सलमान खान को फिर से मिली धमकी, ट्रैफिक पुलिस को भेजा ऐसा मैसेज, मांगे गए इतने करोड़ रुपए
Salman Khan and Lawrence Bishnoi: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई लगातार सलमान खान को सीधी धमकी दे रहा है। इस बीच, एक बार फिर से भाईजान को जान से मारने की खुली धमकी मिली है।
सलमान खान को फिर से मिली धमकी
खबर है कि इस बार ट्रैफिक कंट्रोल को भेजे गए मैसेज में धमकी लिखी मिली है। मैसेज करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का करीबी बताया है। मुंबई ट्रैफिक पुलिस को एक धमकी भरा मैसेज मिला है जिसमें लॉरेंस बिश्नोई के साथ लंबे समय से चल रहे विवाद को निपटाने के लिए सलमान खान से 5 करोड़ रुपये की मांग की गई है।

मुंबई ट्रैफिक पुलिस को भेजा गया मैसेज
कथित तौर पर बिश्नोई गैंग के मैसेज में धमकी दी गई है कि अगर सलमान खान ने 5 करोड़ रुपए नहीं दिए, तो उनका हाल पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी से भी खराब होगा। आपको बता दें कि बाबा सिद्दीकी की हाल ही में हत्या कर दी गई थी।
बिश्नोई गैंग ने मांगे 5 करोड़ रुपए
व्हाट्सऐप मैसेज के जरिए दी गई धमकी ने ईडी की चिंताएं काफी बढ़ा दी हैं। मैसेज में लिखा है- इसे हल्के में न लें। अगर सलमान खान जिंदा रहना चाहते हैं और लॉरेंस बिश्नोई से दुश्मनी खत्म करना चाहते हैं, तो उन्हें 5 करोड़ रुपए देने होंगे। अगर नहीं, तो उनका हाल बाबा सिद्दीकी से भी बदतर होगा।
मामले की जांच में जुटी मुंबई पुलिस
मुंबई पुलिस सलमान खान के खिलाफ इस धमकी को गंभीरता से ले रही है और इस व्हाट्सएप मैसेज को भेजने वालों की तलाश की जा रही है। वहीं मुंबई के वर्ली पुलिस थाने में इस मामले को लेकर शिकायत भी दर्ज कर ली गई है।
सलमान खान का परिवार हुआ परेशान
आपको बता दें कि सलमान खान का परिवार उनकी सुरक्षा को लेकर बहुत परेशान है। एक्टर के करीबी सूत्र ने कहा है कि लॉरेंस बिश्नोई ने बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी ली है, लेकिन उनका मानना है कि सलमान खान के खिलाफ नई धमकियां एक गहरी साजिश को छिपाने की चाल हो सकती है।
12 अक्टूबर 2024 को हुई थी बाबा सिद्दीकी की मौत
आपको बता दें कि गत 12 अक्टूबर 2024 की रात को बाबा सिद्दीकी की गोली लगने से मौत हो गई है। उस समय वह अपने बेटे जीशान के मुंबई के बांद्रा इलाके स्थित ऑफिस में मौजूद थे। ऑफिस से बाहर निकलते ही शूटरों ने उन पर गोलियों की बरसात कर दी।
बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े हुए थे बाबा सिद्दीकी
जानकारी के अनुसार बाबा सिद्दीकी राजनेता होने के साथ साथ बॉलीवुड इंडस्ट्री से भी जुड़े हुए हैं। कई बॉलीवुड सेलेब्स उनके काफी करीबी थे जिनमें सलमान खान, शाहरुख खान और संजय दत्त का नाम शामिल है। अक्सर खास मौकों पर वह बॉलीवुड सेलेब्स के लिए पार्टियों का आयोजन भी करते थे। ऐसे में उनकी मौत की खबर के बाद से पूरी इंडस्ट्री में मातम छाया हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications