केस जिताने के लिए किसी भी हद तक चले जाते हैं वकील- मुंबई हाईकोर्ट
मुंबईः मुंबई हाई कोर्ट ने वकीलों पर कड़ी टिप्पणी की। हाई कोर्ट ने एक केस की सुनवाई के दौरान के कहा कि वकील अपने पक्षकार को केस जीताने के लिए किसी भी हद तक चले जाते हैं। एक केस की सुनवाई के दौरान मुंबई हाई कोर्ट ने एक वकील को आड़े हाथ लेते हुए ये टिप्पणी की। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि ये लोग(वकील) अपने पक्ष में फैसला पाने के लिए हर तरह के हथकंडे अपनाते हैं।

मुंबई हाई कोर्ट ने कहा कि वकीलों के ऐसे रवैये से न केवल दूसरे पक्षकार को न्याय मिलने में मुश्किल होती है बल्कि इससे न्यायपालिका का भी नाम खराब होता है। अदालत ने आगे कहा कि ऐसे पक्षकार वकीलों से कड़ाई से निपटना चाहिए और न्यायपालिका को इस तरह के मामलों में कोताही नहीं बरतनी चाहिए।
बता दें, दक्षिण मुंबई में नागरिक आनंद अग्रवाल और उनकी पत्नी प्रमिला अग्रवाल ने बिल्डर विलास गावकर और चार अन्य पर आरोप लगाया था कि फ्लैट देने के नाम पर 9.5 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई।
इस दंपत्ति ने दादर स्थित इमारत समर्थ हाइट्स में बुक किए थे, जबकि बिल्डर ने ये फ्लैट तीसरे पक्ष को पहले ही बेच दिए थे। इसी केस की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने ये बात कही।
यह भी पढ़ें- दिल का दौरा पड़ने से बॉलीवुड अभिनेता नरेंद्र झा की मौत












Click it and Unblock the Notifications