Breaking LIVE: महाराष्ट्र में कक्षा 1 से 10 तक मराठी भाषा की पढ़ाई अनिवार्य

Breaking LIVE: अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर सरकार और विपक्ष आमने सामने है तो वहीं इस मामले में गिरफ्तार आठ आरोपियों के बारे में फैजाबाद बार एसोसिएशन ने फैसला किया है कि उनका कोई भी वकील कोर्ट में इन आरोपियों का केस नहीं लड़ेगा। अगर मौसम की बात करें तो आज देश के 17 राज्यों में रेन अलर्ट है, मुंबई में मूसलाधार बारिश से कई इलाकों में जलभराव हो गया है। पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

Breaking LIVE 29 June 2026

LIVE Feed
Jun 29, 2026, 3:15 PM IST

CBSE ने तीन-भाषा नीति पर गाइडलाइंस जारी की हैं

•क्लास X के मौजूदा बैच को नई भाषा नीति का पालन नहीं करना होगा। • क्लास VII, VIII और IX में पढ़ रहे मौजूदा बैच के छात्रों को क्लास X में जाने पर तीसरी भाषा में बोर्ड परीक्षा देने की ज़रूरत नहीं होगी। • क्लास VII, VIII और IX के जिन मौजूदा बैच के छात्रों ने पहले ही 2 विदेशी भाषाएँ ले ली हैं, वे उन्हीं भाषाओं के साथ-साथ एक अतिरिक्त भारतीय भाषा (भारतीय भाषा) भी पढ़ेंगे। • क्लास के हिसाब से सही रिसोर्स मटीरियल एक तय समय-सीमा के भीतर उपलब्ध कराया जाएगा। • भाषा सीखना सार्थक, दिलचस्प और ज्ञानवर्धक होगा, जिससे सर्वांगीण विकास में मदद मिलेगी।
Jun 29, 2026, 2:53 PM IST

Breaking LIVE: महाराष्ट्र में कक्षा 1 से 10 तक मराठी भाषा की पढ़ाई अनिवार्य

महाराष्ट्र विधानसभा का मॉनसून सत्र | राज्य के शिक्षा मंत्री दादा भुसे ने कहा, "महाराष्ट्र सरकार ने राज्य भर के सभी माध्यमों और उससे जुड़े स्कूलों में कक्षा 1 से 10 तक मराठी भाषा की पढ़ाई अनिवार्य करने का निर्देश जारी किया है। सरकार ने साफ़ किया है कि जो स्कूल और संबंधित अधिकारी इस आदेश का पालन नहीं करेंगे, उनके ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई की जाएगी... महाराष्ट्र सरकार मराठी भाषा के संरक्षण, प्रचार-प्रसार और विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। राज्य भर में एक विशेष निरीक्षण अभियान चलाया जाएगा, जिसमें सभी स्कूलों में मराठी की अनिवार्य पढ़ाई की समीक्षा की जाएगी। अगर किसी स्कूल में नियमों का उल्लंघन पाया जाता है, तो संबंधित अधिकारियों के ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई की जाएगी..."
Jun 29, 2026, 2:38 PM IST

Breaking LIVE: जयपुर में निर्माणाधीन दीवार गिरने से हादसा, 3 मजूदरों की मौत, कई दबे

राजस्थान की राजधानी जयपुर के चंदवाजी में निर्माणाधीन दीवार गिरने की खबर है, जिसमें अभी तक 3 मजूदरों की मौत हो गई है जबकि कई अन्य लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।
Jun 29, 2026, 1:01 PM IST

Ketan Agrawal: केतन से सिया ने क्यों लिए थे 1 करोड़ रु?

Ketan Agrawal: केतन से सिया ने क्यों लिए थे 1 करोड़ रु? सगाई के बाद चेतन संग गई थी उदयपुर! पुलिस का दावा
Jun 29, 2026, 1:00 PM IST

राम मंदिर चंदा चोरी मामले में SC का तुरंत सुनवाई से इनकार

Ram Mandir Donation मामले में सुप्रीम कोर्ट का तुरंत सुनवाई से इनकार, कहा- पहले बताइए इतनी जल्दबाजी क्यों?
Jun 29, 2026, 12:59 PM IST

Breaking LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के लिए रवाना हुए

सेशेल्स की अपनी यात्रा पूरी करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के लिए रवाना हुए। देखें सीधी तस्वीरें।
Jun 29, 2026, 12:58 PM IST

Breaking LIVE: लखनऊ के महावीर इंटर कॉलेज स्कूल के पास आग की सूचना

लखनऊ के विकास नगर में महावीर इंटर कॉलेज स्कूल के पास आग की सूचना। कपड़े की दुकान में बताई जा रही है आग। दमकल की गाड़ी मौके पर मौजूद।
Jun 29, 2026, 12:57 PM IST

