आजम खान के खिलाफ व्हाट्सएप पर फेक न्यूज फैलाना युवक को पड़ा महंगा, हुआ गिरफ्तार
नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान के खिलाफ एक व्हाट्सएप पर फेक खबर फैलाना शख्स को महंगा पड़ गया। सोशल मीडिया मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप पर आजम खान के गिरफ्तान होने की झूठी खबर फैलाने के जुर्म में शख्स को गिरफ्तार किया गया । उत्तर प्रदेश की पुलिस ने शख्स को आजम खान के ही जौहर यूनिवर्सिटी से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए युवक के खिलाफ एक व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन ने ही पुलिस में शिकायत की थी।

ग्रुप एडमिन नोमान खान ने पुलिस को जानकारी दी कि, आरोपी शख्स ने सांसद आजम खान की गिरफ्तारी की झूठी खबर फैला कर लोगों को गुमराह करने की कोशिश की है। पुलिस ने आरोपी शख्स के खिलाफ आपीसी की धारा 505(2) और धारा 66 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार किया गया युवक गंज कोतावली का बताया जा रहा है। जब युवक ने आजम खान के खिलाफ खबर को वायरल किया तो अन्य यूजर्स में भी खबर की सत्यता पता किए बिना उसे सोशल मीडिया प्लेट फॉर्म पर वायरल कर दिया ।
यह भी पढ़ें: J&K: कांग्रेस ने PMO से पूछा, जब विदेशी सांसद वहां जा सकते हैं तो देश का विपक्ष क्यों नहीं?
इस खबर के वायरल होने के बाद सोमवार को सवेरे लोगों के फोन बजने लगे। पुलिस की टीम अफवाह फैलाने वाले और लोगों की तलाश में जुट गयी है। कई लोगों से पूछताछ के बाद पता चला की सबसे पहले यह खबर एक ग्रुप में शेयर किया गया था उसके बाद यह अन्य प्लेटफॉर्म पर पहुंचा। पुलिस ने जब ग्रुप एडमिन से पूछताछ की तो पता चला यह मैसेज फैजान खां ने शेयर किया था, पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications