क्रेडिट कार्ड, फ्री आधार अपडेट, FD में आज से हुए बड़े बदलाव, जानिए क्या-क्या बदला
आज यानि 1 सितंबर से नए माह की शुरुआत हो रही है और इस शुरुआत के साथ कई चीजों में बदलाव भी होने जा रहा है। आज से कई बड़े बदलाव होने जा रहे हैं, ऐसे में अगर आपको इसकी जानकारी नहीं है तो यह भारी पड़ सकता है। ये बदलाव आधार फ्री अपडेट, स्पेशल एफडी डेडलाइन, क्रेडिट कार्ड से जुड़े हैं, जोकि आपके लिए काफी अहम साबित हो सकते हैं।
मुफ्त आधार अपडेट
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने मुफ़्त आधार दस्तावेज़ अपडेट की अवधि तीन महीने के लिए बढ़ा दी है। पहले यह अवधि 14 जून, 2024 को समाप्त होने वाली थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 14 सितंबर, 2024 कर दिया गया है।

UIDAI की वेबसाइट के अनुसार, "कृपया जनसांख्यिकीय जानकारी की निरंतर सटीकता के लिए आधार अपडेट करें। इसे अपडेट करने के लिए, अपनी पहचान और पते के प्रमाण के दस्तावेज़ अपलोड करें।"
IDFC फर्स्ट बैंक क्रेडिट कार्ड नियम
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने अपने क्रेडिट कार्ड पेमेंट की शर्तों में संशोधन किया है, जिसमें न्यूनतम देय राशि (एमएडी) और भुगतान की देय तिथि शामिल है। बैंक की वेबसाइट के अनुसार ये बदलाव 1 सितंबर 2024 से प्रभावी होंगे।
एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड लॉयल्टी प्रोग्राम
वहीं एचडीएफसी बैंक ने कुछ खास कार्ड के लिए अपने क्रेडिट कार्ड लॉयल्टी प्रोग्राम के नियमों को भी अपडेट किया है। नए नियम 1 सितंबर 2024 से लागू होंगे। ग्राहकों को इन बदलावों के बारे में ईमेल के ज़रिए जानकारी दी गई है।
IDBI बैंक की एफडी
आईडीबीआई बैंक ने 300 दिन, 375 दिन और 444 दिन की विशेष अवधि वाले उत्सव एफडी की वैधता तिथि बढ़ा दिया है। इसमे 700 दिनों की नई अवधि जोड़ी गई है। सामान्य नागरिकों के लिए, बैंक 300 दिनों में परिपक्व होने वाली उत्सव एफडी पर 7.05% ब्याज दर प्रदान करता है, जबकि वरिष्ठ नागरिकों को 7.55% की दर मिलती है। इन विशेष एफडी की समय सीमा अब 30 सितंबर 2024 कर दिया गया है।
इंडियन बैंक की एफडी
इंडियन बैंक ने अपनी विशेष एफडी की समय सीमा 30 सितंबर, 2024 तक बढ़ा दी है। बैंक 300 दिनों में परिपक्व होने वाली इंड सुपर एफडी पर आम जनता को 7.05%, वरिष्ठ नागरिकों को 7.55% और सुपर वरिष्ठ नागरिकों को 7.80% ब्याज दर प्रदान करता है।
पंजाब एंड सिंड बैंक की एफडी
पंजाब और सिंध बैंक 222 दिन और 333 दिन की अवधि वाली अपनी विशेष FD पर उच्च ब्याज दर प्रदान करता है। इन सीमित अवधि की जमाराशियों की समयसीमा 30 सितंबर, 2024 है।
एसबीआई की स्कीम
एसबीआई ग्राहक अमृत कलश योजना में 30 सितंबर, 2024 तक निवेश कर सकते हैं। यह योजना "400 दिनों" की अवधि के लिए 7.10% की ब्याज दर प्रदान करती है। वरिष्ठ नागरिकों को 7.60% की ब्याज मिलती है। वहीं एसबीआई वी केयर की अवधि को 30 सितंबर 2024 तक के लिए बढ़ा दिया गया है।
RuPay क्रेडिट कार्ड
नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने RuPay क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉइंट्स और UPI ट्रांजैक्शन फीस के बारे में निर्देश जारी किया है। 1 सितंबर2024 से RuPay क्रेडिट कार्ड जारी करने वाले बैंकों को रिवॉर्ड पॉइंट्स या अन्य निर्दिष्ट लाभों से ये शुल्क नहीं काट सकते हैं।
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अनिवार्य किया है कि जो बैंक इस तरह के कार्ड जारी कर रहे हैं वो ऐसे कार्ड नेटवर्क के साथ करार नहीं कर सकते हैं जो अपने नेटवर्क का इस्तेमाल ग्राहकों को नहीं करने देते हैं। यह नियम 6 सितंबर 2024 से लागू होगा।












Click it and Unblock the Notifications