'हम युद्ध और तेज करेंगे', याह्या सिनवार की मौत के बाद इजराइल को हिजबुल्लाह की खुली धमकी

हमास नेता याह्या सिनवार की मौत के बाद हिजबु्ल्लाह की ओर से इजराइल के खिलाफ धमकी भरा बयान सामने आया है। हिजबुल्लाह की ओर से कहा गया है कि वह इजराइल के खिलाफ युद्ध को नए सिरे से और बेहद आक्रामक तरीके से शुरू करेगा। वहीं ईरान की ओर से कहा गया है कि हमास नेता याह्या सिनवार की मौत के बाद यह हमारे प्रतिरोध के संकल्प को और भी मजबूत करेगी।

बता दें कि याह्या सिनवार 7 अक्तूबर 2023 को गाजा में हुई हिंसा का मास्टरमाइड था, जिसे इजराइल की सेना ने गुरुवार को ऑपरेशन में ढेर कर दिया है। गाजा में चल रहे संघर्ष के लिहाज से यह एक बड़ी घटना है।

Yahya Sinwar

पश्चिमी नेताओं ने याह्या की मौत के बाद इस पूरे विवाद के अंत की उम्मीद जताई है. लेकिन इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि आज हमने अपना हिसाब बराबर कर लिया है। आज बुराई का अंत हो गया है, लेकिन काम अभी खत्म नहीं हुआ है।

याह्या की मौत के बाद वीडियो संदेश में नेतन्याहू ने कहा कि मैं बंधकों के परिवारों से कहना चाहता हूं कि युद्ध में अहम पड़ाव है, हम अपनी पूरी ताकत के साथ इस युद्ध में लगे रहेंगे जबतक अपने सभी प्रिय लोगों को घर वापस नहीं ले आते।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+