Breaking News LIVE: सीबीआई की टीम फिर पहुंची आरजी कर मेडिकल कॉलेज, घटनास्थल का किया निरीक्षण

Breaking News LIVE: छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति ढहने की घटना पर एमवीए ने मुंबई में विरोध मार्च निकाला। शिव सेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे, पार्टी नेता आदित्य ठाकरे और संजय राउत और महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले भी विरोध मार्च में शामिल हुए।

तो वहीं दूसरी ओर कोलकाता रेप-मर्डर केस में 'CBI जांच में देरी' को लेकर आज TMC महिला मोर्च का प्रोटेस्ट है। यहां पढ़ें देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरें , पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

Breaking News LIVE

LIVE Feed
Sep 01, 2024, 11:34 PM IST

लेडी डॉक्टर केस: सीबीआई की टीम ने घटनास्थल का किया निरीक्षण

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में रेप- मर्डक केस की जांच कर रही सीबीआई टीम रविवार को घटना स्थल पहुंची। यहां टीम ने अस्पताल के आपातकालीन भवन, लड़कों के छात्रावास और प्रिंसिपल के कार्यालय का निरीक्षण किया।
Sep 01, 2024, 11:29 PM IST

कैब ड्राइवर से मारपीट के आरोपी को पुलिस हिरासत

घाटकोपर के असल्फा गांव के पास एक कैब ड्राइवर से मारपीट के आरोपी पत्रकार ऋषभ चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां उन्हें 7 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। हमले में पीड़ित के सिर पर गंभीर चोट लगने के बाद पुलिस ने हत्या के प्रयास का आरोप जोड़ा है: मुंबई पुलिस
Sep 01, 2024, 6:55 PM IST

J&K Election: जम्मू में अधिकतर सीटें जीतकर कश्मीर में सरकार बनाने की बीजेपी की क्या है रणनीति? ग्राउंड रिपोर्ट

Jammu Kashmir Chunav: जम्मू और कश्मीर में 10 वर्षों बाद विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। इस साल हुए लोकसभा चुनावों में भाजपा ने कश्मीर डिविजन की तीनों सीटों पर उम्मीदवार नहीं उतारे थे, लेकिन परोक्ष तौर पर कुछ दलों या निर्दलीयों का समर्थन करती नजर आई थी। लेकिन, विधानसभा चुनाव में भाजपा घाटी में भी उम्मीदवार उतार रही है, लेकिन यहां चुनाव जीतने की इसकी रणनीति क्या होगी यह चर्चा का विषय बना हुआ है।
Sep 01, 2024, 6:54 PM IST

केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा

कोलकाता, पश्चिम बंगाल: बीरभूम में नर्स के साथ कथित छेड़छाड़ के मामले पर केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा, "प्रशासन पूरी तरह से फेल हो चुका है और यहां पर पुलिस व्यवस्था पूरी तरह से टूट चुका है। इन सबका जिम्मेदार कोई है तो वो ममता बनर्जी है इसलिए उन्हें अपने पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। ममता बनर्जी अपने पद को छोड़कर जाए इसी में बंगाल का मंगल है।"
Sep 01, 2024, 6:53 PM IST

भारतीय पैरा जेवलिन थ्रोअर भावनाबेन चौधरी ने कहा

पेरिस: भारतीय पैरा जेवलिन थ्रोअर भावनाबेन चौधरी ने कहा, "मैंने बहुत अच्छी तैयारी की है और देश के लिए पदक जीतने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करूंगी...नीरज चोपड़ा के ओलंपिक में पदक जीतने के बाद, लोगों ने जैवलिन के बारे में जानना और एथलेटिक्स में रुचि लेना शुरू कर दिया।"
Sep 01, 2024, 5:17 PM IST

CMOH डॉ. हिमाद्रि कुमार अरी ने कहा

बीरभूम, पश्चिम बंगाल: बीरभूम में नर्स के साथ कथित छेड़छाड़ के मामले पर CMOH डॉ. हिमाद्रि कुमार अरी ने कहा, "यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है, ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए। मैं यह नहीं बता पाऊंगा कि घटना क्या है, दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है, पुलिस को इसकी जानकारी दे दी गई है और पुलिस ने अपराधी को गिरफ्तार भी कर लिया है। रात में सुरक्षा के लिए जो निर्देश दिए गए हैं, उनके अनुसार सभी काम किए जा रहे हैं, मुझे उम्मीद है कि रात में सुरक्षा और भी बेहतर होगी।
Sep 01, 2024, 5:14 PM IST

तेजस्वी यादव ने कहा

पटना: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "JDU के लोगों से मेरा एक सवाल है कि बिहार महागठबंधन की सरकार के दौरान जो हमने आरक्षण बढ़ाया था क्या वे उसे नौंवी अनुसूचि में डालना चाहते हैं या नहीं?"
Sep 01, 2024, 4:01 PM IST

राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा

पटना, बिहार: राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "बीजेपी चाहती है कि कूड़ा बीनने वाले का बेटा और अगली पीढ़ी पूरी जिंदगी नालियां साफ करे, जो भिखारी हैं उन्हें जिंदगी भर भिखारी बनाकर रखा जाए। यही भाजपा की मानसिकता है।" सभी बड़े समाजवादी नेताओं ने समय-समय पर जातियों की बात की, जो महापुरुष हमारे नेता थे, वे सभी आरक्षण की बात करते थे और उन वर्गों की बात करते थे जो समाज के सबसे निचले पायदान पर हैं, चाहे दलित हों, आदिवासी हों। या पिछड़ा आज भी आप देखेंगे कि समाज में भेदभाव होता है।
Sep 01, 2024, 3:57 PM IST

गोवा में नदी में गिरी कार

गोवा: भारतीय नौसेना और गोवा फायर ब्रिगेड ने एक कार के नदी में गिर जाने के बाद सेंट एस्टेवम में बचाव अभियान चलाया।
Sep 01, 2024, 2:33 PM IST

पश्चिम बंगाल के मध्यग्राम में नाबालिग से छेड़छाड़

West Bengal News: पश्चिम बंगाल के मध्यमग्राम में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ की घटना ने इलाके में तनाव पैदा कर दिया है। उग्र भीड़ ने आरोपी के घर और रिश्तेदार की दुकान में तोड़फोड़ कर दी। जिसके बाद पुलिस को स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा और बाद में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
Sep 01, 2024, 1:39 PM IST

जारी हुए नीट काउंसलिंग के सीट अलाॅटमेंट रिजल्ट

चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान निदेशक (डीएमईआर) उत्तर प्रदेश ने राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा यूजी (नीट यूजी) काउंसलिंग के पहले दौर के नतीजों की घोषणा कर दी है।
Sep 01, 2024, 1:38 PM IST

शिवाजी की प्रतिमा गिरने को लेकर संजय राउत ने उठाए सवाल

हजारों महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के कार्यकर्ता राजकोट किले में छत्रपति शिवाजी महाराज कीर्ति के गिरने के विरोध में गेटवे ऑफ इंडिया की ओर मार्च करने लगे। इस बीच, पुलिस ने एमवीए कार्यकर्ताओं और नेताओं को गेटवे ऑफ इंडिया की ओर बढ़ने से रोक दिया।
Sep 01, 2024, 1:37 PM IST

पूर्व RJD नेता श्याम रजक JD(U) में शामिल हुए

पटना, बिहार: पूर्व RJD नेता श्याम रजक JD(U) में शामिल हुए। पूर्व RJD नेता ने 22 अगस्त को अपनी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।
Sep 01, 2024, 12:54 PM IST

इंडिगो की फ्लाइट में बम की सूचना

बम की धमकी के कारण जबलपुर से हैदराबाद जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई 7308 को नागपुर की तरफ डायवर्ड किया गया है। सभी यात्रियों को उतार दिया गया और जांच शुरू की गई है।
Sep 01, 2024, 12:52 PM IST

एमवीए मार्च में शामिल हुए एनसीपी-एससीपी प्रमुख शरद पवार

छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति ढहने की घटना को लेकर एमवीए (महा विकास अघाड़ी) ने मुंबई में हुतात्मा चौक से गेटवे ऑफ इंडिया तक विरोध मार्च निकाला। एनसीपी-एससीपी प्रमुख शरद पवार, शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे, महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले और अन्य नेता तथा कार्यकर्ता मार्च में शामिल हुए।
Sep 01, 2024, 12:51 PM IST

एकनाथ शिंदे ने कहा

नागपुर: छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा ढहने के मामले पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, "छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा दुर्घटनाग्रस्त हुई जो कि बहुत दुखद बात है। यह हमारे लिए बहुत संवेदनशील मुद्दा है। ये हमारे लिए राजनीति का मुद्दा नहीं हो सकता है।
Sep 01, 2024, 11:52 AM IST

एमवीए ने मुंबई में विरोध मार्च निकाला

छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति ढहने की घटना पर एमवीए ने मुंबई में विरोध मार्च निकाला। शिव सेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे, पार्टी नेता आदित्य ठाकरे और संजय राउत और महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले भी विरोध मार्च में शामिल हुए।
Sep 01, 2024, 11:06 AM IST

केसी त्यागी ने पार्टी प्रवक्ता पद से इस्तीफा दिया

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी प्रवक्ता पद से इस्तीफा दिया। राजीव रंजन प्रसाद नए पार्टी प्रवक्ता नियुक्त किए गए हैं।
Sep 01, 2024, 11:05 AM IST

मुंबई में विरोध मार्च निकाल रही MVA

महाराष्ट्र: छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति ढहने की घटना को लेकर आज मुंबई में विरोध मार्च निकाल रही MVA (महा विकास अघाड़ी) के खिलाफ भाजपा ने जवाबी प्रदर्शन किया। भाजपा के जवाबी प्रदर्शन मुंबई के दादर इलाके में कर रही है।
Sep 01, 2024, 11:03 AM IST

महाविकास अघाड़ी के आंदोलन को देखते हुए गेटवे ऑफ इंडिया बंद

महाविकास अघाड़ी के आंदोलन को देखते हुए गेटवे ऑफ इंडिया को रविवार के लिए बंद कर दिया गया है। बता दें कि छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति गिरने के विरोध में आंदोलन हुतात्मा चौक से गेटवे ऑफ इंडिया तक होगा।
Sep 01, 2024, 9:39 AM IST

बंधकों के शव मिलने की आशंका के बाद इजराइल में प्रदर्शन

बेंजामिन नेतन्याहू मुश्किल में फंसे? गाजा में बंधकों के शव मिलने की आशंका के बाद इजराइल में प्रदर्शन का ऐलान
Sep 01, 2024, 9:38 AM IST

भाजपा कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ विरोध प्रदर्शन किया, देखें सीधी तस्वीरें।
Sep 01, 2024, 9:20 AM IST

'मेरे कपड़े उतरवाकर ..', केरल फिल्म इंडस्ट्री में Mee-Too

'मेरे कपड़े उतरवाकर नग्न तस्वीर ली', एक्टर ने रंजीत पर लगाए संगीन आरोप, Me-Too पर मोहनलाल ने भी तोड़ी चुप्पी
Sep 01, 2024, 9:20 AM IST

Paris Paralympics: पैरालंपिक में आज भारत को पदक की उम्मीद!

Paris Paralympics 2024, September 1st: पैरालंपिक में आज भारत को पदक की उम्मीद, यहां देखें पूरा शेड्यूल
Sep 01, 2024, 9:20 AM IST

क्रेडिट कार्ड, फ्री आधार अपडेट, FD में आज से हुए बड़े बदलाव

क्रेडिट कार्ड, फ्री आधार अपडेट, FD में आज से हुए बड़े बदलाव, जानिए क्या-क्या बदला
Sep 01, 2024, 9:19 AM IST

ड्वेन ब्रावो ने किया संन्यास का ऐलान

Dwayne Bravo Retirement: वेस्टइंडीज के दिग्गज ने किया संन्यास का ऐलान, इंस्टा पर लिखी भावुक पोस्ट
Sep 01, 2024, 9:19 AM IST

मलेशिया: सिंकहोल में गिरी भारतीय महिला का रेस्क्यू रोका गया

मलेशिया में सिंकहोल में गिरी भारतीय महिला का रेस्क्यू ऑपरेशन रोका गया, 9 दिनों के बाद बचने की उम्मीदें खत्म?
Sep 01, 2024, 9:18 AM IST

महा विकास अघाड़ी हो या कांग्रेस पार्टी...

यह मार्च पूरी तरह से राजनीतिक है। महा विकास अघाड़ी हो या कांग्रेस पार्टी, उन्होंने कभी छत्रपति शिवाजी महाराज का सम्मान नहीं किया: उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस
Sep 01, 2024, 9:17 AM IST

शिवाजी की प्रतिमा ढहने के विरोध में आज MVA का मार्च

छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति ढहने की घटना को लेकर एमवीए (महा विकास अघाड़ी) आज मुंबई में विरोध मार्च निकालने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+