Yahya Sinwar: मरने से पहले सहमा हुआ दिखा हमास चीफ याह्या सिनवार, सामने आया आखिरी वक्त का ड्रोन Video
Hamas Chief Yahya Sinwar: इजराइल रक्षा बलों ने हमास प्रमुख याह्या सिनवार मौत के पहले का आखिरी पलों का ड्रोन फुटेज जारी किया है। हमास चीफ याह्या सिनवार मरने से पहले आखिरी दम तक इजराइली फौजियों से लड़ता देखा गया है। ड्रोन वीडियो सामने आने के बाद ये सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में मरने से पहले याह्या सिनवार डरा और सहमा हुआ दिख रहा है।
असल में गाजा में याह्या सिनवार और उसके साथियों के साथ इजाइली सैनिकों का मुठभेड़ हुआ था। वीडियो में दिख रहा है कि इस मुठभेड़ के बाद याह्या सिनवार एक टूटी-फूटी इमारत में जाकर छिप गया। वह घर के अंदर मलबे से घिरे एक सोफे पर बैठे हुए दिखाया गया है। अपने आखिरी पलों में वह ड्रोन पर डंडे जैसा कोई वस्तु फेंकते हुए दिखाई देता है।

ये भी पढ़ें- Yahya Sinwar: क्या याह्या सिनवार का भाई बनेगा हमास का नया मुखिया, मोहम्मद सिनवार को लेकर क्या है US का डर?
चेहरे पर नकाब और जख्मी हालत में दिखा हमास चीफ याह्या सिनवार
वीडियो में हमास चीफ याह्या सिनवार के चेहरे पर नकाब दिख रहा है। वह बेसुध और जख्मी हालत में एक सोफे पर जाकर बैठता है। इसके बाद इमारत में याह्या सिनवार है या नहीं, इसकी जांच के लिए इजराइली सैनिक ड्रोन अंदर भेजते हैं। अपनी तरफ ड्रोन को आता देख सिनवार उसपर डंडा फेंकता है। लेकिन इजराइली सैनिक ड्रोन को दूसरे साइड मोड़ लेते हैं।
डंडा फेंकने के लिए याह्या सिनवार अपने बाएं का हाथ इस्तेमाल करता है। उसका दाहिना हाथ जख्मी प्रतीत होता है...क्योंकि वीडियो में उसे अपना दाहिना हाथ का इस्तेमाल करते नहीं देखा जाता है। इसके बाद इजराइली सैनिक इमारत पर टैंक से गोले दागते हैं, जिसमें याह्या सिनवार मर जाता है। जिसकी अब अधिकारिक पुष्टि हो गई है।
ये भी पढ़ें- Yahya Sinwar: इजराइली हमले में मारा गया खान यूनिस का कसाई, याह्या सिनवार कौन था, हमास के लिए कितना बड़ा झटका?
इजराइल अधिकारियों ने बताया याह्या सिनवार ने कैसे कत्लेआम मचाया था?
विदेश मंत्री इजराइल कैट्ज ने एक बयान में कहा, "7 अक्टूबर के नरसंहार और अत्याचारों के लिए जिम्मेदार सामूहिक हत्यारे याह्या सिनवार को आईडीएफ (इजरायली सेना) के सैनिकों ने मार गिराया है।''
बाद में, IDF ने अपने प्रवक्ता RAdm. डैनियल हैगरी का एक वीडियो संदेश जारी किया, जिसमें सिनवार की हत्या और गाजा में इजराइल के अभियानों के बारे में बात की गई है। उन्होंने कहा, "सिनवार हमारे इतिहास में इजराइल के खिलाफ सबसे क्रूर हमले के लिए जिम्मेदार था। जब गाजा के आतंकवादियों ने इजराइल पर हमला किया, इजराइलियों को उनके घरों में कत्लेआम किया, हमारी महिलाओं के साथ बलात्कार किया, पूरे परिवारों को जिंदा जला दिया और 250 से अधिक पुरुषों, महिलाओं, बच्चों और शिशुओं को बंधक बनाकर गाजा ले गए। पिछले एक साल से 101 बंधक अभी भी क्रूर परिस्थितियों में कैद में हैं।''
ये भी पढ़ें- Israel-Hamas: हमास के खात्मे के लिए इजराइल का प्लान, भूख से तड़पेंगे हमास के लड़ाके? जानिए वजह












Click it and Unblock the Notifications