Satyendar Jain Bail: डेढ़ साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन को मिली जमानत, जानिए क्यों थे जेल में बंद?

Satyendar Jain Bail News: आम आदमी पार्टी (AAP) नेता और दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन (Satyendar Jain) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। पिछले 18 महीने से जेल में बंद सत्येंद्र जैन को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सशर्त जमानत दे दी है। जल्द ही, सत्येंद्र जैन जेल से बाहर आ जाएंगे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सत्येंद्र जैन को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सशर्त जमानत दी है। वह देश से बाहर नहीं जा सकेंगे। हालांकि, ईडी के वकील ने सत्येंद्र जैन की जमानत का विरोध किया। लेकिन, कोर्ट ने कहा कि वह पिछले 18 महीने से जेल में बंद है और लंबी सजा काट चुके हैं।

Satyendar Jain Bail News

इसलिए कोर्ट ने सत्येंद्र जैन की जमानत अर्जी को मंजूर करते हुए, उन्हें 50 हजार के निजी मुचलके पर जमानत दे दी। जानकारी के मुताबिक, सत्येंद्र जैन को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 30 मई 2022 को कथित रूप से उनसे जुड़ी 4 कंपनियों के माध्यम से मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया था।

हालांकि, सत्येंद्र जैन को पिछले साल मई में स्वास्थ्य के आधार पर जमानत मिली थी। वो 10 महीने तक बेल पर रहे थे। वहीं, इस साल मार्च में उनकी जमानत पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई थी। लेकिन, कोर्ट ने उन्हें सरेंडर करने के लिए कहा था। जिसके बाद सत्येंद्र जैन ने 18 मार्च को तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया था।

वहीं, अब सत्येंद्र जैन को जमानत मिलने पर आम आदमी पार्टी ने इस सत्य की जीत बताया है। दरअसल, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में स्पेशल जज राकेश स्याल ने आरोपियों और ईडी की ओर से आवेदन पर दलीलें सुनने के बाद आदेश सुरक्षित रखा लिया था। हालांकि, सुनवाई के दौरान सत्येंद्र जैन के वकील ने कहा था कि उन्हें हिरासत में रखने से कोई उद्देश्य पूरा नहीं होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+