Air India के विमान में बम की धमकी, काठमांडू से आ रही थी फ्लाइट, जांच में जुटी नेपाली सेना
Indian Airlines flight: काठमांडू से नई दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली इंडियन एयरलाइंस की एक फ्लाइट में बम की धमकी मिली है, जिससे चिंता बढ़ गई है। नेपाल के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएए) के अधिकारियों ने नेपाल पुलिस और सेना के साथ मिलकर सुरक्षा जांच का व्यापक अभियान शुरू किया है। पुलिस प्रमुख डंबर बहादुर बीके ने एएनआई से बातचीत में कहा, "हमें काठमांडू से नई दिल्ली जाने वाली फ्लाइट में बम की धमकी मिली है। तलाशी अभियान चल रहा है।"
इससे पहले भी मिली है धमकी यह पहली बार नहीं है, जब ऐसी स्थिति सामने आई है। सोमवार को एयर इंडिया की फ्लाइट AI 216 में भी इसी तरह की धमकी मिली थी, जो झूठी निकली। यह उड़ान नई दिल्ली वापस जा रही थी। एआईजी किरण बजराचार्य ने बताया कि गहन तलाशी में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।नेपाल के त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यह दूसरी बम की धमकी है, जिससे तनाव बढ़ गया है। नेपाल सेना के बम निरोधक दस्ते और कैनाइन डिवीजन को हवाई अड्डे पर तैनात किया गया था, लेकिन चार घंटे की जांच में कोई खतरा नहीं मिला।

एक सप्ताह के भीतर दूसरी धमकी
नेपाल के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के सूचना अधिकारी ज्ञानेंद्र भुल ने पुष्टि की कि हवाई अड्डे पर स्थिति सामान्य है और सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया गया। बार-बार होने वाली इन झूठी धमकियों ने यात्रियों में डर का माहौल बना दिया है, जिससे हवाई यात्रा की सुरक्षा को चुनौती मिल रही है। अधिकारियों ने सुरक्षा बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि प्रोटोकॉल के अनुसार, सुरक्षा जांच के दौरान कोई खतरनाक वस्तु नहीं मिली, हवाई अड्डे पर स्थिति फिलहाल सामान्य है। यह एक सप्ताह के भीतर दूसरी झूठी कॉल है।
नेपाल की सेना ने संभाला मोर्चा
"इधर नेपाल सेना के सूचना अधिकारी ब्रिगेडियर जनरल गौरव कुमार केसी ने भी बताया कि निपटान दल द्वारा की गई प्रारंभिक तलाशी में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, जिसके बाद तलाशी अभियान समाप्त हो गया। बहरहाल, दिल्ली से आने वाली विस्तारा एयरवेज की उड़ान में पहले भी बम की धमकियों की यह श्रृंखला यात्रियों में भय की भावना पैदा कर चुकी है,
यह भी पढ़ें जन सुराज पार्टी का चुनाव चिन्ह 'स्कूल बैग' क्यों? प्रशांत किशोर ने किया खुलासा












Click it and Unblock the Notifications