बंगाल में नहीं थम रहा हिंसा का तांडव, टीएमसी कार्यकर्ता के घर फेंका बम, 3 लोगों की मौत
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में एक तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता के घर शुक्रवार को बम फेंके गए। इस बम की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई है। ये घटना पश्चिम बंगाल के मुर्शीदाबाद में दमकोल पुलिस स्टेशन की है। इस सब के बीच तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस समर्थकों के बीच झड़प की खबर भी आई थी। घटना ने मरे दो टीएमसी कार्यकर्ताओं की पहचान 19 साल के सोहेल राना और 55 साल के खैरुद्दीन शेख के रूप में हुई है।

न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में खैरुद्दीन के बेटे ने इस हमले के पीछे कांग्रेस समर्थकों को जिम्मेदार बताया है। उसने कहा कि- हम सो रहे थे कि अचानक किसी ने घर पर बन फेंका और उन्होंने मेरे पिता को गोली मार दी।
शेख के बेटे ने बताया कि उसके अंकल अल्ताफ हुसैन को भी कुछ दिन पहले मार दिया गया था। बता दें कि सोहेल राना अल्ताफ हुसैन का ही बेटा था। इसके अलावा दोनों गुटों में मारपीट के चलते कई लोग घायल हुए हैं। मामले की जांच जारी है। बता दें कि पिछले कई दिनों से पश्चिम बंगाल में हिंसा का माहौल है।
यह भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल: दो मेडिकल कॉलेज के 43 डॉक्टरों ने दिया इस्तीफा, हड़ताल जारी












Click it and Unblock the Notifications