तिहाड़ जेल से सत्येंद्र जैन रिहा, AAP कार्यकर्ताओं में जश्न, CM आतिशी-मनीष सिसोदिया ने किया वेलकम
Satyendar Jain Bail News: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने आम आदमी पार्टी (AAP) नेता सत्येंद्र जैन को शुक्रवार 18 अक्टूबर को जमानत मिल गई। जमानत मिलने के बाद आप नेता सत्येंद्र जैन देर शाम तिहाड़ जेल से रिहा हो गए। कोर्ट ने सत्येंद्र जैन को सशर्त जमानत दी है।
सत्येंद्र जैन को लेने के लिए दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी, आप नेता मनीष सिसोदिया और संजय सिंह तिहाड़ जेल पहुंचे। इस दौरान सभी ने उनका (सत्येंद्र जैन) का स्वागत किया। तो वहीं, दिल्ली की सीएम आतिशी ने तिहाड़ जेल के बाहर पहुंचकर विजय चिन्ह दिखाया।

सत्येंद्र जैन के जेल से बाहर आने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई बांटी। वहीं, तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद दिल्ली के पूर्व मंत्री और AAP नेता सत्येंद्र जैन ने कहा, 'मुझे अरविंद केजरीवाल के कामों को रोकने के लिए गिरफ्तार किया गया था। अरविंद केजरीवाल बाहर आ चुके हैं, मनीष सिसोदिया बाहर है, संजय सिंह बाहर है और अब मैं भी बाहर आ गया हूं।'
इतना ही नहीं, सत्येंद्र जैन ने कहा कि अब हम सारे के सारे काम पूरे करके दिखाएंगे। अरविंद केजरीवाल ने सबसे वादा किया था कि यमुना नदी को साफ करके दिखाएंगे। केवल उस काम को रोकने के लिए मुझे अरेस्ट किया गया था। अब हम यमुना नदी को भी साफ करके दिखाएंगे और दिल्ली के लोगों के सारे कामों को करके दिखाएंगे।
सत्येंद्र जैन ने आगे कहा कि नेता तो बहुत हैं। इस देश में पार्टियों की भी कोई कमी नहीं है? लेकिन हमें क्यों अरेस्ट किया? अरविंद केजरीवाल ने आम आदमियों की पार्टी बनाई और आम आदमियों ने उन्हें समर्थन दिया। उन्हें दर्द इस बात का है कि अगर मनीष सिसोदिया ने स्कूल ठीक कर दिए तो उन्हें कौन पूछेगा?
सत्येंद्र जैन ने अस्पताल ठीक करवा दिए तो उन्हें कौन पूछेगा? हमारी आने वाली पीढ़ी कोई राजनीति में नहीं आएगी। आम जनता चुनाव ना लड़े, आम आदमी राजनीति में ना आ जाए और आम आदमी आकर इनकी दुकानदारी बंद ना कर दे इसलिए हमें अरेस्ट किया गया। वहीं, सत्येंद्र जैन के रिहा होने के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री अतिशी ने कहा कि सत्य की विजय हुई है।












Click it and Unblock the Notifications