Breaking LIVE: विश्व विख्यात सुन्नी धर्मगुरु मौलाना सलमान नदवी का निधन

विश्व विख्यात सुन्नी धर्मगुरु मौलाना सलमान नदवी का निधन हो गया है, उन्होंने लखनऊ के दुबग्गा स्थित आवास पर अंतिम सांस ली, वो वृद्धावस्था की बीमारियों से जूझ रहे थे और लंबे वक्त से बीमार थे। आज शाम 5 बजे मलिहाबाद की कटौली में वो सुपुर्दे ख़ाक होंगे।
Breaking LIVE: विश्व विख्यात सुन्नी धर्मगुरु मौलाना सलमान नदवी का निधन
Jun 29, 2026, 11:27 AM IST

Breaking LIVE: राममंदिर चढ़ावा चोरी- सुप्रीम कोर्ट का तुरंत सुनवाई से इनकार

राममंदिर चढ़ावा चोरी- सुप्रीम कोर्ट का तुरंत सुनवाई से इनकार:पुलिस आरोपियों के खाते खंगालने बैंक पहुंची, आज कोर्ट में पेशी, रिमांड मांगेगी
Jun 29, 2026, 10:40 AM IST

सेक्टर-119 की अरण्य सोसाइटी में लगी भीषण आग

Noida Fire News: नोएडा सेक्टर-119 की अरण्य सोसाइटी में लगी भीषण आग, दूर-दूर तक दिखा काले धुएं का गुबार
Jun 29, 2026, 10:38 AM IST

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस ने चंपत राय की पूछताछ

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस ने चंपत राय की पूछताछ ।
Jun 29, 2026, 10:14 AM IST

Breaking LIVE: भारत सरकार की 4,500 बसें सड़कों पर क्यों नहीं उतार रहे?

BJP सांसद तेजस्वी सूर्या कहते हैं, "...अगर आप बेंगलुरु में ट्रैफिक जाम की समस्या को हल करना चाहते हैं, तो कृपया भारत सरकार की तरफ से मंज़ूर की गई 4,500 बसें उपलब्ध कराएं। आप उन्हें सड़कों पर क्यों नहीं उतार रहे हैं?... ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर ने यात्रियों की समस्याओं को समझने के लिए BMTC बस में सफ़र क्यों नहीं किया?... 4,500 अतिरिक्त बसें पहले से ही तैयार हैं, लेकिन उन्हें सड़कों पर नहीं उतारा जा रहा है। वे जो कर रहे हैं, वह अपराध है।"
Jun 29, 2026, 10:12 AM IST

Breaking LIVE: BJP सांसद तेजस्वी सूर्या ने बसों में यात्रा कर रहे यात्रियों से बातचीत की

BJP सांसद तेजस्वी सूर्या ने बेंगलुरु में बेंगलुरु मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (BMTC) की बसों में यात्रा कर रहे यात्रियों से बातचीत की।
Jun 29, 2026, 10:11 AM IST

Breaking LIVE: पटना के महुली की फैक्ट्री में लगी आग

महुली रोड पर स्थित एक फैक्ट्री में आग लग गई। आग बुझाने की कोशिशें जारी हैं।
Jun 29, 2026, 9:58 AM IST

Breaking LIVE: नोएडा की अरण्य सोसाइटी में लगी आग, मचा हड़कंप

नोएडा के सेक्टर-113 पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाली अरण्य सोसाइटी, सेक्टर-119 के एक फ़्लैट में आग लग गई। दमकल की छह गाड़ियाँ मौके पर पहुँच गई हैं। आग बुझाने का काम चल रहा है। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
Jun 29, 2026, 9:20 AM IST

Breaking LIVE: बाइडेन ने ट्रंप को 'लूज़र' कहा

"बेहद बेशर्म और खुला भ्रष्टाचार": मैरीलैंड में दिए गए तीखे भाषण में बाइडेन ने ट्रंप को 'लूज़र' (हारने वाला) कहा और उनके दिखावटी प्रोजेक्ट्स व विदेश नीति की नाकामियों की कड़ी आलोचना की।
Jun 29, 2026, 9:19 AM IST

Breaking LIVE: मुंबई में मूसलाधार बारिश से कई इलाकों में जलभराव, अंधेरी सबवे बंद

मुंबई में मानसून अपना रौद्र रूप दिखाने लगा है, रविवार रात से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से अंधेरी सबवे को बंद कर दिया गया है ,आईएमडी ने अगले 24 घंटे में और अधिक बारिश का Orange अलर्ट जारी किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+