असम ब्रह्मपुत्र नदी में नाव हादसा: दो लोगों की मौत, 1 अभी भी लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
जोरहाट नाव दुर्घटना | राज्य के रिकॉर्ड के अनुसार, 50 लोगों को बचाया गया है और 70 अभी भी गायब हैं, एनडीआरएफ डिप्टी कमांडेंट पी श्रीवास्तव कहते हैं
दिसपुर, 8 सितंबर: असम में बुधवार को ब्रह्मपुत्र नदी में दो नावों की टक्कर हो गई। इस हादसे में शनिवार को राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जानकारी दी है कि जोरहाट नाव हादसे में 2 लोगों की मौत हुई और एक व्यक्ति लापता है। विभिन्न क्षेत्रों में तैनात एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।
Recommended Video

शुरुआती जानकारी में बताया जा रहा था कि दोनों नावों में करीब 100 लोग सवार थे, लेकिन जोरहाट के एडिशनल डीसी दामोदर बर्मन ने बताया कि नाव में लगभग 50 लोग सवार थे। हालांकि अब आंकड़ों में बड़ा अंतर सामने आया है, क्योंकि एनडीआरएफ डिप्टी कमांडेंट के मुताबिक 70 लोग अभी भी गायब हैं।
एनडीआरएफ डिप्टी कमांडेंट पी श्रीवास्तव के मुताबिक जोरहाट नाव दुर्घटना में राज्य के रिकॉर्ड के अनुसार 50 लोगों को बचाया गया है और 70 लोग अभी भी गायब हैं। इससे पहले जोरहाट के एडिशनल डीसी दामोदर बर्मन ने बताय था कि दुर्घटना में शामिल नाव में लगभग 50 लोग सवार थे, जिनमें से 40 लोगों को बचा लिया गया है। घटना का वीडियो भी कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बनाया था, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले की जानकारी मिलते ही सीएम हिमंत बिस्वा ने दुख जताते हुए घायलों के हर संभव मदद के निर्देश दिए हैं।
इधर, असम के सीएम ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने फोनकर जोरहाट के नीमतीघाट में नाव दुर्घटना के बारे में पूछा और अब तक बचाए गए लोगों की स्थिति के बारे में अपडेट लिया। उन्होंने बताया कि गृह मंत्री की ओर से केंद्र सरकार से हर संभव मदद देने के लिए कहा है।
जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कैबिनेट मंत्री बिमल बोरा को तुंरत माजुली जाकर स्थिति का जायजा लेने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा सीएम ने प्रधान सचिव को भी नाव हादसे के इस घटनाक्रम पर निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। वहीं खुद मुख्यमंत्री बिस्वा ने ट्वीट करते हुए बताया कि वह घटना स्थल का दौरा करने के लिए और हालातों का जायजा लेने के लिए गुरुवार को माजुली पहुंचेंगे।












Click it and Unblock the Notifications