पश्चिम बंगाल: दो मेडिकल कॉलेज के 43 डॉक्टरों ने दिया इस्तीफा, हड़ताल जारी
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के आरजी कार मेडिकल कॉलेज व अस्पतालों से कुल 16 डॉक्टरों ने इस्तीफा दे दिया है। इसके अलावा नॉर्थ बंगाल मेडिकल कॉलेज के 27 डॉक्टरों ने इस्तीफा दिया है। यानि कुल 43 डॉक्टर इस्तीफा दे चुके हैं। दरअसल यहां एनआरएस मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में दो जूनियर डॉक्टरों पर हमला हुआ था और वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस घटना के बाद से राज्य का डॉक्टरों में गुस्सा है और वे मंगलवार से हड़ताल पर हैं।

इसके अलावा दिल्ली के डॉक्टरों ने भी बड़ी संख्या में कोलकाता में प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों के प्रति एकजुटता दिखाते हुए एक दिन के लिए काम के बहिष्कार का फैसला लिया। इसके चलते राजधानी में भी शुक्रवार के निजी व सरकारी अस्पतालों में चिकित्सा सेवाएं प्रभावित रहीं। मारपीट का विरोध करते हुए सभी डॉक्टर सरकार से सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने डॉक्टरों को पुन: अपनी सेवा शुरु करने की चेतीवनी दी लेकिन वे नहीं माने और ममता की इस प्रतिक्रिया से नाराज हैं। चौथे दिन भी डॉक्टरों की हड़ताल जारी है। ममता ने कहा कि अगर डॉक्टरों ने दोबारा तत्काल प्रभाव से अपना कामकाज शुरू नहीं किया तो उनपर कड़ा एक्शन लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- डॉक्टरों की हड़ताल पर बोले स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन, ममता बनर्जी के अल्टीमेटम ने बिगाड़े हालात












Click it and Unblock the Notifications