनवार की मौत के बाद इजराइल को हिजबुल्लाह की खुली धमकी
More From
-
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा












Click it and Unblock the Notifications